Dr.Ragini Rani
प्रदेश मंत्री - भारतीय जनता पार्टी, बिहार | अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय | शिक्षाविद् | पीएच.डी.
(भौतिकी) | 20+ वर्ष से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय | ‘प्रधानमंत्री ज्योति पुरस्कार’ से सम्मानित महिला उद्यमी
15/06/2026
आप सभी को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पुण्य तिथि आपके जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि एवं खुशियों का संचार करे। भगवान शिव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे तथा जीवन में शांति, सफलता और मंगल का वास हो।
15/06/2026
आज अहियापुर मंडल में मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। तत्पश्चात जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के विचार एवं सुझाव भी प्राप्त किए।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्वागत, स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने संगठन के प्रति उनके विश्वास और जुड़ाव को और स्पष्ट किया। 🙏
BJP Bihar Sanjay Saraogi
13/06/2026
आज मुसहरी पश्चिमी मंडल अंतर्गत खबड़ा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। घर-घर संपर्क कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न मोहल्लों एवं बस्तियों में जाकर परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना। क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद और उनकी सक्रिय सहभागिता इस अभियान की विशेषता रही।
इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 🙏
12/06/2026
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बड़ी बहन Dr. Mamta Rani जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
12/06/2026
आज बोचहां विधानसभा अंतर्गत कर्णपुर उत्तरी मंडल में जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद हुआ।
इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहितकारी पहलों को लेकर विस्तार से चर्चा की। लोगों ने महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास तथा युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर अपने विचार साझा किए।
जनसंपर्क अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों से भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनके सुझाव प्राप्त किए। क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्वागत, उत्साह एवं सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि विकास और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।
Nitin Nabin BJP Bihar Sanjay Saraogi
11/06/2026
बिहार विधान परिषद् के लिए एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि आप सभी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बिहार के विकास, सुशासन एवं सामाजिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आप सभी के सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
न परिवार का सहारा, न विरासत का ताज,
जनता के विश्वास से पीएम मोदी ने रचा इतिहास...🇮🇳
10/06/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज बोचहां विधानसभा क्षेत्र के दूध महादेव मंदिर एवं मुसहरी पूर्वी मंडल के छपरा मेघ मठ में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री अरविंद जी, श्री आशीष पिंटू जी, श्री मनोज गुप्ता जी, श्रीकुमार जी, श्री रॉबिन जी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
ईश्वर से कामना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर होता रहे। 🙏🚩
10/06/2026
अहर्निश, अविराम और अथक सेवा के 4399 दिन!
PMO India
10/06/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री Ranjan Kumar जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माँ बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र साहू जी, श्री धनंजय जी, श्री सचिन जी, श्री आशीष जी, श्री अमन राज जी, श्री नंदकिशोर जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
माँ बगलामुखी से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर होता रहे। 🙏🚩
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Muzaffarpur