Mukesh Dhangar INC

Mukesh Dhangar INC

Share

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा लोकसभा

14/06/2026

जिस BJP सरकार ने देश को कंगाल कर दिया है, जिनके नेता मालामाल हो गए हैं, वो आज 12 साल बेमिसाल की बात कर रहे हैं।

मोदी सरकार को जवाब देने के लिए हम सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे। ये सरकार कितना भी जुल्म कर ले, कितनी भी ताकत लगा ले लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है और उसकी रक्षा की लड़ाई लड़नी है। हम देश बचाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर देंगे।

हमारा संकल्प है: न डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे ✊

Indian National Congress - Uttar Pradesh Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi Indian National Congress Indian Youth Congress

09/06/2026

BJP सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए कि हम UP Police Constable Exam देने वाले युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएंगे, लेकिन हालात बद से बदतर हैं।

ये नजारा कानपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां युवा भारी भीड़ के कारण ट्रेन के दरवाजों पर और बाहर लटककर सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने को मजबूर दिखे।

ट्रेनों के डिब्बे खचाखच भरे हैं, कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं है। आलम ये है कि युवा ट्रेन के शौचालयों में सफर कर रहे हैं।

ये हाल सिर्फ ट्रेनों का ही नहीं, बल्कि बसों का भी है, जहां युवाओं से टिकट का पैसा वसूला गया।

BJP सरकार का यही चाल, चरित्र और असल चेहरा है। ये सरकार लोगों को झूठे वादों से सिर्फ ठगने का काम करती है। शर्मनाक!!

09/06/2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उनका संघर्ष, साहस और विचारधारा हमें न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा हमेशा देते रहेंगे।

07/06/2026

भाजपा सरकार लगातार महंगाई पर महंगाई दिन रात करके आम आदमी की कमर तोड़ दी है।"भाजपा ने 2014 देश की भोली भाली जनता जर्नादन से वायदा किया बहुत हुई महंगाई की मार और अबकी बार जुमलो की सरकार। आओ हम सब मिलकर बदले झूठों की सरकार

31/05/2026

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।

न्याय, धर्म, सेवा और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपने आदर्श शासन, परोपकार और समाजहित के कार्यों से इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन

29/05/2026

"देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है।"

इस विचार को जीने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

सादगी, ईमानदारी और किसान कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

28/05/2026

ईद-उल-अज़हा के मुक़द्दस मौके पर आप सभी को दिली मुबारकबाद।

27/05/2026

पंडित जवाहर लाल लाल नेहरू जी ने कहा था...

''विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.''

आज इन्हीं महान विचारों को आत्मसात कर कांग्रेस पार्टी पूरे संकल्प और अटूट विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

आइए, उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लें कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के उनके आदर्शों को और सशक्त करेंगे।

आइए मिलकर पंडित नेहरू जी के सपनों के भारत को समृद्ध और खुशहाल बनाएं।

Photos from Mukesh Dhangar INC's post 25/05/2026

महोबा जनपद में दलित छात्रा का अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म कर अमानवीय यातनाएं देने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
महोबा जनपद में दलित छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी का कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं देने तथा जबरन शादी कराने की अत्यंत शर्मनाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है ।इस जघन्य घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार विफल हो गई है।

25/05/2026

पवित्रता, आस्था और मोक्ष की पावन धारा माँ गंगा जी के अवतरण दिवस "गंगा दशहरा" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

माँ गंगा जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का सतत प्रवाह बना रहे। आओ आज के इस पावन दिन पर हम सब मिलकर माँ गंगा को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें।

🙏 हर हर गंगे! 🙏

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Mathura