Chambal Commissioner
Commissioner of Chambal, Government of Madhya Pradesh
26/05/2026
चंबल भवन में जनसुनवाई में 08 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं
चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त (राजस्व) श्री अशोक सिंह चौहान ने कुल 08 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं।
उपायुक्त (राजस्व) श्री चौहान ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र, संतोषजनक एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
-
Jansampark Madhya Pradesh
21/05/2026
स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जाए: श्री पवैया
विकास कार्यों में गुणवत्ता, नवाचार एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देने की आवश्यकता
सोलर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के दिए सुझाव
संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि जब भी बजट तैयार किया जाए, वह यथार्थपरक एवं व्यवहारिक होना चाहिए। वित्तपोषण के तीन प्रमुख माध्यम होते हैं - एक केंद्र एवं दूसरा राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान तथा तीसरा स्वयं का राजस्व अर्जित करना। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासी संस्थाओं, जैसे पंचायतों एवं नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं के राजस्व स्रोत विकसित करने के प्रयास करना चाहिए। वह कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं से यह अपेक्षा भी की जाती है कि वे जनहित में नवाचार एवं बेहतर कार्यों को बढ़ावा दें। यदि नगरीय निकाय अत्यधिक परावलंबी बने रहते हैं, तो यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य को कराते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार नमूना परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं भी अपनाई जाएं।
श्री पवैया ने कहा कि वित्तपोषण किसी एक व्यक्ति को समृद्ध बनाने के लिए नहीं, बल्कि समग्र विकास के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार विकास की सतत एवं प्रभावी व्यवस्था हमारा मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण विषय है तथा नगरीय निकायों एवं पंचायतों को वित्तपोषित करने से पहले संस्थाओं में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। पंचायतों एवं नगरीय निकायों को ग्यारहवीं एवं बाहरवीं अनुसूची से संबंधित कार्यों, विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं स्थानीय परंपराओं के संवर्धन को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को स्थानीय मेलों, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि निकाय आयोग से अधिक वित्तीय सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, तो उन्हें अपने कार्यों में गुणवत्ता एवं परिणाम भी सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने गोशालाओं के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार ग्वालियर में लालटिपारा गौशाला आधारित सीएनजी परियोजना संचालित की जा रही है, उसी प्रकार की संभावनाएं मुरैना में भी विकसित की जा सकती हैं।
जनभागीदारी एवं नवाचार से होगा चंबल का समग्र विकास
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चंबल जैसे बड़े संभाग एवं अंचल में, जहां अनेक चुनौतियां मौजूद हैं, वहां जनता को साथ लेकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी बढ़ाने एवं लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है, जो केवल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षण की दृष्टि से सभी अभिलेख एवं आंकड़े व्यवस्थित एवं अद्यतन होना चाहिए, तभी पारदर्शी व्यवस्था एवं बेहतर बजट निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने नवाचारों को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि जनकल्याण करना है, तो नए प्रयोग एवं विकास के नए मॉडल अपनाने होंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों को गोद लेकर वहां आदर्श विकास कार्य किए जा सकते हैं तथा आदर्श ग्राम पंचायतों के उदाहरण प्रस्तुत कर अन्य पंचायतों को भी प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिले की स्थानीय संस्कृति एवं जनजागृति को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष बल दिया।
राज्य वित्त आयोग के सदस्य श्री के.के. सिंह ने कहा है कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें, तभी राजस्व वसूली को प्रभावी बनाया जा सकेगा और मुरैना का समग्र विकास संभव होगा।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही रिक्त पदों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा एवं अन्य नवाचारों के क्षेत्र में थोड़े से प्रयासों से भी अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं केरल जैसे राज्यों में पंचायतों के विकास एवं आदर्श पंचायतों के सफल उदाहरणों से प्रेरणा लेकर स्थानीय निकायों को सशक्त बनाया जा सकता है।
राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की आय बढ़ाने के नए साधनों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य इस प्रकार किए जाएं कि भविष्य में संस्थाएं आर्थिक रूप से अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार, कलेक्टर मुरैना श्री लोकेश कुमार जांगिड़, कलेक्टर भिण्ड श्री किरोड़ी लाल मीना, श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव, भिण्ड और श्योपुर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं समस्त जिलों के नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-
कमिश्नर कार्यालय में स्थापना एवं लेखा का कार्य संयुक्त आयुक्त (विकास) देंखेगे
प्रशासनिक कार्य को दृष्टिगत रखते हुए चंबल आयुक्त श्री सुरेश कुमार द्वारा स्थापना शाखा का कार्य उपायुक्त राजस्व श्री अशोक सिंह चौहान को सौंपा गया था।
स्थापना शाखा एवं वित्त शाखा परस्पर सम्बद्ध होने से प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से स्थापना शाखा का कार्य भी अब संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री भगवान सिंह जाटव को आवंटित किया गया है।
-
Jansampark Madhya Pradesh
19/05/2026
चंबल कमिश्नर ने जनसुनवाई में सुनीं 16 आवेदकों की समस्याएँ
मुरैना, 19 मई 2026/ चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने 16 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं।
चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र, संतोषजनक एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति आमजन के विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। अतः प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए।
-
12/05/2026
चंबल कमिश्नर ने जनसुनवाई में सुनीं 20 आवेदकों की समस्याएँ
चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने 20 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं।
चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र, संतोषजनक एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
-
Jansampark Madhya Pradesh
05/05/2026
चम्बल भवन में आयोजित जनसुनवाई में 15 आवेदन प्राप्त
चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चम्बल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार के निर्देशानुसार उपायुक्त (राजस्व) श्री अशोक चौहान ने कुल 15 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित मामले, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी समस्याएँ शामिल रहीं।
उपायुक्त (राजस्व) ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
-
Jansampark Madhya Pradesh
04/05/2026
📍 चंबल कमिश्नर ने भिंड एवं मुरैना जिले के गेहूं खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण
चंबल संभाग के कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने सोमवार को संभाग अंतर्गत भिंड एवं मुरैना जिलों के विभिन्न गेहूं उपार्जन (खरीदी) केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप खरीदी, तौल एवं अन्य प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर छाया, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
भिंड जिले के मेहगांव अनुभाग अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था कचनाव कला द्वारा दोनियापुरा स्थित बहुउद्देश्यीय कृषि सेवा केन्द्र परिसर में संचालित गेहूं खरीदी केन्द्र, सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा द्वारा बांके बिहारी वेयरहाउस में संचालित केन्द्र तथा सहकारी समिति अकलोनी के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने तौल एवं अन्य व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। केन्द्रों पर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई तथा सर्वेयर द्वारा गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत उचित गुणवत्ता का गेहूं उपार्जन किया जा रहा था।
बरसात की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए केन्द्रों पर तिरपाल एवं कवर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। तौल कांटों की उपलब्धता भी पर्याप्त पाई गई। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि स्लॉट बुकिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।
इसी क्रम में कमिश्नर ने मुरैना जिले की अंबाह तहसील अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिठौना द्वारा श्री रामकृष्ण वेयरहाउस में संचालित गेहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
-
Collector Office Sheopur Collector Office Bhind Department of Agriculture, Madhya Pradesh
28/04/2026
चम्बल भवन में आयोजित जनसुनवाई में 12 आवेदन प्राप्त
चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चम्बल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने कुल 12 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व, पुलिस एवं भूमि विवाद, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव से संबंधित मुद्दे शामिल रहे।
आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निराकरण नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान किया जाएगा।
-
Jansampark Madhya Pradesh
LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेशवासियों के नाम संबोधन
21/04/2026
चम्बल भवन में आयोजित जनसुनवाई में 20 आवेदन प्राप्त
चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान चम्बल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने कुल 20 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से राजस्व, पुलिस एवं भूमि विवाद, साफ-सफाई, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निराकरण नियमानुसार, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तथा समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जाएगा।
-
Jansampark Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Chambal Commissioner Division Office
Morena
476001