RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad
Official page of Rashtriya Samajsevi Parishad (RSP) / Indian Medicos Organization : IMO
Dr Niraj Kumar Yadav Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
इस संगठन का प्रस्फुटन 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में डा नीरज कुमार यादव तथा उनकी टीम के सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दिनों में यह लोग अपने जिले तथा आसपास के जनपदों में लोगों की मदद किया करते थे। जिसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना तथा यदि कोई आसपास बीमार व्यक्ति रहता था तो उसको अस्पताल पहुंचाने से लेकर दवाइयां इत्यादि की व्यवस्था भी किया
#पर्यावरणसंरक्षण
18/05/2026
माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह जी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला पहुचें -
आज राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार यादव के संरक्षण में परिषद की शाखा डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला, सैफई परिवार की ओर से पुस्तक एवं मिठाई वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 18.05.2026 को सायं 5:00 बजे क्लॉक टावर, सैफई पर किया गया। इस अवसर पर , कुलपति, प्रोफ़ेसर डॉ अजय सिंह मुख्य अतिथि एवं , संकायाध्यक्ष मेडिकल संकाय प्रोफेसर डॉ आदेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह जी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला में अपना अमूल्य समय देकर बच्चों को पुस्तक वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया। उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनमें शिक्षा के प्रति नया उत्साह जागृत हुआ।
इस अवसर पर डॉ विजय किशोर चक्रवर्ती — प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, डॉ अरुण कुमार राजपूत — राष्ट्रीय महासचिव, डॉ के. बी. अग्रवाल — राष्ट्रीय सलाहकार, डॉ के. बी. रंजीत सिंह चौधरी — समाजसेवी, डॉ गोविंद कुमार — समाजसेवी, डॉ ए. एन. जी. हैदर — समाजसेवी तथा पाठशाला के समस्त शिक्षक सुजीत रावत, फरहान खान, समीरा खान, शिखा गुप्ता, सुप्रिया यादव,गोविंद मालवीय, विशाल पाठक, अलका यादव, अभिजीत, अंकुश, गुरुदत, प्रिंस, अभिषेक, शिवम यादव, प्रत्यूष यादव,सत्यम,सूरज गोंड, विकाश, रजिया खातून, किरन, हिना फातमा, कपिल, आयुष्मान, साहिल सोनकर, उपस्थित रहे।
“जब समाज के शिक्षित एवं संवेदनशील लोग बच्चों के भविष्य के लिए आगे आते हैं, तब शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार और प्रेरणा का माध्यम बन जाती है। बच्चों की मुस्कान ही समाजसेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है तथा यही एक उज्ज्वल और सशक्त राष्ट्र निर्माण की नींव है।”
माननीय प्रदेशअध्यक्ष (NPPO) श्री राहुल यादव जी ने अन्तरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर KGMU में दिया अपना संबोधन I
सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति 'नर्सें' स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है।
Niraj Kumar Yadav
Dr Niraj Kumar Yadav
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Dr.Sant Bahadur Yadav
DrArun Kumar Rajput Samajsevi
Indian Medicos Organization : IMO
04/03/2026
माननीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा, प्रोफेसर डॉ अजय सिंह सर के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनके आगमन के पश्चात विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा सेवाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करते हुए देश के पटल पर अपना नाम रोशन कर रहा है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय में होली का पावन आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं एकता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता, सकारात्मक कार्य-संस्कृति एवं आपसी सद्भाव का प्रतीक रहा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन हृदय से हार्दिक बधाई प्रेषित करता है तथा माननीय कुलपति महोदय सर एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति सादर आभार व्यक्त करता है। परिषद विश्वविद्यालय की निरंतर उन्नति, उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय गौरव की कामना करती है।
धन्यवाद-
डॉ.अरुण कुमार राजपूत
राष्ट्रीय महासचिव
03/03/2026
राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन), भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आनंद के नवीन रंग भर दे। आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का यह पावन संदेश पूरे राष्ट्र में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। आइए, हम सभी मिलकर समाज सेवा, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं। मेरी व्यक्तिगत ओर से भी आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन)
26/02/2026
आज माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर (डॉ.) Ajai Singh सर को RSP के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय डॉ. वीके चक्रवर्ती जी ने स्थापना दिवस के सफलता पूर्वक एतिहासिक आयोजन की बधाई दी साथ ही आदरणीय कुलपति महोदय का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया I
धन्यवाद-
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad
25/02/2026
परम आदरणीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आपके कुशल नेतृत्व में पहली बार इतना विशाल, सुव्यवस्थित एवं अनुशासनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि विश्वविद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध हुआ।
इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हम हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं । आपके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं समर्पण ने हम सभी को गर्व का अनुभव कराया है।
सादर धन्यवाद ।
डॉ विजय किशोर चक्रवर्ती
(राष्ट्रीय महासचिव RSP)
👏👏👏👏👏👏👏
19/02/2026
Dear Dr.Abhas Kumar Singh( MBBS,MS)
You would be Delighted to know that after reckoning your Devotion, Perseverance and Persistence for Indian Medicos Organization (IMO). The Organization bestows you with a responsibility of "District President" IMO Patna, IMO Bihar. Indian Medicos Organization Anticipates that by abiding the Ideals and Protocols of the Organization, you would keep yourself firmly resolved to take the Parishad to its new horizons with your acumen and fine leadership traits.
Copy to-
1. Chief National General Secretary RSP
- Dr.VK Chakravarty
2. National General Secretary RSP
- DrArun Kumar Rajput Samajsevi
3. National General Secretary IMO
- Dean Prof. (Dr.) Adesh Kumar
4. State President IMO, all state
5. Dr.Abhas Kumar Singh IMO (Bihar )
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Niraj Kumar Yadav
Indian Medicos Organization : IMO
IMO Bihar राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निशुल्क पाठशाला, सैफई, इटावा (उत्तर प्रदेश) में हीलिंग बैली फिजियोथेरेपी के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों से आए मरीजों द्वारा पाठशाला के बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग और मानवता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीके चक्रवर्ती जी, हीलिंग बैली फिजियोथेरेपी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुण कुमार राजपूत जी, डॉ. राहुल कुमार जी (जिला अध्यक्ष, शाहजहांपुर), डॉ. आयुष यादव जी, श्री आयुष्मान यादव जी तथा विभिन्न प्रदेशों से आए सम्मिलित समाजसेवी श्री मोहम्मद सजीब जी ( मुंबई ), श्री संदीप कुमार जी ( हरियाणा ), राहुल नेगी जी ( दिल्ली ), श्री लिशांत जी ( कर्नाटक ), श्री रंजन कुमार जी ( बिहार ), श्री चांदेश जी ( मध्य प्रदेश ) श्री संजय कुमार जी ( रायबरेली), श्री महंतेश जी ( कर्नाटक ), श्री सावन कुमार जी ( उत्तराखंड ), श्री विशाल गौतम जी ( इटावा ), श्री अनुभव कुमार जी ( इटावा ) एवं पाठशाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
धन्यवाद-
डॉ.नीरज कुमार यादव
(वरिष्ठ ऑकुलोप्लास्टिक सर्जन)
(राष्ट्रीय अध्यक्ष )
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad
प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा श्रीमती पद्मावती जी द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ बीके चक्रवर्ती जी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरुण कुमार जी के नेत्रत्व में संपूर्ण भारत में संगठन द्वारा चलाए जा रहे कपड़ा, रोटी और निशुल्क शिक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर संपूर्ण ओडिशा में उतारने का काम किया है I
केंद्रीय कार्यकारिणी और ओडिशा प्रदेश,जनपद एवं ग्राम कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं I आप लोगों की दृढ़ निष्ठा, परम समर्पण सराहनीय है I
आपका प्रयास मानवतावादी कार्यक्रम और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा श्रीमती पद्मावती जी निस्वार्थ सेवा, संवेदनशील हृदय और समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए समर्पण ही उनकी पहचान है। ऐसी सच्ची समाजसेविका को मेरा कोटि-कोटि सलाम धन्यवाद I
- Dr.Niraj Kumar Yadav
(National President )
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Address. B2/115, Gangotri Vihar Colony-2, Khargapur, Gomti Nagar Extension
Lucknow
226010