Reporter Rudransh Anand
PERSONAL VLOGS, REPORTING, SHORT VIDEO, ROASTING VIDEO
03/08/2026
बाबाधाम जाते समय टेम्पू में लगी भीषण आग।
28/07/2026
*ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का भंडाफोड़, शिवहर पुलिस ने दो बच्चियों को कराया मुक्त, दो संचालक गिरफ्तार*
*शिवहर-:* मानव तस्करी, बाल श्रम और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत शिवहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तरियानी थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान ऑर्केस्ट्रा में काम कराई जा रही दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि ऑर्केस्ट्रा के दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात डीएसपी सह एएचटीयू (मानव व्यापार विरोधी इकाई) के नोडल पदाधिकारी भाई भरत के नेतृत्व में गठित जिला टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती गांव के समीप की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया और मौके से दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।
मुक्त कराई गई बच्चियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार संचालकों के विरुद्ध बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यातायात डीएसपी भाई भरत ने बताया कि शिवहर पुलिस नाबालिग बच्चों के शोषण, मानव तस्करी और बाल श्रम जैसे अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अभियान में पैरा लीगल वॉलिंटियर मेनका कुमारी ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बच्चियों के बचाव और पुनर्वास की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी।
छापेमारी अभियान में एएचटीयू के विनय प्रताप सिंह, तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, आदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मानव तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
25/07/2026
*मोतिहारी नगर निगम* की महापौर श्रीमती *प्रीति कुमारी* के निर्देश पर शहर के सभी वार्डों में खराब पड़ी *स्ट्रीट लाइटों* के मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान की नियमित समीक्षा नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार द्वारा की जा रही है, ताकि सभी वार्डों में कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो।
महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी ने सभी माननीय वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी संबंधित एजेंसी को उपलब्ध कराते हुए मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी स्थान पर एजेंसी द्वारा लापरवाही या अनावश्यक विलंब किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
साथ ही, जिन स्थानों पर विद्युत पोल तो स्थापित हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, वहां शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ऐसे सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन किया जाएगा।
नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि रात्रि के समय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आपसे अनुरोध: यदि आपके क्षेत्र में कोई स्ट्रीट लाइट खराब है या जहां आवश्यकता होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट उपलब्ध नहीं है, तो इसकी सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नगर निगम कार्यालय को अवश्य दें। आपके सहयोग से शहर को और अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। मोतिहारी नगर निगम — बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध।
25/07/2026
25/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी
घोड़ासहन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6.590 किलोग्राम अफीम के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार। इस मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
23/07/2026
आखिर कब तक होगी कार्रवाई? Motihari Police
मोतिहारी सदर अस्पताल हुआ हाईटेक, ICU और डायलिसिस सेवा शुरू,मुख्यमंत्री ने किया 10 बेड ICU और डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण।
District Administration,East Champaran,Motihari Samrat Choudhary
खान सर के बयान पर गरमाई बहस, लोग बोले- हद हो गई!
🔥 खान सर के बयान पर देशभर में बवाल!🚨 क्या लोकप्रियता के लिए मर्यादा भूल रहे हैं लोग?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Motihari