Neemuch Alert

Neemuch Alert

Share

� नीमच अलर्ट / Neemuch Alert
� नीमच का भरोसेमंद न्यूज़ पेज
� स्थानीय | प्रशासन | जनहित
� समाचार

09/06/2026

📚 Neemuch की OASYS Library में पाएं शांत और Professional Study Environment।

✅ Free Wi-Fi, Fully AC Library, RO Water Cooler और Silent Study Zone की सुविधा।

💰 Monthly Fee सिर्फ ₹500 | 📍 Trinity New School, Bhagwanpura Chauraha, Neemuch

05/06/2026

🚀 IT Field में Career बनाना चाहते हैं?

अब Neemuch में ही सीखें Industry Ready Skills with Octacodes Technologies!

✅ Web Development
✅ WordPress Development
✅ Python Programming
✅ Data Analysis
✅ AI Tools Making
✅ Interview Preparation
✅ Job Placement Guidance

🎯 Free Internship Opportunity on Real Projects

आज ही अपनी Free Demo Class Book करें और IT Industry में अपने सफल करियर की शुरुआत करें।

📞 +91 6264355302
📞 +91 96301 36688

Octacodes Technologies — Learn Skills, Build Career, Create Future.

23/05/2026

नीमच जिले के ग्राम कनावटी में बिजली संकट अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ चुका है। करीब 20 से 25 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण आज सड़कों पर उतर आए और चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर रोज रात के समय घंटों बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है।
गांव वालों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। रातभर बिजली नहीं रहने से लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भी सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई घरों के बाहर लगे CCTV कैमरे चोरी हो चुके हैं, तो कई किसानों के खेतों से मोटर और बिजली की वायरिंग तक चोर उठाकर ले गए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा। ना ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंच रहा है और ना ही �

22/05/2026

🎥 Neemuch ke students aur youth ke liye ek bada opportunity! 🚀

अब अपने ही शहर Neemuch में सीखें
💻 Full Stack Web Development Course

✅ Live Projects पर काम
✅ Industry-Level Practical Training
✅ Placement Assistance
✅ Beginner to Advanced Learning

📚 Learn:
HTML, CSS, JavaScript, PHP, Laravel, Python & More

📍 Limited Seats Available
आज सीखो वो skills जो future बदल सकती हैं!

📲 DM “COURSE” for Free Counseling & Details

09/05/2026

छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon से वायरल हुए एक वीडियो ने शराब बिक्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि सस्ती बीयर केन पर महंगी ब्रांड का स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। विपक्ष ने इसे “शराब सिंडिकेट” और बड़े घोटाले से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। हालांकि मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

09/05/2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ गो-रक्षक कथित ऊंट तस्कर बताए जा रहे युवक को साड़ी पहनाकर नचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक से उठक-बैठक भी करवाई जा रही है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कानून हाथ में लेने जैसा बता रहे हैं, जबकि कुछ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो की जगह और मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

09/05/2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी का प्रतीकात्मक “पिंड दान” कर दिया। पति का आरोप है कि वह पत्नी को Instagram पर कथित आपत्तिजनक रील्स पोस्ट करने से रोक नहीं पाया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

इस घटना का वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे रिश्तों में बढ़ती दूरी और सोशल मीडिया के प्रभाव से जोड़ रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और महिलाओं की पसंद का मामला बता रहे हैं।

फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है।

08/05/2026

नीमच शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास देर रात बिजली के खंभे में अचानक फॉल्ट होने से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि उस समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

08/05/2026

इलाज के नाम पर लूट का बड़ा खेल!
जिस इंजेक्शन की असली कीमत करीब ₹1300 थी, वही मरीज को ₹5100 में थमा दिया गया। आरोप है कि असली MRP छिपाकर ऊपर नया बॉक्स चढ़ाया गया ताकि मरीज और परिजन सच न जान सकें।

बीमारी से जूझ रहे परिवार इलाज बचाने में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ निजी अस्पताल इसी मजबूरी पर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

अब सवाल ये है कि मरीज भरोसा करे तो किस पर?

08/05/2026

ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ग्राहक ने दावा किया कि उसे डिलीवर किए गए अंडे असली नहीं बल्कि ‘रबड़’ जैसे लग रहे हैं। वीडियो में अंडों की बनावट को लेकर सवाल उठाए गए, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

नाराज ग्राहक ने कंपनी को टैग करते हुए लिखा, “हम आखिर किस ब्रांड पर भरोसा करें? लोगों को ऐसा जहर मत खिलाओ और अपनी क्वालिटी सुधारो।” वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने भी ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी क्वालिटी को लेकर चिंता जताई। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Neemuch?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Neemuch
458441