SNEWS
S NEWS खबर वही जो हकीकत है
जिन खबरों पर कि?
09/03/2022
मथुरा 54% छाता 63% मांट 64% बलदेव 60% गोवर्धन 65%
01/02/2022
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का ब्राह्मण समाज की मीटिंग में भारी विरोध
मथुरा सीट से भाजपा प्रत्यशी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का मंगलवार को ब्राह्मण समाज की मीटिंग में भारी विरोध हो गया । समाज के लोगो और युवा नेताओ ने उन्हें बोलने नहीं दिया और खूब हूटिंग की । इससे चिढ़ कर भाजपा प्रत्याशी के भांजे ने कुछ युवा ब्राह्मण कार्यकरतयो को बाद में देख लेने की धमकी भी दी । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन लाल शर्मा कातिब ने की । यहीं वरिष्ठ भाजपा नेता पदम सिंह शर्मा,संत राजा बाबा ,चेतन स्वरूप पराशर,पन्नालाल गौतम,रमाकांत गोस्वामी,जमना शर्मा,संजय हरयाणा व अन्य मौजूद रहे।
29/01/2022
मथुरा में मंत्री के प्रस्तावक की हत्या
वारदात से इलाके में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार की सुबह पैंगाव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। इस चुनाव में उनके प्रस्तावक भी थे।
विस्तार
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपी ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर ढाई बजे तक जाम नहीं खुल सका था, जिससे हाईवे पर वाहनों की कई किमी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कैबिनेट मंत्री एवं छाता से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। वह इस चुनाव में मंत्री के प्रस्तावक थे। शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग पर पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के विरोध में हाईवे जाम
परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से दहशत फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन और आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्याकांड के विरोध में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स ?
29/01/2022
कौमी एकता मंच की हुई बैठक किया समर्थन का ऐलान
प्रकाशनार्थ :
कौमी एकता मंच मथुरा का समर्थन
मथुरा से कांग्रेस और शेष पर गठबंधन के लिए ! बसपा का दर्जा धर्मनिरपेक्ष दल के तौर पर खारिज !
मथुरा, 26 जनवरी । कौमी एकता मंच मथुरा की जिला संयोजन समिति ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन में बीजेपी की पूरक पार्टी होने और कई विषयों पर बीजेपी के सहयोग में रहने को देखते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उसे धर्मनिरपेक्ष विकल्प मानने से इनकार कर दिया है । मंच की मैराथन मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मथुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर, छाता सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी ठा. तेजपाल सिंह , गोबर्धन सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी पीतम सिंह चौधरी , बलदेव सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी श्रीमती बबिता सिंह और मांट सीट पर सपा-लोकदल प्रत्याशी संजय लाठर की जीत के लिए सक्रिय समर्थन दिया जावे । मंच के संरक्षक मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की पार्टियों और कांग्रेस को धर्मनिरपेक्ष विकल्प की कोटि में रखने पर सहमति बनी । बैठक में पूर्व अध्यक्ष जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट 'उत्कर्ष' , अश्विनी कुमार सिंह 'आज़ाद', साबिर शेख, विकाश चतुर्वेदी, नाज़िम खान, जितेन्द्र चतुर्वेदी, खलील खां , गौरव कुमार और रवि उपाध्याय एवं अनुराग चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किये ! सभी ने उत्तर प्रदेश को भाजपा की साम्प्रदायिक और जनद्रोही राजनीति से मुक्त कराने के लिए हर सीट पर कन्टेस्टिंग धर्मनिरपेक्ष विकल्प के उम्मीदवार को जिताने की अपील की है ।
मधुवन दत्त चतुर्वेदी एड.
अश्विनी कुमार सिंह 'आज़ाद'
अनुराग चतुर्वेदी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Mathura
281001
25/01/2022