MSS MEDIA Network
मानवाधिकार समाज शक्ति - मासिक पत्रिका UPHIN/2014/60657 - MSS NEWS 24X7 (सबसे पहले सबकी ख़बर ) || Online News 24 Hours
11/05/2026
पुलिस ने लौटाया महिला का खोया पर्स, नकदी और मंगलसूत्र सुरक्षित मिला
#इटावा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए कन्नौज निवासी अंजू का खोया हुआ पर्स खोजकर उन्हें सकुशल वापस कर दिया। पर्स में ₹500 नकद और सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था।
अंजू 5 मई को आगरा जाने के लिए इटावा #रेलवे स्टेशन आई थीं। स्टेशन के बाहर वाहन से उतरते समय उनका पर्स गिर गया था। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ऑटो चालक की पहचान की।
#पूछताछ में ऑटो चालक ने पर्स मिलने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने पर्स में रखी नकदी और सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित रूप से महिला को लौटा दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
11/05/2026
बच्चे ने निगल ली रिमोट की सेल, तीन दिन तक सांसें थामे रहा परिवार
#इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के यशोदा नगर में एक सात वर्षीय मासूम द्वारा टीवी रिमोट की सेल निगल लेने से परिवार में हड़कंप मच गया। तीन दिन तक माता-पिता की सांसें अटकी रहीं, लेकिन अंततः सेल प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल आने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
#अमित कुमार के सात वर्षीय पुत्र कृष्णा ने 6 मई को खेल-खेल में टीवी रिमोट की पेंसिल सेल मुंह में दबा ली, जो गले से होते हुए पेट और आंतों में पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को कई निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे में सेल आंतों के बीच फंसी दिखाई दी।
#डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की बजाय निगरानी की सलाह दी। दो दिन बाद बच्चे के पेट में दर्द बढ़ने पर परिजन उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। 8 मई की सुबह करीब 11 बजे सेल शौच के रास्ते बाहर निकल गई। इसके बाद अंजू ने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को बैटरी, रिमोट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से दूर रखें तथा ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह ले।
11/05/2026
सपा बूथ अध्यक्ष के बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी
#इटावा। थाना भरेह क्षेत्र के गांव कांयछी में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष के 15 वर्षीय पुत्र का शव बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। केवल सिंह #भदौरिया उर्फ धन्नू ने बताया कि उनका पुत्र आदर्श भदौरिया शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पशुओं को चराने के लिए जंगल गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। दो दिन तक खोजबीन के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के परिषदीय विद्यालय और यमुना नदी के बीच खेतों में खड़े एक बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
सूचना #पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई और न्याय की मांग की। #अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
11/05/2026
हर्ष फायरिंग में युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
#इटावा। थाना चौबिया पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
थाना #चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला सिंह, मौजा मनिगांव निवासी सर्वेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई की रात विवाह समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष के साथ आए सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह और अशोक कुमार पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला केहरी, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी ने फायरिंग की, जिसमें उनके पुत्र आयुष कुमार की कमर में गोली लग गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुदेश कुमार एवं आदेश कुमार पुत्रगण रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी, पोस्ट गढ़िया जिनकौरा, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध थाना चौबिया में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गयी।
11/05/2026
तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
#इटावा। जनपद के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बस के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पवन कुमार 28 पुत्र वीरेंद्र पाल निवासी उदी मोड़, चकरनगर रोड, थाना बढ़पुरा, जनपद इटावा के रूप में हुई है। बताया गया है कि पवन कुमार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी दुकान की ओर बाइक से जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
#हादसा इतना भीषण था कि बस का पहिया पवन कुमार के सिर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही #बढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। #पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।
11/05/2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में इटावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.36 लाख मामलों का निस्तारण
#इटावा। जिला न्यायालय, राजस्व न्यायालयों एवं विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इटावा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। शनिवार को आयोजित इस लोक अदालत में कुल 1 लाख 36 हजार 639 मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड भी टूट गया। साथ ही 22 करोड़ 72 लाख 54 हजार 187 रुपये की वसूली कर संबंधित पक्षों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद #न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार, स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत संजय कुमार चतुर्थ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
#लोक_अदालत में आर्बिट्रेशन मामलों सहित 1 लाख 32 हजार 639 लंबित वादों का निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न विभागों और बैंकों से जुड़े 1 लाख 30 हजार 331 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान कराया गया। सचिव आरती द्विवेदी के अनुसार इन मामलों में 20 करोड़ 92 लाख 7 हजार 137 रुपये की वसूली हुई।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ललित नारायण झा एवं अतिरिक्त न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुबोध वाष्णेय ने 22 वैवाहिक मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कराया। इनमें सात दंपत्तियों को एक साथ विदाई देकर नई शुरुआत का अवसर दिया गया, जो लोक अदालत का भावुक क्षण बन गया। #एमएसीटी न्यायालय के पीठासीन #अधिकारी रामचंद्र यादव प्रथम, उपभोक्ता न्यायालय के पीठासीन अधिकारी गुलाब सिंह तथा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने भी अनेक मामलों का निस्तारण किया।
भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायालय परिसर में वादकारियों के लिए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। यह आयोजन न्याय तक आसान पहुंच और आपसी समझौते की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
#इटावा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से पधारे वेदप्रकाश पाण्डेय (संयोजक विधान मंडल, संसदीय दल सह प्रदेश अध्यक्ष युवा लोजपा-आर, बिहार) का जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रभारी अंशुमान कुदेसिया ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
10/05/2026
#जालौन : पुलिसिया सिस्टम से तंग आकर एक और सुसाइड,
यमुना नदी से बरामद हुआ युवक का शव, दो दिन पूर्व युवक ने वीडियो बनाकर किये थे वायरल, कदौरा #पुलिस पर लगाया था उत्पीड़न व कैरियर बर्बाद करने का आरोप, युवक ने #डीएम से भी की थी अपील, मैं जा रहा हूँ, अब कोई निर्दोष न जाए, हताश युवक ने वीडियो में कही थी जान देने की बात, एक सप्ताह में पुलिस कार्यप्रणाली से तंग दो लोगों ने दी जान, #कोंच में कुएं में कूदकर व्यापारी ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुइसाइड नोट, कदौरा थाना क्षेत्र निवासी था युवक,
#कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी में कूदकर की आत्महत्या।
इटावा पुलिस ने ऑटो लूट का किया खुलासा, एक लुटेरा गिरफ्तार दूसरा फरार
रेलवे फाटक पर लापरवाही से टला बड़ा हादसा, तीन कारें बंद गेट के बीच फंसी
#इटावा: भरथना नगर के तिलक रोड स्थित रेलवे फाटक पर गेट बंद होने के दौरान बीच में घुसी तीन चार पहिया गाड़ियां फाटक के बीच फंस गईं। इस दौरान गेटमैन की लापरवाही सामने आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में स्थित #रेलवे #फाटक संख्या 20-बी नगर के बीचों-बीच स्थित है, जो तिलक रोड से मोतीगंज जाने वाले मार्ग पर पड़ता है। बताया गया कि बीती रात करीब 3:57 बजे रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक मारुति ओमनी, एक स्विफ्ट कार तथा एक अन्य कार फाटक के बीच में घुस गईं।
#गेटमैन फाटक को बंद कर रहा था तभी अचानक तीनों वाहन फाटक के अंदर घुस आए, बाद में फाटक को दोबारा ऊपर उठाया गया, जिसके बाद सभी वाहन सुरक्षित बाहर निकल सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेटमैन की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। #घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि MSS Media Network #वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
10/05/2026
स्व-जनगणना अभियान में बढ़ी सहभागिता, प्रेस क्लब पदाधिकारियों व सूचना कार्यालय स्टाफ ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
#इटावा। भारत सरकार की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं आवास गणना” के अंतर्गत संचालित स्व-जनगणना अभियान के तहत जनपद में लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय इटावा में जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, #मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मचारियों ने स्व-गणना करते हुए अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कराए।
स्व-गणना के दौरान डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा ने मीडिया कर्मियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा पोर्टल पर विवरण भरने का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर वरुण मिश्रा, आदेश सक्सेना, हरि शरण ओझा एवं आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
वहीं #भरथना के नेविलगंज स्थित प्रेस क्लब में भी पदाधिकारियों ने लेखपाल विपिन कुमार के साथ ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कराया। लेखपाल विपिन कुमार ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से समय रहते स्व-जनगणना कराने की अपील की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Mathura
281001