HimTimes

HimTimes

Share

खबरें सही, निष्पक्ष और तेज़!

16/09/2026

धर्मपुर उपमंडल की गियुण पंचायत की 19वर्षीय युवती धर्मपुर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता,धर्मपुर पुलिस ने परिवारजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी।

15/09/2026

*आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच रिक्त पदों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित*

*आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, साक्षात्कार 12 अक्टूबर को*

*सरकाघाट, 15 सितंबर।* बाल विकास परियोजना अधिकारी, गोपालपुर स्थित सरकाघाट, जिला मंडी के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित अवधि में न्यूनतम तीन आवेदन प्राप्त न होने के कारण इन पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।
इनमें ग्राम पंचायत गोपालपुर के बड़ाल-I, नरोला के भगवान व बारी-II, भांबला के सध्वानी-I तथा बल्दवाड़ा के हरल्याण आंगनवाड़ी केंद्रों में एक-एक पद शामिल है।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज 3 अक्टूबर, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, गोपालपुर स्थित सरकाघाट, जिला मंडी के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 12 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना.), सरकाघाट में आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा-पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

15/09/2026

14/09/2026

सरकाघाट अस्पताल में सर्जरी व स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति,

Photos from HimTimes 's post 13/09/2026

धर्मपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का जोरदार स्वागत

धर्मपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह और सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मपुर में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

12/09/2026

धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत समौड के परयाल नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

11/09/2026

सरकाघाट की दीक्षा राठौर ने रोशन किया क्षेत्र का नाम

दो बार गोल्ड मेडलिस्ट दीक्षा राठौर ने CSIR-NET लाइफ साइंस में ऑल इंडिया रैंक 29, GATE लाइफ साइंस (XL) में 259वीं रैंक हासिल की। वहीं HPSET में 202 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बॉटनी में बीएससी व एमएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी करने वाली दीक्षा की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Mandi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Dharmpur
Mandi