SCERT UP

SCERT UP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SCERT UP, Government Building, Nishatganj, Lucknow.

Photos from SCERT UP's post 11/09/2026

Capacity Building Programme for Lecturer from DIETs, Units and SCERT, UP organised by Indian Institute of Management, Ahmedabad

Photos from SCERT UP's post 25/08/2026

दिनांक 17.08.2026 से 18.08.2026 एवं दिनांक 20.08.2026 से 21.08.2026 तक दो फेरो में ‘आनन्दम’ (10 बैगलेस डे) मॉड्यूल तथा ‘अरूणोदय’ (प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेण्डर एवं निर्देशिका) पर आधारित राज्य स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 131 डायट प्रवक्तओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ श्री गणेश कुमार, निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0 एवं डॉ0 पवन सचान, संयुक्त निदेशक (एस0एस0ए0) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में श्री हिम्मत सिंह नेगी, रिसोर्स पर्सन (विशेषज्ञ) सी0सी0आर0टी0, नई दिल्ली, डॉ0 मनु शर्मा, शिक्षा विभाग, दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, दयालबाग, आगरा, श्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर, डिजास्टर मैनेजमेंट, टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड, लखनऊ, डॉ0 अरविन्द कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़म बाबासाहेब भीमराव बी0बी0ए0यू0, लखनऊ डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध), एस0सी0ई0आर0टी0, श्री आनन्द कुमार, प्रवक्ता, डायट-इटावा, श्री भोला कुमार, प्रवक्ता, डायट- गौतमबुद्ध नगर, डॉ0 अलका रस्तोगी, प्रवक्ता, इटावा, श्री विजय कुमार, प्रवक्ता, डायट, सुल्तानपुर, डॉ0 परशुराम यादव प्रवक्ता, डायट- देवरिया, श्री संतोष कुमार मिश्रा, प्रवक्ता, डायट-संतकबीर नगर, श्री श्याम प्रकाश मौर्य एवं सुश्री दीप शिखा राय द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती शुचि चतुर्वेदी, शोध प्राध्यापक एवं डॉ0 मनीषा शुक्ला, प्रवक्ता (शोध) द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 18/08/2026

एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनलों हेतु ई-शैक्षिक सामग्री निर्माण के लिए 3 से 7 अगस्त एवं 10 से 14 अगस्त] 2026 की अवधि में अभिमुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अभिमुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए डायट प्रवक्ता] माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों से शिक्षकों को पटकथा लेखन] ई-कंटेंट निर्माण] प्री-प्रोडक्शन] प्रोडक्शन] एडिटिंग एवं पोस्ट-प्रोडक्शन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण सीआईई0टी-एनसीईआरटी] नई दिल्ली एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया।

शिक्षा मंत्रालय] भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को 05 पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल आवंटित किऐ गये हैं] जिन पर ई-कंटेंट का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। यह कंटेंट मोबाइल ऐप और यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं।

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन गणेश कुमार] निदेशक] एससीईआरटी] उ0प्र0 द्वारा किया गया। निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों को विद्यार्थी–केन्द्रित, सरल, रोचक एवं गुणवत्तापूर्ण वीडियो निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । समापन सत्र में डॉ. पवन सचान] संयुक्त निदेशक] एससीईआरटी] उ0प्र0] उत्तर प्रदेश ने पीएम ई-विद्या के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किये जाने की जानकारी दी।

Photos from SCERT UP's post 30/07/2026

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के परिणाम का महत्वपूर्ण हितधारकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार तथा मुख्य निष्कर्षों पर विचार-विमर्श एवं कार्ययोजना निर्माण हेतु राज्य स्तरीय मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ में कराया गया। कार्यशाला के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 27-29 जुलाई, 2026 के मध्य किया गया। संदर्भित कार्यशाला श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, उ0प्र0 शासन, लखनऊ एवं
श्रीमती मोनिका रानी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ0 प्र0, लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अपने स्वागत उद्बोधन में डाॅ0 पवन कुमार, संयुक्त निदेशक (एस.एस.ए.) एस सी ई आर टी ,उ0 प्र0 ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं प्रमुख बिन्दुओं को साझा किया तथा कृत-संकल्पित होकर कार्य करने के लिए प्रतिभागियों से आह्वान किया। श्री गणेश कुमार, निदेशक एस0सी0ई0आर0टी0, उ0 प्र0ने अपने उद्बोधन में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में उत्तर प्रदेश के उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए, राज्य में विद्यालयी शिक्षा में हो रहे गुणवत्तापरक सुधारों को इंगित किया एवं प्रतिभागियों से अपने जनपद की वास्तविक स्थिति एवं चुनौतियों की पहचान करते हुए विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार करने के लिए प्रेरित किया।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने प्रतिभागियों को स्पष्ट एवं व्यावहारिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए सटीक एवं प्रभावी प्रयास करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दी। अपर मुख्य सचिव, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, उ0प्र0 नें विद्यालयी शिक्षा को समग्र दृष्टिकोण से देखते समस्त हितधारकों के मध्य समन्वयन स्थापित करते हुए प्रत्येक शैक्षिक स्तर पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास एवं कार्य करने के लिए अभिप्रेरित किया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस अलीगढ़ एवं मुरादाबाद मण्डल के जनपदों, द्वितीय दिवस मेरठ व सहारनपुर मण्डल के जनपद तथा तृतीय दिवस आजमगढ़, झांसी व आगरा मण्डल के जनपदों के हितधारकों (प्राचार्य, डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि) द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को वृहद् स्तरीय सर्वेक्षण, परख डैशबोर्ड, परख रिपोर्ट का विश्लेषण, प्रासंगिक कारकों, जिला-स्तरीय योजना निर्माण, दक्षता-आधारित मूल्यांकन की रूपरेखा एवं नीतिगत हस्तक्षेपों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कृत किया गया। जनपदों द्वारा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।
कार्यशाला का समन्वयन मीनाक्षी राय, प्रवक्ता (शोध), राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 29/07/2026

राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक 'स्पर्धा' खेल विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम फेरे का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ संयुक्त निदेशक(एस0एस0ए0), डॉ० पवन कुमार सचान, प्रशासनिक अधिकारी, श्री लव प्रकाश यादव, सहा0उ0शि0नि0 श्री अजय विक्रम सिंह, श्री धर्मराज, श्री सतीश कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमती रेनू वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके किया गया।
इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 70 जनपदों के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान से शारीरिक शिक्षा विषय के प्रवक्ताओं ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया जो अग्रतर डायट्स में माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस विशेष अवसर पर आदरणीय संयुक्त निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया तथा कहा गया कि सभी प्रवक्ता विद्यालयों में खेल संस्कृति को विकसित करते हुए अपने-अपने जनपद से कम से कम एक बच्चे का स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश अवश्य कराये।
प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस में निदेशक, श्री गणेश कुमार द्वारा जनपदों में प्रशिक्षण के सफल क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों, सन्दर्भदाताओं एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवक्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती रेनू गुप्ता, प्रवक्ता द्वारा किया गया।

29/07/2026
Photos from SCERT UP's post 16/07/2026

एस.सी.ई.आर.टी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय 'समर्थ' : उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रध्यानाध्यापकों के दायित्व विषयक सन्दर्भदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम (द्वितीय फेरा ) का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण ) एस. सी. ई. आर. टी., श्रीमती विभा मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, स. उ. शि . नी. श्री धर्म राज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.
इस प्रशिक्षण में 70 जनपदों के प्रवक्ताओं ने Master Trainers के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया जो अग्रतर डाइट्स में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे.
इस विशेष अवसर पर आदरणीय संयुक्त निदेशक महोदया द्वारा प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन किया गया कि वे भी अपने- अपने जनपद में बेहतरीन प्रशिक्षण देकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें.
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में संयुक्त निदेशक (एस. एस. ए ) एस. सी. ई. आर. टी आदरणीय डॉ. पवन कुमार सचान द्वारा जनपदों में प्रशिक्षण के सफल क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन किया गया और राज्य स्तर के Master Trainers के साथ प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवक्ताओं को पुरस्कृत किया गया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. गुंजन रौतेला, प्रवक्ता (शोध ) एस.सी.ई.आर.टी द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 21/06/2026

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। निदेशक, एस.सी. ई. आर.टी. श्री गणेश कुमार ने योग को अच्छे स्वास्थ्य एवं मन: स्थिति के लिए आवश्यक बताते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। योग दिवस की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए सभी को वर्तमान समय में ही योग से जुड़ने और इसे एक मानव श्रृंखला के रूप में प्रसारित करने के लिए अभिप्रेरित किया । योग प्रशिक्षक ने सभी अधिकारी, प्रवक्ता , शिक्षकों और कर्मचारियों को योग प्रोटोकॉल पर आधारित योग कराया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Photos from SCERT UP's post 19/06/2026

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 16 जून 2026 से 19 जून 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जनपदों से जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष शिक्षको ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री गणेश कुमार, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया । निदेशक महोदय द्वारा प्रतिभागियों के योग प्रदर्शन की सराहना की गयी एवं योग को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए अभिप्रेरित किया । कार्यक्रम का समन्वयन मीनाक्षी राय, प्रवक्ता, एस.सी.ई.आर.टी., यू.पी. द्वारा किया गया।

Photos from SCERT UP's post 18/06/2026

वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एस.सी.ई.आर.टी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक तीन दिवसीय 'समर्थ' : उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रध्यानाध्यापकों के दायित्व विषयक सन्दर्भदाता प्रशिक्षण (प्रथम फेरा ) आयोजित की गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक, एस. सी. ई. आर. टी, उ. प्र श्री गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक (एस. एस. ए.) एस. सी. ई. आर. टी., डॉ पवन कुमार सचान एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव द्वारा किया गया.
यह प्रशिक्षण cascade mode में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी 70 जनपदों के दो- दो प्रवक्ताओं को दो फेरो में master trainers के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा जो अग्रतर डाइट्स में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे.
इस विशेष अवसर पर आदरणीय निदेशक, श्री गणेश कुमार द्वारा प्रशिक्षण के महत्त्व को समझाते हुए प्रत्येक सत्र में गतिविधि आधारित कार्य और नवीनता लाने की बात कही. निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. इसी अवसर पर डॉ पवन कुमार सचान, संयुक्त निदेशक (एस. एस. ए ) द्वारा प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया गया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. गुंजन रौतेला, प्रवक्ता (शोध ) एस.सी.ई.आर.टी द्वारा किया गया।

Telephone

Address


Nishatganj
Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCERT UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Lucknow.