Manavadhikar Media Mathura.
सच आप तक
28/09/2020
आओ मिलकर करे कुछ नया, कुछ अच्छा, कुछ बहतर। शायद हम किसी के काम आ सके।
Raj Mohan Singh-9358259972
29/05/2020
कोरोना काल में वृंदावन में हुआ रक्तदानियों द्वारा रक्त का संगम:-
21/05/2020
https://www.manvadhikarmedia.in/archives/181870
कोरोना काल में वृंदावन में हुआ रक्तदानियों द्वारा रक्त का संगम- — मानवाधिकार मीडिया ब्यूरो/मथुरा| कोरोना काल में वृंदावन में हुआ रक्तदानियों द्वारा रक्त का संगम इस वैश्विक महामारी में सरकार द्वारा ....
कोरोना काल में वृंदावन में हुआ रक्तदानियों द्वारा रक्त का संगम:-
इस वैश्विक महामारी में सरकार द्वारा लॉक डाउन 4.0 को जनता की सुरक्षा की दृष्टि से लागू किया गया है,जिसके कारण पिछले दो महीने से कोई भी रक्तदान शिविर का आयोजन भी नही हो सका है,नतीजा यह है कि थेलेसीमिया,एनेमिया,ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी इनमे हर 15 से 20 दिनों में रक्त की जरूरत होती है उनके लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
इन सबकी समस्या को देखते हुए रक्तदाता फ़ाउण्डेशन द्वारा 32वा एवम लॉक डाउन का तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन वृन्दावन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया।
शिविर में सेनेटाईजेशन एवं सोशल डिस्टेन्सइंग का पूरा ख्याल रखा गया एवं समस्त आगन्तुको की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई शिविर में कुल 50 लोगो के द्वारा रक्तदान किया गया जिसमे महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह जानकारी प्रीत अग्रवाल और गोपाल खंडेलवाल जी द्वारा दी गई।
हर रक्तदानी को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत प्रिंस खंडेलवाल एवं यतेन्द्र फ़ौजदार जी द्वारा सेनेटाइजर,स्वाफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वृन्दावन कॉर्डिनेटर गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि लॉक डाउन में यह संस्था का तीसरा रक्तदान शिविर है जो कि जिला अस्पताल की रक्तकोष टीम के सहयोग से आयोजित किया गया है ताकि गरीब और जरूरत मंद लोगो की मदद हो सके।
ब्लड बैंक डॉक्टर गीता सिंह ने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है,रक्तदान करने वाले के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है।शरीर में रक्त का संचार सही हो जाता है,जिससे घातक बीमारियों होने की संभावना कम हो जाती है।18 से 60 वर्ष तक के हर स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए ऐसा करने से मानसिक शान्ति भी मिलती है।
रक्तदान करने वालो में प्रिंस,म्रदुल कांत,जितेंद्र जी,विनय,पवन,मनीष,सुमित गौतम,राकेश जी और रितिक जी आदि ने रक्तदान किया।
सहयोगी कन्हैया अग्रवाल जी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है संस्था जिस नेक मुहिम को लेकर आगे बढ़ रही है वह एक सराहनीय कार्य है और सभी लोगो को बढ़ चढ़कर इसमें भाग लेना चाहिए जिससे किसी अनजान को जीवनदान मिल सके और हम स्वयं भी स्वस्थ रहे।
टीम रक्तदाता फ़ाउण्डेशन से अमित गोयल,शुभम अग्रवाल,धीरज बनर्जी,आशीष गोयल,सौरभ,
वैभव अग्रवाल,विनीत अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
शिविर में मुख्य रूप से ब्लड बैंक से सुशीला शर्मा,रेनू राजकुमारी,अंजू,सुशील,राजकुमार जी ने रक्त एकत्रित किया।
07/05/2020
आज #मानवाधिकार_मीडिया के संस्थापक श्री कामरान असद जी एवं सम्पादक श्री राज मोहन सिंह जी द्वारा आज #टीम_मथुरा को उनके पत्रकारों को क्षेत्र में मेहनत और लग्न से कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
#मानवाधिकार_मीडिया #उत्तर_प्रदेश_मानवाधिकार_मिडीया_मीरजापुर #मानवाधिकार_मीडिया_मेरठ #मानवाधिकार_मीडिया_मानवाधिकार_मीडिया_फाउंडेशन #मानवाधिकार_मीडिया_बस्ती #मानवाधिकार_मिडीया_जिला_जोधपुर #मानवाधिकार_मीडिया_बलरामपुर #मानवाधिकार_मीडिया_उत्तर_प्रदेश #मानवाधिकार_मीडिया_लखनऊ #मानवाधिकार_मीडिया_फाउंडेशन #मानवाधिकार_मीडिया
अफ़सर खान
मानवाधिकार मीडिया
मथुरा (उत्तर प्रदेश)
कोरोना कहर के चलते कुछ ट्रस्टों ने भी लोगों को दी राहत।
*ट्रैफिक एडवाइजरी/यातायात प्रबंधन*
*यातायात पुलिस, मथुरा*
सभी जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि देश भर में फैल रही महा बीमारी *कोराना वायरस* (corona virus/covid-19) के दृष्टिगत रखते हुए पूरे देश को *लॉक डाउन* किया गया है। इसी के साथ दैनिक उपयोगी वस्तुओं (राशन/सब्जी/दवाई) को खरीदने के लिए मथुरा प्रसाशन ने सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बाहर निकलने की छूट दी है। होलीगेट सब्जी मंडी आने के लिए अपने वाहन निम्न स्थानों पर पार्क करके आएं...
1. क्वालिटी तिराहे से आने वाले सभी वाहन अप्सरा टाकीज पार्किंग में खड़े होंगे।
2. भरतपुर गेट की ओर आने वाले सभी वाहन कलैक्टर गंज पार्किंग में खड़े होंगे।
3. आर्य समाज की ओर से आने वाले सभी वाहन रेलवे फाटक के बगल में बनी पार्किंग में खड़े होगें।
4. इसी प्रकार से डींग गेट सब्जी मंडी में आने वाले सभी वाहन चौकी डींग के पास बनी पार्किंग में खड़े होंगे।
*अपील-* अतः आप सभी सम्मानित नागरिकों से निवेदन है कि सामान खरीदने के पैदल आएं तथा सोशल डिस्टेंस बनाये रखें ।यदि कोई अति आवश्यक कार्य ना हो तो अपने घर में ही रहें।
*स्वस्थ रहें , सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!!*
*डॉ० बृजेश कुमार सिंह*
*एस.पी. ट्रैफ़िक, मथुरा*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Manvadhikar Media Mathura
Mathura
281001
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |