Naam Mahima
vrindavan
01/10/2026
प्रतिदिन हमारी आयु खत्म हो रही है, इसलिए भगवान श्री राम का नाम जप भजन करके असली कमाई कर लो क्योंकि यही कमाई हमारे साथ जायेगी, जो मानव शरीर प्राप्त करके भी श्री राम नाम जप और भक्ति, सेवा नहीं कर रहा है वह आत्माहत्या से भी बड़ा महापाप कर रहा है क्योंकि यह शरीर भक्ति करने के लिए ही मिला है जय सियाराम 🌹🙏⛳
30/09/2026
अरे मन सावधान होकर भयंकर मृत्यु को समीप देखो और प्रेम पूर्वक श्री राम नाम का स्मरण करो अपने मुख से राम राम राम राम नाम का जप करते रहो जय सियाराम 🌹🙏⛳
29/09/2026
सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले भगवान का स्मरण करें ,दिन के बाकी सभी समय में भी, चाहे आप किसी कार्य में व्यस्त हों या खाली हों, उनका स्मरण करते रहें
सदैव भगवान के नाम का जाप करें और अपने आपको पूर्णतः भगवान के चरणों में समर्पित कर दें। यही शरणागति है।
- स्वामी शिवानंद -
29/09/2026
27/09/2026
जो हो रहा है, उसे होने दो आप बस नाम-जप को पकड़े रहिए,
बाकी सब भगवान पर छोड़ दीजिए जिसे संभालने वाला स्वयं भगवान हो,उसे चिंता करने की क्या आवश्यकता है..??🙏
#वृंदावनधाम
26/09/2026
पाप कर्मों को कैसे नष्ट करें..? ?
पाप करम भंडार है, मन भीतर भारी |
राम नाम बिन ना धुबैं, कलियुग नर नारी ||
मनुष्य के मन में किए हुए पाप कर्मों का बहुत बड़ा बोझ छुपा रहता है, जिसके कारण उसका अंतःकरण अशांत और व्याकुल बना रहता है। कलियुग में स्त्री हो या पुरुष, केवल बाहरी उपायों से वह अपने मन की अशुद्धता और विकारों को नष्ट नहीं कर सकते हैं इसके लिये उन्हें भगवान श्री राम के नाम का सच्चे मन से स्मरण और भजन करना चाहिए
जय सियाराम जय जय सियाराम 🌹🙏⛳
24/09/2026
संसार के कामों में उलझकर इस भ्रम में मत रहना कि कल भजन कर लेंगें याद रखना, कैलेंडर की तारीखों के साथ समय नहीं, बल्कि आपका कीमती जीवन जा रहा है इसलिए प्रभु श्री राम नाम का जप करें अपका कल्याण हो जायेगा 🌹🙏⛳
23/09/2026
श्री कृष्ण जिनकी उपासना करते हैं, भक्ति करते हैं, जिनके चरण की धूल अपने सिर पर रखते हैं, जिनकी गोद में लोटते हुये अपने गोलोक को भूल जाते हैं, वे शक्तिधात्री श्री राधा हैं
Category
Contact the place of worship
Website
Address
Mathura
Mathura
322241
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Naam Mahima posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.