Vinod Kumar
3rd term MLA, Nachan Constituency. State Vice President, BJP Himachal Pradesh
19/08/2026
आज भाजपा कार्यालय चैल चौक नवनियुक्त दी० सी० डी० सहकारी समिति के चेयरमैन श्री मुकेश चंदेल जी से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से सहकारी समिति को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
“भारत में यदि रहना होगा,
तो वन्दे मातरम् कहना होगा! 🇮🇳”
18/08/2026
“ज्ञान, शील और एकता — विद्यार्थी परिषद की विशेषता!”
आज भाजपा कार्यालय, चैल चौक में ABVP महाविद्यालय ईकाई बासा के युवा साथियों से मिलकर सकारात्मक संवाद हुआ। छात्रों की मांगों व समस्याओं को लेकर प्राप्त ज्ञापन पर आवश्यक कदम उठाने का विश्वास दिलाया।
युवा हमारे देश का वर्तमान और भविष्य हैं; उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ खड़े हैं।
17/08/2026
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नाचन मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश चंदेल जी को दी० सी० डी० साख सहकारी समिति का निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री जय राम ठाकुर जी के निवास पर जाकर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
यह सम्मान संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर जनसेवा का परिणाम है।
मुकेश चंदेल जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
17/08/2026
आदरणीय श्री Saudan Singh जी को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
17/08/2026
हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 💐
दी. सी. डी. साख सहकारी सभा समिति में सर्वसम्मति से श्री मुकेश चंदेल जी को अध्यक्ष तथा श्री लाल सिंह जी एवं श्री वासुदेव शर्मा जी को उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता से यह समिति प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी तथा जन-जन एवं सभी सदस्यों के हितों का संवर्धन होगा।
ईश्वर से आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ।
17/08/2026
आप सभी को नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्य का वास हो।
ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव! 🚩
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
VPO Chail Chowk
Mandi
175028