Suresh Rana

Suresh Rana

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suresh Rana, Public Figure, Lucknow.

Photos from Suresh Rana's post 16/05/2026

आज मेरठ में Godwin Media समूह के अखबार “दैनिक जनवाणी” के सफलतम 15 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उ० प्र० सरकार के मा० मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मलित हुआ। समूह के चेयरमैन श्री भूपेन्द्र बाजवा जी, श्री जितेंद्र बाजवा जी सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ…

Photos from Suresh Rana's post 16/05/2026

आज कैम्प कार्यालय थानाभवन पर भारतीय जनता पार्टी जनपद सहारनपुर के जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा जी से स्नेहिल भेंट हुई। आप हमेशा की तरह समर्पित भाव से सदैव पार्टी हित में कार्य करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है और आपको उज्ज्वल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ…

16/05/2026

नीदरलैंड में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का संबोधन

16/05/2026

चार बांस चौबीस गज,अंगुल अष्ट प्रमाण।
ता ऊपर सुलतान है,मत चुको चौहान।
हिन्दू सम्राट, स्वाभिमान के प्रतीक, न्यायप्रिय, क्षमाशील, शब्द भेदन जैसी दुर्लभ और असाध्य विधा के महान ज्ञाता वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी जयंती पर शत-शत नमन।

Photos from Suresh Rana's post 16/05/2026

जनपद मुजफ्फरनगर के युवा नेता श्री नीरज चौहान जी के आवास पर समाज में विशेष प्रभाव रखने वाले भाइयो के साथ संवाद कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत के लिए हार्दिक आभार।
कार्यक्रम में श्री नीरज चौहान जी, सदर ब्लॉक प्रमुख श्री अमित चौधरी जी, ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी श्री धनप्रकाश जी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठा० रामनाथ जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अमित रावल जी, श्री विपिन त्यागी जी, श्री सोमबीर प्रधान जी, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री अशोक सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह जी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

यूएई आगमन पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का भव्य स्वागत किया।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री बिजेंद्रपाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आज मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

आज मुजफ्फरनगर की सुरेंद्र नगर कॉलोनी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी के आवास पर हुए आत्मीय स्वागत के लिए हार्दिक आभार।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

मोदी है तो मुमकिन है
आज जनपद मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा० रामनाथ सिंह जी द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में सभी ने उल्लास के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी सम्पूर्ण जीवन को समर्पित करने वाले बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मुज़फ़्फ़रनगर के लोगों ने पश्चिम बंगाल की जीत की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में सभी संचालकगणों, ब्लॉक प्रमुखगणों, जिला पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Photos from Suresh Rana's post 15/05/2026

#कैम्प_कार्यालय_थानाभवन
#जनता_दर्शन_कार्यक्रम
#जनसंवाद
आपका स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी ताक़त है।
Narendra Modi PMO India Amit Shah Nitin Nabin MYogiAdityanath Pankaj Chaudhary BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lucknow