Collector Mandsaur
Official Handle of Collector Mandsaur, Government of Madhya Pradesh
03/06/2026
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 ।
#मंदसौर
03/06/2026
डबल इंजन की सरकार है, तो विकास की रफ्तार भी दोगुनी है…
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्यप्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके माध्यम से जनजातीय बाहुल्य जिले बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी के विकास की गति तेज होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी का हृदय से आभार।
03/06/2026
पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित
पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, वनमंडलाधिकारी श्री संजय रॉयखेरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज जारी किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा समाज को नशे और अवैध गतिविधियों से मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने कहा कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें। पुलिस प्रशासन सदैव आमजन के साथ है और उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. वंदना पाटीदार ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को किस प्रकार प्रभावित करता है। साथ ही उन्होंने लोगों से नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों की सहायता करने तथा उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय सुंदरलाल पटवा चिकित्सा महाविद्यालय की टीम द्वारा नशामुक्ति का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं भावना लोहार ड्राइंग स्कूल की टीम द्वारा नशामुक्ति विषय पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी एवं रंगोली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री महेश त्रिवेदी द्वारा नशामुक्ति पर आधारित गीत को लांच किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर ने किया तथा अंत में एसडीओपी श्रीमती कीर्ति बघेल ने आभार व्यक्त किया।
#मंदसौर
02/06/2026
दूध एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गांव में लगाए विशेष शिविर
आदर्श ग्राम बालागुड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित
मल्हारगढ़ विकासखंड के आदर्श ग्राम बालागुड़ा में नक्षत्र गार्डन परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्रामीणों के बीच बिछात पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने चौपाल के दौरान ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।
इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कर उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, अधिक से अधिक बच्चों का आंगनबाड़ियों में पंजीयन कराने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण पोषण एवं शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग एवं सहकारिता बैंक को निर्देशित किया कि ग्राम में दूध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं एवं लाभ उपलब्ध कराए। उन्होंने पशुपालन विभाग को इस संबंध में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत निधि से कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था करने तथा जैविक कचरे से खाद बनाकर उसके सदुपयोग की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने दूध का उचित मूल्य दिलाने, बैंक ऋण उपलब्ध कराने, किसानों को प्रशिक्षण देने, विद्युत तार एवं केबल बदलने, सड़कों के किनारे नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, खाद उपलब्धता, उद्यम क्रांति योजना का लाभ, फार्मर आईडी एवं किसान सम्मान निधि में नाम जोड़ने, एटीएम मशीन स्थापना, खेतों की तार फेंसिंग तथा घोड़ा रोज़ एवं शुअर की समस्या से संबंधित मांगें रखीं। कलेक्टर ने सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#मंदसौर
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में निर्मित हो रहे पम्प हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#मंदसौर
02/06/2026
मंदसौर में बन रहा देश का सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन, 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण की होगी क्षमता
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अरनिया जटिया में पम्प हाउस एवं रणायरा में पावर ग्रिड परियोजना का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में निर्मित हो रहे पम्प हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के नक्शे का भी अवलोकन किया तथा बैक वाटर की संभावित समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पम्प हाउस का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजीत रोड स्थित ग्राम रणायरा में निर्माणाधीन पावर ग्रिड परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। पावर ग्रिड में कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) द्वारा मंदसौर जिले के रणायरा ग्राम के समीप देश के सबसे बड़े विद्युत सबस्टेशनों में से एक का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार के महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पावरग्रिड की यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप विकसित की जा रही है।
प्रस्तावित विद्युत सबस्टेशन की कुल पारेषण क्षमता लगभग 14 हजार मेगावाट होगी। इसका मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन केंद्रों से उत्पन्न विद्युत का प्रभावी एवं निर्बाध पारेषण सुनिश्चित करना है। यह सबस्टेशन मध्यप्रदेश विद्युत ग्रिड से जुड़कर राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के वितरण एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
परियोजना के पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश देश के ऊर्जा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। साथ ही यह परियोजना भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। पावरग्रिड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। परियोजना के संचालन में आने के बाद प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
#मंदसौर
02/06/2026
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्राम बूढ़ा पहुंचकर ंगा_संवर्धन अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार की गई प्राचीन बावड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एवं मल्हारगढ़ एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी भी उपस्थित रहे।
#मंदसौर
02/06/2026
02/06/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Office Of The Collector , Yash Nagar
Mandsaur
458001