Kapil Dev Aggarwal
Official page of Kapil Dev Aggarwal, MOS(IC), Govt of UP,
MLA from Muzaffarnagar Constituency.
Guided by the Advaita philosophy of universal happiness, Kapil Dev Aggarwal Ji believes in the idea that politics is an instrument of socio-economic change.
26/06/2026
जनसुनवाई मुज़फ्फरनगर...
26/06/2026
मुज़फ्फरनगर बुलेटिन के संपादक श्री अंकुर दुआ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Muzaffarnagar Bulletin
26/06/2026
सरल-सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, भारत सरकार में मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Dharmendra Pradhan
26/06/2026
बंकिम चंद चटर्जी की जयंती पर उन्हें नमन। उनके #लेखन_और_देशभक्ति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया। उनके साहित्य से प्रेरणा लेकर हम भी देशसेवा के लिए समर्पित हों।
#बंकिम_चंद_चटर्जी
आज जनपद मुजफ्फरनगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित "मुजफ्फरनगर उदय 2026" कार्यक्रम में...
25/06/2026
आज जनपद मुजफ्फरनगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित "मुजफ्फरनगर उदय 2026" कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री Jaswant Singh Saini जी के साथ सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया ।
इस गरिमामय आयोजन में शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। अपने समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट कार्यों से समाज को नई दिशा देने वाली इन प्रतिभाओं का सम्मान वास्तव में प्रेरणादायी एवं सराहनीय है।
मुजफ्फरनगर की प्रगति और विकास में योगदान देने वाले सभी सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी जी, जिलाध्यक्ष लोकदल श्री संजय राठी जी, ब्यूरो चीफ श्री मदन बालियान जी, श्री पुष्कर गोयल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।
#सम्मान_समारोह #विकास_और_सम्मान
25/06/2026
🚩 हर-हर महादेव! बोल बम! 🚩
आज धर्मनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष “बोल बम” के साथ मुजफ्फरनगर से अपने गंतव्य की ओर अग्रसर श्रद्धालु कावड़ियां भोले का स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, तप, त्याग, अनुशासन और शिवभक्ति का अद्भुत संगम है। कांवड़ियों का उत्साह, समर्पण और अटूट श्रद्धा सनातन संस्कृति की महान परंपरा को सशक्त बनाती है।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय हो तथा उन पर सदैव अपनी कृपा, आशीर्वाद और संरक्षण बनाए रखें।
🔱 हर हर महादेव!
🔱 बोल बम! जय भोलेनाथ!
#कांवड़यात्रा #जयभोलेनाथ #हरहरमहादेव
25/06/2026
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सभी प्रदेश उपाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के नेतृत्व, अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी। ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
25/06/2026
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण सेवा में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
निर्जला एकादशी त्याग, संयम, भक्ति, सेवा एवं परोपकार का महापर्व है। इस पुण्यदायी अवसर पर जनसेवा के माध्यम से लोककल्याण में योगदान देना आत्मिक संतोष का विषय है।
भगवान श्रीहरि विष्णु से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
🙏 जय श्री हरि 🙏
#निर्जला_एकादशी #जयश्रीहरि #सेवाभाव #जनसेवा #लोककल्याण
25/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड सभासद श्री योगेश मित्तल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। आप सदैव इसी ऊर्जा, समर्पण और जनसेवा के भाव के साथ समाज एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।
आपका जीवन यश, वैभव और सफलताओं से परिपूर्ण रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
203/1/3, North Civil Line, Sadar Bazar
Muzaffarnagar
251001