Maa Science Coaching Institute.
The Complete guidance for Board Examination (Specially for BSEB upto 12th Class).
कुछ बच्चे जो CGL या CHSL की तैयारी करते है वे बिहार पुलिस की लिखित भर्ती परीक्षा का फॉर्म यूँही भर देते है।
वे इस परीक्षा की विशेष तैयारी के लिए किसी कोचिंग ऑन लाइन हो या ऑफ लाइन किसी का सहारा नहीं लेते है।
वैसा ही मेरा एक शिष्य है।
वह बिहार पुलिस का फॉर्म भर दिया और पास कर गया था और ज्वाइनिंग भी कर लिया।
ज्वाइनिंग के ट्रेनिंग पीरियड के ठीक दस दिन बाद मेरे पास फोन किया ये पूछते हुवे कि सर ये जॉब छोड़ दूं।
मैने उससे पूछा तो तुम अप्लाई क्यों किये थे, जब तुमको जॉब ही नहीं करना था।
उसने कहा कि अपने संगी साथी के साथ फॉर्म भर दिए थे।
मैने कहा कि जॉब मत छोड़ो, वहीं रहकर आगे की पढ़ाई या तैयारी कर लेना।
उसने कहा कि यहाँ पढ़ने का समय नहीं मिलता है।
मैने उससे कहा कि चुप चाप जॉब करो।
फिर तीन दिन के बाद वह फोन किया ये कहते हुवे कि सर जॉब को छोड़ दें।
मैने कहा कि अपने माता पिता से पूछो।
फिर दो दिन के बाद, यही सवाल
मेरा जवाब, अपने माता पिता से पूछो। अगर मै कह दूं कि तुम नौकरी छोड़ दो, तो तुम्हारे माता पिता कहेंगे कि सर तुम्हे पढ़ाने के लिए तुम्हारा नौकरी छोड़वा दिए।
फिर फोन किया
मैने कहा कि तुम CHSL निकाल लोगे।
उसने कहा कि जब मन करें तब निकाल लूँगा
मैने कहा कि कन्फ़र्म
तो उसने कहा कि एकदम कन्फर्म
फिर मैने कहा कि, अपने माता पिता से पूछो।
आखिरकार उसने महीना भी पूरा नहीं किया और बिहार पुलिस का नौकरी छोड़ दिया।
फिर CHSL पास किया पर डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उसका ओरिजिनल डॉक्यूमेंट बिहार पुलिस विभाग के पास जमा था।
वह वेरिफिकेशन में गया ही नहीं।
बाद में स्टेनोग्राफर की परीक्षा पास करके डिस्ट्रिक्ट न्यायालय में गया, फिर इस बार की हाई कोर्ट की परीक्षा पास किया है। उसने यह भी बताया कि कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट का बहाली आने वाला है। अब उसमें फॉर्म भरेंगे।
अब वैसे छात्र जो बिहार पुलिस की तैयारी करने के लिए विशेष रूप से किसी कोचिंग की सहायता न लेकर के पास कर जाते है, वह रिजल्ट किसके खाते में जाएगा?
संभार
01/06/2026
05/05/2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
Maa Science Coaching Institute. परिवार आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
27/03/2026
लोग अक्सर कहते हैं कि गणितज्ञ किसी भी चीज़ से नहीं डरते—सिवाय एक चीज़ के: कोलाट्ज़ अनुमान (Collatz Conjecture)।
यह गणित के सबसे मशहूर अनसुलझे रहस्यों में से एक है।
यह इस तरह काम करता है:
कोई भी धनात्मक संख्या चुनें।
अगर संख्या विषम है, तो उसे 3 से गुणा करें और 1 जोड़ें।
अगर संख्या सम है, तो उसे 2 से भाग दें।
अब इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएँ।
उदाहरण के लिए, 7 से शुरू करें:
7 विषम है → 3×7 + 1 = 22
22 सम है → 22 ÷ 2 = 11
11 विषम है → 3×11 + 1 = 34
…और इसी तरह हमें मिलता है:
7 → 22 → 11 → 34 → 17 → 52 → 26 → 13 → 40 → 20 → 10 → 5 → 16 → 8 → 4 → 2 → 1
हैरान करने वाला दावा यह है: आप चाहे किसी भी संख्या से शुरू करें, आप अंत में हमेशा 1 पर ही पहुँचेंगे।
यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन कोई भी यह साबित नहीं कर पाया है कि यह सभी संख्याओं के लिए सच है। इसीलिए यह एक रहस्य बना हुआ है।
Kumar Nitish Singh Prabhat Rana
आप सभी छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तीर्ण परीक्षार्थी को हार्दिक शुभकामनाएं ।
जो छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण नहीं हुये है वे निराश ना हो आगे की पढ़ाई में ध्यान दें।
23/03/2026
रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी!
Bihar School Examination Board ने इंटर 2026 का परिणाम सिर्फ 25 दिनों में घोषित कर मूल्यांकन में नया रिकॉर्ड बना दिया है।
👉 इतनी तेजी से रिजल्ट जारी होना छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत है
👉 यह शिक्षा प्रणाली में बेहतर मैनेजमेंट और डिजिटल प्रोसेस की झलक भी दिखाता है
📢 बिहार बोर्ड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब शिक्षा व्यवस्था तेजी और पारदर्शिता की ओर बढ़ रही है।
21/03/2026
Happy Eid
20/03/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Bajhiya Bazar, Bhopatpur
Motihari
845432