Newsscope

Newsscope

Share

Bilingual Weekly News Paper Bilingual Weekly News paper

02/05/2024

"अगर आपके पास कैमरा चलाने और फोटो-वीडियो एडिटिंग का अच्छा अनुभव है और आप महीने की सैलरी के लिए काम करना चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें! 📸🎥

संपर्क करें:
एच. डी. आर. आई. स्टूडियो,
गोखले मार्ग, कृषि भवन के पास,
हजरतगंज, लखनऊ

अमित सहेता,
फोन नंबर: 9415561457

आप अपना सीवी भेज सकते हैं। 💼✨

27/02/2024

Pankaj Udhas is indeed a renowned Indian ghazal singer whose work has touched the hearts of many. Amit Saheta as a photoartist
expressing condolences and paid tribute to the celebrated Musician.

17/08/2023

AP Dhillon के इवेंट में सलमान खान ने मारी धांसू एंट्री, रणवीर सिंह की खत्म ही नहीं हो रही थी बातें
एपी ढिल्लों के इवेंट में पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान
Salman Khan and Ranveer Singh at AP Dhillon event: जाने-माने सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री सीरिज एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड की स्क्रीनिंग बीते दिन मुंबई में रखी गई। जहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने धांसू एंट्री मारी। इस दौरान फिल्म स्टार रणवीर सिंह भी वहां पहुंचे। जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। एपी ढिल्लों के इस इवेंट में सारी लाइमलाइट सलमान खान लूट ले गए। वो बेहद डैशिंग अंदाज में यहां पहुंचे थे। जिसके बाद एक्टर की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं। यहां देखें फोटोज।

08/08/2023

Salman Khan-Karan Johar ने 25 साल बाद मिलाया हाथ, जानें कब रिलीज होगी भाईजान की एक्शन फिल्म!!
Salman Khan New Movie : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान की साल 2023 के अप्रैल में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब सलमान खान 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं और ये दिवाली पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, सलमान खान के फैंस के लिए के एक गुडन्यूज सामने आई है। दरअसल, खबर आ रही है कि सलमान खान फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं। इस तरह से सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक साथ फिर साथ आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है। Also Read - Bigg Boss OTT 2: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए Jad Hadid, डबल इविक्शन में अब कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

सलमान खान की नई फिल्म पर अपडेट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और करण जौहर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विष्णु वर्धन के पास होगी। सलमान खान, करण जौहर और विष्णु वर्धन पिछले 6 महीने से एक एक्शन फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे। सलमान खान फिल्म टाइगर 3 के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे। सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग नवंबर, 2023 में शुरू होगी और 7 से 8 महीने तक अलग-अलग शेड्यूल में इसे पूरा किया जाएगा। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अगस्त से ही शुरू होने वाला है। सलमान खान की फिल्म साल 2024 के क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। Also Read - Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के सामने भिगी बिल्ली बने अभिषेक मल्हान, 'फॉलोअर्स' वाले बयान पर मारा यू-टर्न

सलमान खान ने 'कुछ कुछ होता है' में किया था काम
बता दें कि सलमान खान ने करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। सलमान खान ने फिल्म में कैमियो रोल किया था। ऐसे में सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार साथ में फिल्म करने की खबर आई है। बताते चलें कि अगर सलमान खान की फिल्म को विष्णु वर्धन डायरेक्ट करते हैं तो ये उनकी ये दूसरी फिल्म होगी। विष्णु वर्धन ने साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। Also Read - Bigg Boss OTT 2: आखिरी वीकेंड का वार में इन 5 कंटेस्टेंट्स की लंका लगाएंगे सलमान खान, होगा बवाल

08/08/2023

Ranveer Singh ने शाहरुख खान के जबड़े से निकाली फरहान अख्तर की 'डॉन 3', 'गदर 2' के साथ आएगा टीजर
Ranveer Singh Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह का नाम फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ रहा है। इस फिल्म से जुड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसे जानने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश दिखाई दिए। तो चलिए जानते है 'डॉन 3' जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है। Also Read - RARKPK Box Office Early Estimate: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई में 11वें दिन आई भारी गिरावट

जल्द होगी 'डॉन 3' की घोषणा
रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अब 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए। फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर रणवीर के साथ 'डॉन 3' लाने की तैयारी कर रहे हैं। मेकर्स रणवीर सिंह की इस फिल्म की घोषणा सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह जल्द ही अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट करने वाले हैं। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। Also Read - RARKPK Box Office Day 10: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हुई 100 करोड़ी, फिल्म ने 10वें दिन की इतनी कमाई

07/08/2023

RARKPK Box Office (ES): 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 10वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 10 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब इसके बाद 10वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। 10वें दिन फिल्म ने धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितनी कमाई की हैं। Also Read - Alia Bhatt-Ranveer Singh की ऑन स्क्रीन शादी की सामने आईं तस्वीरें, लोगों ने कर डाला 'रॉकी' की 'रानी' को ट्रोल

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पार किया ये आंकड़ा
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 10वें दिन वो आंकड़ा पार कर दिया जिसको लेकर कई दिनों से बातें हो रही थीं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 10वें दिन 100 करोड़ी हो गई है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13-14 करोड़ रुपये कमाने वाली हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 104.58-105.58 करोड़ रुपये हो जाएगी। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। फिल्म की इस कमाई को देखने के बाद मेकर्स और फैंस काफी खुश दिखाई दिए। Also Read - RARKPK Box Office: 9वें दिन 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई में आया 70% से ज्यादा उछाल, देखें आंकड़े

07/08/2023

RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दिया रिएक्शन, कहा- 'पापा कुछ भी कर...'
Sunny Deol on Dharmendra Shabana Azmi Kiss: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड रोल वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani) इन दिनों अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कभी फिल्म की कमाई को लेकर खूब बातें हो रही हैं, तो कोई फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर बात करता हुआ नजर आ रहा हैं। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को देखने के बाद कई लोग इन दोनों की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए, तो कुछ लोगों को ये सीन एकदम पसंद नहीं आया। इस किसिंग सीन पर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच 'गदर 2 (Gadar 2)' फेम सनी देओल (Sunny Deol) ने भी इसको लेकर रिएक्शन दिया है। Also Read - Gadar 2 के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रोमांटिक हुए तारा सिंह-सकीना, फैंस को पसंद आया सनी-अमीषा का देसी लुक

सनी देओल ने किसिंग सीन को लेकर कही ये बात
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच अब 'गदर 2' फेम सनी देओल ने इसको लेकर अपनी बात रखी है। एक मीडिया चैनल ने इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर सवाल किया। तब सनी देओल ने कहा 'पापा कुछ भी कर सकते हैं। वो अकेले ऐसे स्टार है, जो इस सीन को कर सकते हैं।' इसके आगे एक्टर ने कहा कि 'मैंने फिल्म देखी नहीं है, बस इसके बारे में सुना है। मैं फिल्में बहुत कम देखता हूं।' जब एक्टर से पूछा गया कि क्या इसके बारे में आपने धर्मेंद्र जी से बात की। तब एक्टर ने कहा 'नहीं, मैं अपने पापा से इसके बारे में कैसे बात सकता हूं?' Also Read - Gadar 2 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे सनी देओल, 'तारा सिंह' का पग वाला लुक हुआ वायरल
कब रिलीज होगी 'गदर 2'
सनी देओल इस इंटरव्यू के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सनी देओल इस फिल्म में अमीषा पटेल भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' टक्कर देने वाली हैं। Also Read - Gadar 2 की एडवांस बुकिंग देख फैंस के लिए उमड़ा सनी देओल का प्यार, लिखा- 'अपने तो अपने होते हैं'

05/08/2023

Salman Khan पर चढ़ा बार्बी फीवर, अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में गुलाबी पैंट में नजर आए भाईजान
सलमान खान ने दिखाया स्वैग
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 की वजह से भी चर्चा में हैं। इस मूवी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन अरबाज खान का जन्मदिन था। उनके बर्थडे पार्टी में कई सितारें शामिल है। इस दौरान उनके भाई सलमान खान को भी देखा गया। आइए नजर डालते हैं सलमान खान की लेटेस्ट तस्वीरों पर...

05/08/2023

RARKPK Box Office (ES): धीमी पड़ी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रफ्तार, यहां तक पहुंची कमाई
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 8 Early Estimate: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी रही है। इसके बाद पहले वीकेंड पर रॉकी और रानी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इस बीच रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की 8 वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। Also Read - Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani की सक्सेस से गदगद हैं करण जौहर, कहा- 'पहली बार इतना प्यार मिला'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 8 वें दिन की इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 79.83 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े है अभी ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि 8 दिन के बाद भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 100 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है। लेकिन जानकारों का मानना है कि वीकेंड पर ये मूवी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।

02/08/2023

RARKPK: रणवीर सिंह और करण जौहर संग फिल्म देखने पहुंचीं आलिया भट्ट, मस्ती करते दिखे स्टार्स
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की मस्ती करती
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इसी बीच नई तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने फैंस के साथ फिल्म देखी। इस दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ करण जौहर भी दिखाई दिए। तो चलिए देखते है आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फोटोज।

02/08/2023

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की रोमांटिक फोटोज, पति की गोद में बैठी दिखीं एक्ट्रेस
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे बिताया जुलाई का महीना
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के दमपर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की नई फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ-साथ इन तस्वीरों में उनकी बेटी मालती मैरी भी दिखाई दीं। तो चलिए देखते है प्रियंका चोपड़ा की फैमली की ये नई फोटोज।

31/07/2023

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection: Alia Bhatt, Ranveer Singh new movie soars on day 2
Karan Johar directed new movie Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani is entertaining fans. It has Alia Bhatt playing Rani and Ranveer Singh as Rocky in a love story drama that showcases differences in cultures in India, breaks stereotypes and more. And after a decent opening on day 1 at the movies, Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani day 2 box office collections are out. And the movie has seen some growth though not that great on the first Saturday. Also Read - Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office: Alia Bhatt, Ranveer Singh film to have a double-digit opening?
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani day 2 box office collections
Ranveer Singh and Alia Bhatt starrer new movie Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani is minting money as you read this. The film earned Rs 16.05 crores on its first Saturday run. The 2 day collections of the movie now stand to be Rs 27.15 crores, nett box office. That's more than 30 percent growth in the collections. Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani earned Rs 11.10 crores on the first day. Dharma Productions shared the number on their official Instagram handle. Kamal R Khan had praised Karan Johar for sharing real numbers rather than fake ones while taking a jibe at Ajay Devgn.

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


84 Mahatma Gandhi Marg, Hazratganj
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm