Aas Express

Aas Express

Share

खबर आज की, आस कल की l
News of today, hope for tomorrow


Subscribe Channel....
https://www.youtube.com/channel/UCttB...

10/06/2026

डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूरे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 12 वर्ष का सिर्फ कार्यकाल नहीं है बल्कि बिना थके बिना रुके देश के सबसे अधिक कार्यकाल का रिकॉर्ड भी बनाया है। हम उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें बधाई देते हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली उसके बाद ही उन्होंने किसानों से कहा था कि भारत एक विकसित देश तभी बनेगा जब किसान अपनी उपज बढ़ाएंगे अपने खेतों को बचाएंगे और जैविक खाद का प्रयोग कर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपज बढ़ाने के लिए साइंटिफिक खेती की तरफ किसानो को जागरूक किया और हर स्तर से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। जागरूकता का ये कार्यक्रम लगातार चल रहा है और आज इसी कड़ी में यहां कृषि विभाग द्वारा इस चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का पहली बार कार्यक्रम चल रहा है जिसमें किसानों को इतनी बड़ी मात्रा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने खेतों के स्वाइल का परीक्षण कराएं और जैविक खाद का प्रयोग करते हुए वही चीज उसमें खेती करे जिसके लिए वह जमीन उपयुक्त हो।

10/06/2026

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बागपत जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से चरमरा गया है।पांडेय ने कहा, "पूरे प्रदेश में यह नहीं पता कि कब किसे कोई गोली मार दे या चाकू मार दे। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है।" उन्होंने मुख्यमंत्री को भी घेरते हुए आरोप लगाया कि CM लगातार दावा करते हैं कि कानून व्यवस्था दुरुस्त है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।माता प्रसाद पांडेय ने बागपत सहित प्रदेश भर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं, गोलीकांड और चाकूबाजी की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया।

बाईट-माता प्रसाद पांडेय-----नेता प्रतिपक्ष।

07/06/2026

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिली सुहेल की मिली लाश।लाश को ढूंढने में नाविक विनय,दुर्गा प्रसाद चौरसिया की रही अहम भूमिका 4 घण्टे बाद मिली।
राप्ती नदी में नहाते समय युवक डूबा

आदर्श नगर पंचायत डुमरियागंज

4 घंटे के तलाश के बाद मिली लाश

12 जून को मुंबई जाने की थी तैयारी में था सुहेल परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 आजाद नगर निवासी सुहेल (19) पुत्र रफीक उर्फ अयलब रविवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि प्रशासन की मौजूदगी में युवक की तलाश जारी की गई
जानकारी के अनुसार सुहेल रविवार को करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। वह डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी पुल के शाहपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल के पास अपने साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। काफी देर तक पानी से बाहर न आने पर उसके साथी उसे खोजने लगे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद साथियों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी सुहेल के भाई शाहिद अली को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों और नाविक की मदद से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाश मिला।
घटना की सूचना पर डुमरियागंज पुलिस व इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र तथा डुमरियागंज नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। लाश मिलने के बाद परिजनवा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस बारे में डुमरियागंज थाना अध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने कहा कि लास्ट शाम 6:30 बजे मिल गई है शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

07/06/2026

ब्रेकिंग/सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज राप्ती नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूबा।राप्ती नदी पुल के पूर्व तरफ अपने साथियों के साथ नदी में नहाने का था लगभग 18 वर्षीय सुहेल।नवजवान लड़के की नदी में डूबने की खबर सुनते ही परिवार में मची चीख पुकार।स्थानीय व नाविकों द्वारा लगभग एक घंटे से की जा रही है तलाश।नदी में डूबे युवक की पहचान वार्ड नंबर 2 आजाद नगर निवासी लगभग 18 वर्षीय सुहेल पुत्र अयलब...

05/06/2026

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित हिंदू भवन में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। आप को बता दें डुमरियागंज शाहपुर में स्थित हिन्दू भवन में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर 55 यूनिट रक्तदान किया। बतौर मुख्य अतिथि सदर भाजपा विधायक श्याम धनी राही कार्यक्रम में पहुंचे जहां पूर्व विधायक के साथ बुलडोजर आकार का केक काटा इस दौरान उपस्थित हिंदू संगठन के लोग व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर का मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क रक्तदान शिविर में
55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 69 लोगों ने ऐच्छिक रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का संदेश देते हुए युवाओं ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। इस दौरान लवकुश ओझा ,दीपेंद्र विक्रम सिंह,चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम, राजकुमार चौधरी, श्रवण चौधरी, प्रेम पांडे, धर्मेश पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बाइट - पूर्व भाजपा विधायक..... राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

02/06/2026

सिद्धार्थनगर:शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप।पीड़िता ने युवक पर तय शादी तुड़वाने का भी लगाया आरोप।शिकायत वापस न लेने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का दावा।दूसरी जगह रिश्ता होने पर भी शादी तुड़वाने की धमकी देने का आरोप।
आरोपों से आहत पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।मामला कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बगुलाहवा ग्रांट गांव का बताया जा रहा है।पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी, कार्रवाई की मांग तेज।

02/06/2026

सिद्धार्थनगर:प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार नेपाल में हादसे का शिकार।धानखोला के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर।हादसे में कार सवार कई श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी।सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार सवार सभी श्रद्धालु इटवा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।प्रभूनाथ बाबा यात्रा के दौरान हुए हादसे से परिजनों में चिंता का माहौल...

01/06/2026

समाजवादी पार्टी ने महंगाई, खाद संकट और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, खाद की कमी, डीजल संकट और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने सरकार पर किसानों और आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।

31/05/2026

I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

31/05/2026

सिद्धार्थनगर::डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफ़ा के वार्ड नंबर 9, महाराणा प्रताप नगर मरसतवा में JCB से द्वारा अवैध मिट्टी खनन जारी। खनन की जगह को वन विभाग की बताई जा रही है जमीन

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Kheera Mandi Corner
Lucknow
272189