K R MEDIA BIHAR
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from K R MEDIA BIHAR, Video Creator, Motihari.
K R MEDIA BIHAR भारत के भरोसेमंद और निष्पक्ष हिंदी समाचार चैनलों में से एक है, जो राजनीति, सिनेमा, खेल, मनोरंजन और हिंदी, भोजपुरी, साउथ, हॉलीवुड तथा बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ी खबरें दिखाता है। मो. :- 9123484813
K R MEDIA के खबर का हुआ असर
01/06/2026
जिले में विकास को गति देना सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभागीय पदाधिकारी निर्धारित अवधि में लक्ष्य को करें हासिल
महात्मा गांधी जी से जुड़े स्थलों को चिन्हित करें और उसके विकास के लिए क्या कुछ किया जा सकता है इसका प्रस्ताव बनाएं
** जनता की समस्याओं/शिकायतों का पदाधिकारी त्वरित गति से निष्पादन करें - प्रभारी मंत्री
श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में माननीय सांसद शिवहर श्रीमती लवली आनंद, माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार,श्री कृष्णनंदन पासवान श्री राणा रणधीर,श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, श्री प्रमोद कुमार सिंहा, श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह,श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री राजू तिवारी, श्री राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, श्री विशाल कुमार, श्री फैजल रहमान,माननीय विधान पार्षद श्री महेश्वर सिंह, डॉ खालिद अनवर, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी एवं श्री प्रकाश अस्थाना, माननीय सांसद पश्चिमी चंपारण के प्रतिनिधि,जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्य विभागों के कार्य पालक अभियंता सहित कार्यक्रम कार्यान्वयन में समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में सभी माननीय सदस्य गण का जिलाधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई जिसमें पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला में चल रहे विकास के कार्य की जानकारी सभी माननीय सदस्य गण को दी गई।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि पूर्वी चंपारण जिले में महात्मा गांधी जी से जुड़े स्थलों को चिन्हित किया जाए एवं इन स्थलों के विकास के लिए क्या कुछ किया जा सकता है इसका प्रस्ताव बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि जहां भी पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं उसे शीघ्र हस्तगत करते हुए एक सप्ताह के अंदर वहां पर विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में कार्य प्रारंभ कराया जाए ताकि ग्रामीण जनता को इसका लाभ मिल सके।
सम्राट अशोक भवन के लिए जमीन की उपलब्धता के लिए माननीय मंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया साथ ही रामगढ़वा में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जमीन चिन्हित करने संबंधी निर्देश दिये गए।
बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर के विकास सहित मुख्य पथ को जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण पर विचार करने की बात कही गई ताकि रास्ते/यातायात सुगम हो सके।
बैठक में विभागीय कार्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। विभागीय कार्य एवं उपलब्धियों को
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से माननीय सदस्य गण को अवगत कराया गया।
ग्रामीण विकास के कार्यों के अंतर्गत किए कार्यों एवं प्राप्त किए गए उपलब्धि की जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला में खेल के मैदान में 99.67 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई है। जिला के कुल 394 ग्राम पंचायत में 308 में खेल मैदान का निर्माण कार्य लिया गया था जिसमें 307 खेल मैदान को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन के मामले में वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 99.61प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। जिला में अभी तक 116,51,831 मानव दिवस का सृजन किया गया है। वित्तीय वर्ष 26-27 अंतर्गत भी पिछले दो माह में 22.27 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित करते हुए 533 032 मानव दिवस का सृजन किया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 2024-25 से लेकर 2025- 26 तक 99.87% की उपलब्धि अर्जित की गई है। जिला में कुल 106424 के लक्ष्य के विरुद्ध 106281लोगों को पीएम आवास की स्वीकृति दी गई है। जिसमें 27455 आवास को पूर्ण कराकर हस्तगत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत 88.66 प्रतिशत तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना 2023 -24 अंतर्गत 97.13 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है।
उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कार्य भी जिला में प्रगति पर है। कुल 396 पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया जाना था जिसमें से 345 पंचायत में इसे पूर्ण कर लिया गया है। अभी वर्तमान में 35 पंचायत में इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्रकार अपशिष्ट संस्करण इकाई का पूर्णता का प्रतिशत 87.12 है। अभी 16 जगह इससे संबंधित कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में 410 सामुदायिक स्वच्छता परिषद का निर्माण कराया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर विकास की योजनाओं में तेजी से चल रहा है, यह भी बताया गया कि मोतिहारी शहर में चार एसटीपी (severage treatment plant)बनाए जाने हैं जिसपर कार्य प्रगति में है। बैठक में कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, कृषि, आपूर्ति,सहकारिता,कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य,आपदा सहित अन्य सभी विभागों के कार्य/ उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम माननीय विधायकगण सहित बीस सूत्री के सभी सदस्य गण से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके प्रस्ताव को एक एक कर सुना गया।
माननीय विधायक कल्याणपुर के द्वारा मोतिहारी को सैटेलाइट सिटी बनाने की मांग की गई। माननीय विधायक पिपरा के द्वारा नए बने हुए सड़कों के किनारे फ्लैंक निर्माण की मांग की गई ताकि सड़कों को मजबूती मिल सके। माननीय विधायक केसरिया ने गंधक तटबंध के पक्कीकरण की मांग की गयी। माननीय विधायक सुगौली ने रामगढ़वा में इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की मांग उठाई। माननीय विधायक नरकटिया के द्वारा सड़कों के मेंटेनेंस का मुद्दा उठाया गया। माननीय विधायक गोविंदगंज के द्वारा चंपारण तटबंध को कालीकरण करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में एक विद्युत शौदाहगृह की आवश्यकता है। माननीय विधायक हरसिद्धि के द्वारा ओल्हा और मानिकपुर बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। माननीय विधायक मधुबन के द्वारा छतौनी चौक से फेनहारा होते हुए शिवहर को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क को स्टेट हाईवे में शामिल करने की मांग की गई। माननीय विधायक मोतिहारी ने कहा कि पथ निर्माण या नाला निर्माण से पहले सरकारी जमीन का पैमाइश कर लिया जाए और जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। माननीय सांसद शिवहर के द्वारा चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की गई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकार ने कहा कि आज की बैठक में माननीय सदस्य गण के द्वारा जो भी मांगे उठाई गई है उसे प्रोसिडिंग में ले लिया गया है एवं इसका निश्चित रूप से अनुपालन कराया जाएगा। इस प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीस सूत्री की अगली बैठक से एक सप्ताह पूर्व अनुपालन प्रतिवेदन सभी माननीय सदस्यगण को उपलब्ध करा दिया जाए।
माननीय मंत्री महोदय के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पदाधिकारीगण त्वरित गति से आम नागरिकों के शिकायतों/समस्याओं का समाधान करें। अगर स्थानीय पदाधिकारी समाधान करने में सक्षम नहीं हैं तो अपने वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में दें ताकि समुचित समाधान हो सके।
सहयोग शिविर की सफलता को लेकर माननीय प्रभारी मंत्री ने संपूर्ण जिला वासियों से अपील की और कहा कि लोग अपनी समस्याओं का आवेदन सहयोग शिविर में दें ताकि उसका समाधान निकाला जा सके।
अंत में अपर समाहर्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में माननीय सदस्य गण की तरफ से जो भी प्रश्न आए हैं उस पर शीघ्र ही जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।
01/06/2026
गांव का मंदिर
चंद्रभूषण के समस्या का हुआ समाधान।
कौन किसके साथ चीट किया | संगीता कैसे बन गई सानिया खातून
परसौन तपसी महायज्ञ हुआ संपन्न।
31/05/2026
दूसरे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन 02.06.2026 को किया जाएगा**
19 मई को आयोजित पहले चरण के सहयोग शिविर के पश्चात दूसरे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में 02 जून ,2026 को जिला के सभी प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा।
आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं।
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला में 02 जून को सहयोग शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत औरैया, मूर्तियां और सिरसिया कला पंचायत में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के तीन पंचायत भतनहिया, नरकटिया और रामपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत सकरार, पखनाहिया और धनहार दीहुली पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत हरदिया और हरनाही।
5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत बिजबनी दक्षिण और बिजबनी पूर्वी में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के तीन पंचायत परेवा, हरज नुरुलाहपुर और हरन रैना पंचायत में ।
7.ढाका प्रखंड के तीन पंचायत झोउवाराम, भगवानपुर और गवनद्री में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के दो पंचायत बिशुनपुर और झरोखर में।
9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत रूपानी और नौरंगिया माधोपुर में।
10.पकड़ीदयाल प्रखंड के दो पंचायत अजगरवा सिसहनी और बड़कागांव में
11.पताही प्रखंड के तीन पंचायत बता, सरैया गोपाल और बेलाही राम में।
12.फेनहारा प्रखंड के दो पंचायत मधुबनी और मनकरवा में।
13.तेतरिया प्रखंड के दो पंचायत तेतरिया और मधुहाँ वृत्तमें।
14.बंजरिया प्रखंड क दो पंचायत चैलाहा और अजगरी मे।
15.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत कोटवा,बड़हरवा कला पश्चिमी और बड़हरवा कला पूर्वी में
16.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत ध्रुव लखौरा, बरवा और कटहा में।
17.पिपरा कोठी प्रखंड के दो पंचायत पंडितपुर और टिकैता गोविंदपुर में।
18.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत करमवा रघुनाथपुर, बगही और पंजीरवा में
19. तुरकौलिया प्रखंड के
पंचायत जयसिंहपुर उत्तरी,बेलवा नरीअरवा और बिजलपुर में।
20. चकिया प्रखंड के तीन पंचायत चकबारा, कुड़िया और हरपुर में।
21. कल्याणपुर प्रखंड के तीन पंचायत दिलावरपुर, पिपरा खेम और मेदान सिरिसिया में
22. केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत सेमुआपुर, रामपुर खजुरिया और उत्तरी हुसैनी में
23. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत कटहा और भीमलपुर में।
24.अरेराज प्रखंड के तीन पंचायत ममरखा, चटिया बरहरवा और ममरखा टोला भैया में।
25.हरसिद्धि प्रखंड के तीन पंचायत यादवपुर, कनछेदवा और हरसिद्धि पकड़िया में।
26.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत मझरिया, तेजपुरवा और सोनवाल में।
27.संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायत बरियारिया उत्तरी, बरियारिया दक्षिणी और बरियारिया टोला राजपुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
उसने हमारे सांथ बहुत छल किया है।
31/05/2026
Prasauna tapsi mahayagya
संगीता कैसे बनी सानिया खातून | प्रेम विवाह या कुछ और क्या कहेंगे आप?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Motihari