Network 21

Network 21

Share

Digital Media Network

04/10/2025

मुजफ्फरनगर। विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना के ग्राम चंधेड़ी निवासी देशवीर की दो दिन पूर्व बारात घर की छत अचानक गिर जाने से दबकर हुई दुःखद निधन पर आज उनके आवास पर केबिनेट मंत्री अनिल कुमार व चौधरी योगराज सिंह पूर्व मंत्री ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। #शोकसंवेदना

04/10/2025

बरेली जा रहे सपा के मुजफ्फरनगर, कैराना और रामपुर के सांसदों को रोका गया। गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने तीनों सांसदों का काफिला रोका।
#काफिला #सांसद

05/08/2025

उत्तरकाशी- धराली गांव के ऊपर बादल फटा बादल फटने से पूरा धराली मार्केट और धारली गांव आया चपेट में। #हादसा #आपदा #उत्तराखंड #उत्तरकाशी #इंडिया #बादल_फटना #बादल

27/07/2025

हरिद्वार: माँ मनसा देवी मंदिर में अफ़वाह ने ली 6 जानें

माँ मनसा देवी के पैदल यात्रा मार्ग पर खंभे से लटके एक तार में करंट होने की अफवाह ने हालात बिगाड़ दिए

जैसे ही यह खबर फैली, श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, 35 से ज्यादा घायल

वीकेंड की भीड़, संकरे रास्ते, और क्राइसिस मैनेजमेंट में भारी चूक—
इन सबका मिला-जुला परिणाम सामने है: एक और धार्मिक त्रासदी
#हरिद्वार #मनसादेवी #भगदड़ #हादसा

27/07/2025

टेकऑफ के समय लैंडिंग गियर में लगी आग, प्लेन में सवार थे 179 लोग... अमेरिका में टला बड़ा हादसा।
#प्लेन #हादसा #टला #आग

24/07/2025

दिल्ली। सांसद कंगना रनौत ने गृहमन्त्री अमित शाह से की मुलाकात, मंडी आपदा पर चर्चा।
नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं मंडी सांसद कंगना रनौत,हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की जानकारी साझा की। गृहमंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन। #सांसद #मंडी #प्राकृतिक #आपदा

Photos from Network 21's post 23/07/2025

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0), उमेश मिश्रा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, संजय वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, शिव चौक स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में आयोजित शिव महाआरती में हुए सम्मिलित, जनपदवासियो को दीं शिवरात्रि की शुभकामनाएं। Kapil Dev Aggarwal

22/07/2025

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किया गया सांप्रदायिक तनाव एवं आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़ तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी, मामले की जानकारी देते पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह।
#कावड़यात्रा #साजिश

Photos from Network 21's post 21/07/2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, कावड़ यात्री हुए खुशी से गदगद। #कावड़यात्रा #भारत

21/07/2025

51 किलोमीटर की रेलवे लाइन में 48 सुरंग और 40 पुल बनाए गए। #इंडिया #भारत

Want your business to be the top-listed Media Company in Muzaffarnagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Muzaffarnagar
251001