Subodh Kumar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Subodh Kumar, Public Figure, Motihari.
13/01/2025
नशा जिंदगी बर्बाद करती है इसलिए 'Love Yourself'
❤️❤️
जय हिंद जय बिहार 🙏🙏
स्मैक का कारोबार करने वालों के विरुद्ध ने शिकंजा कसते हुए पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानांतर्गत 18.65 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्करों को किया गिरफ्तार
नकद 28,500 रुपए , 04 मोबाइल एवं 01 बाइक बरामद
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Purnea Police
हे भगवान!!
अभी तो पकड़ीदयाल से तबादले के दुःख से बाहर भी नहीं निकले थे कि भारत का न्यूजीलैंड से 3-0 से सीरीज हारने का दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। 😳😳😇😇
जय हिंद जय बिहार 🙏🙏
24/10/2024
Jai Hind Jai Bihar 🙏🙏
विगत 02 माह में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ी थी। इस पर काम करना शुरू किया। सभी घटनास्थल के आसपास मिले CCTV फुटेज, पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में जेल गए अभियुक्तों के मोबाइल लोकेशन तथा लोकल input के आधार पर इन घटनाओं में शामिल 04 शातिर चोरों को अलग अलग थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
Modus of Crime - मास्टर चाभी से रात को घूम घूम कर घर से बाहर लगे गाड़ियों को टारगेट करना। पूछने पर बताया की कोई भी गाड़ी का demand हो चोरी करके मात्र 4500 रुपए में उपलब्ध करा देते हैं।
Lesson -
अपने सामान की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी स्वयं की हैं। प्रयास करे की घर से बाहर गाड़ी ना लगाए, फिर भी अगर लगाना पड़े तो गाड़ी के हैंडल lock के अलावे एक शिक्कर लगाकर गाड़ी को सुरक्षित करे। गाड़ी का Insurance अवश्य कराएं तथा चोरी होने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करवाए अन्यथा आपके चोरी की गाड़ी से अपराधी अन्य घटना को अंजाम देंगे और कानूनन आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
जय हिंद जय बिहार
भारत माता की जय ❤️❤️❤️
एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गला/छाती/पेट काट कर नृशंस हत्या करने का मामला 08 August को दर्ज हुआ था। 06 दिनों के अवकाश पर था। 14 August को अवकाश से वापस आने के उपरांत इस कांड पर काम करना शुरू किया। घटनास्थल के आसपास मिले CCTV फुटेज, Suspect के मोबाइल लोकेशन तथा गांव वालो से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल मृतक के गांव के ही सनकी हत्यारे को गिरफ्तार किया गया।
हत्या का कारण - मृतक द्वारा नशे की हालत में हत्यारे को गाली गलौज तथा अलग अलग आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद सनकी हत्यारे के द्वारा पुलिस कंप्लेंट ना कर स्वयं ही अपमान का बदला लेने का प्लान बनाया गया। उसी प्लान के तहत गांव से थोड़ी दूर सुनसान सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए सनकी हत्यारे के द्वारा मौका पाकर मृतक का गला/छाती/पेट को धारदार हथियार से जख्मी कर हत्या कर दिया गया।
हत्यारे की दो उंगलियां कटी हुई थी, bandage लगा था। Court में जब Judge साहब ने इस बारे में पूछा तो सनकी ने मुस्कुरा कर कहा "हुजूर उसको काटने में मेरा भी दो उंगली कट गया।"
Lesson -
नशा आपके सोचने समझने की शक्ति को कम कर देता हैं। नशा से दूर रहे। अपने वाणी पर लगाम रखे यथा अपने वाणी से कभी किसी को अपमानित ना करे। किसी से विवाद होने पर पुलिस को सूचना अवश्य दे।
जय हिंद जय बिहार
भारत माता की जय ❤️❤️❤️
18/08/2024
एक 20 वर्षीय लड़की की गला काट कर हत्या करने का मामला 14 August को दर्ज हुआ था। घटनास्थल पर मिले चप्पल के निशान तथा मृतिका के मोबाइल में मिले एक text msg के आधार पर घटना में शामिल मृतिका के सनकी शादी शुदा प्रेमी एवं उसके मित्र को गिरफ्तार किया गया।
हत्या का कारण - मृतिका द्वारा प्रेमी के नंबर को ब्लैकलिस्ट कर बातचीत बंद कर दिया गया था। जिसके बाद सनकी ने अपने दोस्त के अनजान मोबाइल से मृतिका को फेसबुक पर उसके वीडियो viral करने का धमकी दिया जाने लगा। जिस पर मृतिका द्वारा पुनः सनकी प्रेमी से संपर्क किया गया, तब दोनो में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ तथा सनकी के द्वारा कुल्हारी से गला काटकर हत्या कर दिया गया।
घटनास्थल पर अनुसंधान के वक्त अपना खून लगा कपड़ा बदलकर सनकी आशिक पुलिस के समक्ष मौजूद था ताकि उसपर किसी को शक ना हो तथा पुलिस की सारी कार्यवायी को observe kar रहा था।
Lesson - Never Trust anyone except your Parents. प्रेम प्रसंग में कभी भी कोई ऐसी photo या वीडियो ना शेयर करे जिसको लेकर आपको blackmail किया जा सके। समय रहते toxic relationship से बाहर निकल जाए।
जय हिंद जय बिहार
भारत माता की जय
Jai Hind Jai Bihar ❤️❤️
30/05/2024
Jai Hind Jai Bihar 🙏🙏🙏
मोतिहारी पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त को 03 देशी कट्टा, 01 फसली ,01 चाकू, 01 मोबाइल एवं 01 मोटरसाईकिल सहित पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Bihar Police
17/05/2024
Jai Hind Jai Bihar 🙏🙏
सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध ने कार्रवाई करते हुए पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र से 01 देसी कट्टा एवं 04 कारतूस के साथ 01 अपराधी को गिरफ्तार किया।
Home Department, Govt. of Bihar Motihari Police
16/05/2024
Jai Hind Jai Bihar 🙏🙏
हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ने पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के पताही थाना क्षेत्र से हत्या की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
Home Department, Govt. of Bihar Motihari Police
Click here to claim your Sponsored Listing.