Satarchana

Satarchana

Share

From the bottom of my heart❤️

21/03/2025

तुझे लिखूं तुझे सोचूं ओर तुझे ही याद करु,
तू हमेशा रहे सलामत, रब से फरियाद करूं।

पा न सका तुझे सब कोशिश के बाद भी मैं,
पर कोशिश रहेगी कि हमेशा तेरे लिए बेताब रहूं।।

19/03/2024

काश माना ली होती अपने घरवालों को मेरे लिए,
कितना लड़ा हूं मैं हमेशा तुझसे बस तेरे लिए।

सिर्फ मजबूरियां ही थी तेरे पास मेरे लिए,
देख आज कैसे पराया हो गया मैं तेरे लिए।।

18/03/2024

तू वो है जिसे मैं दर्द भी देता हूं,
और दर्द में याद भी करता हूं।

माना की मेरे लफ्ज अच्छे सही नही है,
पर मेरा दिल तेरे लिए बिल्कुल साफ है।।

22/12/2023

पहली बार हार गया हूं मैं जिंदगी में,
जिसके लिए लड़ना है वो जिंदगी है मेरी।
और जिससे लड़ना है,
उनसे ही जिंदगी है मेरी।
तुझे पा लिया तो सब खत्म हो जाएगा,
तुझे खो दिया तो जिंदगी का कर्ज अदा हो जाएगा।

22/12/2023

काश तेरे हर एक आसू का हिसाब ले पाता,
हमे जुदा करने वालो को सबक सीखा पाता।
पर अफसोस कुछ चाह के भी नही कर सकता,
क्युकी इन सभी लोगो से है जन्म का नाता।।

22/12/2023

कोशिश करना तू जल्दी भूल जाए मुझे,
मैं दुआ करूंगा मुझसे अच्छा कोई मिल जाए तुझे।
और हा मैं तुझे कभी याद नही करूंगा,
क्युकी मेरे बस की नही मैं भूल जाऊ तुझे।।

22/12/2023

तेरा हो के भी तेरा हो न सका,
हर कोशिश कर के भी तुझे पा ना सका।
जीत गए ये जात धर्म के ठेकेदार सारे,
मैं तुझे अपना बना के भी तेरा हो न सका।।

22/12/2023

हो सके तो माफ कर देना,
मैं आखिरी दम तक निभा नही पाया।
कोशिश कर के मुझे जल्दी भुला देना,
मैं चाह के भी तुम्हारा हो नही पाया।।

17/12/2023

सिर्फ तेरा रहूं ये कोशिश तो बहुत की मैंने,
जन्म देने वाले से भी ज्यादा तेरी सुनी मैंने।

शायद जरूरत जितनी कोशिश नही रही मेरी,
और आज देख अलग होना मजबूरी है मेरी।

अब तू मुझे बेवफा समझ ले या कमजोरी मेरी,
या समझ ले की शायद कोशिश तेरी भी है अधूरी।

पर अब इस सफर को खत्म सा कर दिया है हमने,
तू गलती अपनी मान या मान ले पाप किया है मैंने।।

17/12/2023

सिर्फ तेरा रहूं ये कोशिश तो बहुत की मैंने,
जन्म देने वाले से भी ज्यादा तेरी सुनी मैंने।
शायद जरूरत जितनी कोशिश नही रही मेरी,
और आज देख अलग होना मजबूरी है मेरी।।

17/12/2023

मजबूर तो नही कर सकता तुझे,
कि अब तू माने मेरी बात सभी।
पर गुजारिश रहेगी तुझसे मेरी,
खुश रहना अब तू मेरे बिना भी।।

17/12/2023

मैं किस्मत को नही मानता था कभी,
पर अजीब सा एहसास शुरू हुआ अभी।

सोचा था पा लूंगा मैं तुझे कैसे भी,
पर शायद अब नही हो पाएगी तू मेरी कभी।।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Noida
201304