Natural Beauty Tips

Natural Beauty Tips

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Natural Beauty Tips, Health/Beauty, Modinagar.

12/07/2016

स्वस्थ त्वचा के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Health Tips For Skin)
ayurvedic health tips for skin
त्वचा पानी, प्रोटीन, लिपिड, खनिज-लवण और रसायनों सहित कई विभिन्न घटकों से बना शरीर का सबसे बड़ा अंग है। स्किन का औसत वजन छह पाउंड होता है। आपकी बेहतर सेहत में त्वचा का एक अहम रोल होता है क्योंकि स्किन के कारण ही आप बाहरी संक्रमण और माइक्रोब्स यानि कीटाणुओं के आक्रमण से बचे रहते हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी त्वचा हर 27 दिन में खुद को पुनर्जीवित (Rejunuvate) करती है। लिहाजा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए त्वचा की देखभाल जरूरी है। समय के साथ हमारी त्वचा में बदलाव दिखने लगते हैं। इन बदलावों का कारण सिर्फ उम्र ही नहीं है। अधूरा पोषण, सूरज की किरणें, तनाव और प्रदूषण भी त्वचा की रंगत बिगाड़ते हैं और यह झुर्रियों का कारण बनते हैं। त्वचा को बढ़ती उम्र के असर से बचाना चाहते हैं तो पोषक आहार लें और तेज धूप से बचें।
स्वस्थ त्वचा के लिए आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Tips for Healthy Skin)
विटामिन सी प्रचुर मात्रा में लें (Take Vitamin C)
आधे कटे नींबू को त्वचा पर रगड़ने से आप त्वचा को उसकी सुरक्षा के लिए सीधे विटामिन सी की खुराक दे सकते हैं। सूरज की परा-बैंगनी किरणें त्वचा में विटामिन सी को नष्ट कर देती हैं। नींबू का रस इस नुकसान की भरपाई कर देता है। यह त्वचा में नमी बढ़ाकर झुर्रियों और समय से पहले बुढ़ापे के असर को दूर रखता है
सब्जी और चुकंदर का जूस पिएं (Drink vegetable and beetroot juice)
सब्जियों का जूस जहां शरीर में पानी की कमी पूरी करता है वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स भी देता है। रोज कम से कम एक गिलास सब्जियों का रस पियें। चुकंदर का रस लिवर की सफाई के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा है। यदि लिवर में विषैले तत्व जमा हो रहे हों, तो इसका असर त्वचा पर भी नजर आने लगता है। स्वस्थ त्वचा के लिए स्वस्थ लिवर होना जरूरी है। गाजर, टमाटर और चुकंदर का मिक्स जूस त्वचा और लिवर दोनों की सेहत के लिए अच्छा है।
हरे साग का सेवन करें (Eat green vegetables)
स्किन को एक्ने (मुहांसों) की समस्या से दूर रखने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर गहरे रंग की साग-सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, इनके सेवन से स्किन में गुलाबी निखार आयेगा, जो आपको आकर्षक बनायेगा। टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सनबर्न की समस्या के साथ स्किन पर असमय पड़ने वाली झुर्रियों (एंटी-एजिंग) की समस्या का भी समाधान करता है।
मेडिटेशन करें (Do meditation)
रोजाना लगभग 15-20 मिनट का मेडिटेशन काफी है। यह तनाव कम करता है, हार्मोन को बैलेंस रखता है और ब्लड प्रेशर कम करता है जिससे आपकी त्वचा भी अच्छी होती है।
बादाम का दूध पिएं (Drink almond milk)
दूध से प्रोटीन और बादाम से विटामिन डी मिलता है। यह शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि खाली दूध पीने से मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में, दूध में बादाम मिलाकर पीना ही बेहतर होगा।
ठंडे पानी से नहाएं (Take bath with cold water)
ठंडे पानी से नहाएं, या फिर पांच मिनट का शॉवर लेकर तीन मिनट के भीतर स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
एक्सरसाइज करें (Do exercise)
अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है। जॉगिंग करें या टहलें, इससे रक्त संचार सुधरता है, अतिरिक्ट फैट घटता है और स्किन के टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं।
पर्याप्त नींद लें (Take proper sleep)
सिर्फ सोने के लिए नहीं सोएं। भरपूर नींद लें। इससे दिमाग रिलैक्स होगा और वजन भी नियंत्रित रहेगा। जब आप सोती हैं तो स्किन में नए कोलैजन बनते हैं, जो फ्री-रैडिकल डैमेज रिपेयर करते हैं।
ग्रीन टी पिएं (Drink Green Tea)
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह पूरी बॉडी के लिए जरूरी हैं। इससे फ्री-रैडिकल डैमेज को ठीक होने में मदद मिलती है। एनर्जी देने के साथ ही यह वजन भी कम करती है।
स्वस्थ त्वचा के लिए इनसे बरतें परहेज (Precautions to make your Skin Healthy)
गर्म पानी से नहाना
अधिक गर्म पानी से न नहाएं। गर्म पानी स्किन की कोशिकाओं को कमजोर कर देता है, जिससे स्किन खराब होने लगती है।
तनाव लेना
तनाव का आपकी स्किन पर नकारात्मक असर पड़ता है। ज्यादा तनाव लेने से एजिंग की समस्या आ जाती है। आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं।
कम वसा वाले खाना भी पहुंचाता है नुकसान
स्लिम ट्रिम होने के लिए कम वसा वाली डाइट लेना तो ठीक है, लेकिन स्किन के लिए बिल्कुल नहीं। इस तरह की डाइट स्किन को डल कर उसकी चमक कम कर देती है। दरअसल, स्किन को स्वस्थ और नमीयुक्त रखने के लिए वसा (fat) की जरूरत होती है।
कम सोना भी स्किन की सेहत के लिए खतरा
स्किन रात को रिजनरेट होती है। इसलिए हर दिन कम से कम आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। शोध के मुताबिक, कम नींद लेने से एजिंग प्रोसेस तेज हो जाता है, इसलिए भरपूर नींद लें।

Photos 12/07/2016

अपने बाल शाइनी कैसे करें Balo Ko Silky Banane Ke Gharelu NuskheIn Hindi

बालों को रोज धोने पर भी आयली बाल और ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं और ड्राई बाल रूखे व बेजान हो कर टूटने लगते हैं | इस मौसम में बालों को स्वस्थ व शाइनी रखने के लिए हेयर स्पा ट्रीटमेंट बहुत जरूरी हो जाता है | यह ट्रीटमैंट पार्लर व घर दोनों में हो सकता है | हेयर स्पा ट्रीटमेंट में 1 घंटे का समय लगता है | इसमें मसाज, मशीन, क्रीम, हेयर मास्क इत्यादि का प्रयोग किया जाता है | इन दिनों बालों में पसीना आने से बाल चिपचिपे रहते हैं, जिससे स्कैल्प पर दाने, फुसियां हो जाती हैं और बाल गिरने लगते हैं | ऐसे बालों को ही हेयर स्पा ट्रीटमैंट की जरूरत होती है |

हेयर स्पा देने के लिए सबसे पहले बालों को शैपू किया जाता है फिर बालों में टेक्सचर और स्कैल्प के मुताबिक क्रीम चुनकर 45 मिनट तक मसाज की जाती है, इसके बाद मशीन से बालों, बांहों व पीठ अल्ट्रावायलेट रेज दी जाती हैं | इससे बालों में पसीने के कारण होने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं | फिर क्रो मशीन से बालों को सॉफ्ट किया जाता है | इसके बाद 20 मिनट हेयर मास्क स्पा लेने से बालों की कई समस्या तो दूर होती ही हैं, बाल स्मूथ व चमकदार हो जाते हैं | इस ट्रीटमैंट को महीने में दो बार कराना ही काफी है | लेकिन बाल ज्यादा ड्राई हैं तो 3 या 4 बार भी किया जा सकता है |

बालों की समस्या आजकल आम होती जा रही है, लेकिन कुछ बातों और हेयर स्पा को अपना कर बालों को सेहतमंद रखा जा सकता है | खूबसूरत और हैंडसम दिखने के लिए आज के नौजवान अपने बालों पर कई तरह के प्रयोग करते रहते हैं | अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं | इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है | तरह-तरह के हेयर कट, हेयर जैल और हेयर कलरिंग इत्यादि से प्रारंभ में बाल खूबसूरत जरूर दिखते हैं, लेकिन बाद में बालों को संवारने के लिए किया गया यही जतन उनकी सेहत के लिए महंगा साबित हो सकता है | गर्मियों का समय आप के बालों के लिए सबसे खराब समय होता है | इस दौरान रूसी, बालों के उलझाव, टूटने, कठोर होने तथा जड़ों से उखड़ने जैसी अनेक समस्याओं से आपके बालों को जूझना पड़ता है | जैसे-जैसे बदलता जाता है, हमारी त्वचा के समान ही हमारे बालों में भी परिवर्तन आने लगता है |

इस समय बालों में खुश्की बहुत कॉमन होती है | इसलिए आपके लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आप इस दौरान अपने बालों का विशेष ध्यान रखें |

Photos 02/05/2016
Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Modinagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Modinagar
201204