Apnews.live

Apnews.live

Share

News portal

11/12/2025

ECI revises Schedule for SIR

10/12/2025

उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद शुरू होने के साथ ही नेपाल ने रोहिंग्याओं की घुसपैठ की आशंका जताई है। इसे लेकर नेपाल ने सीमा चौकियों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही सुरक्षा बलों ने चौकसी भी बढ़ा दी है। नेपाल प्रशासन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है।

09/12/2025

*महर्षि स्कूल के पीछे गंगा नदी में मिला आरोपी अब्दुल सैफ की बॉडी*

*गणेशगंज में ब्लेड कांड के मामले में महर्षि दयानंद इंटर कालेज के पीछे गंगा नदी में शव मिलने से फैली सनसनी, शव मुख्य आरोपी की है। आधार कार्ड भी उसी युवक का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी मौके पर मौजूद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया*

Photos from Apnews.live's post 09/12/2025

मीरजापुर पुलिस

प्रेस नोट

दिनांक: 08.12.2025

थाना को० कटरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से

सम्बन्धित 07 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार -

दिनांक:05.12.2025 को डॉयल यूपी-112 के माध्यम से एक युवती को एक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से घायल कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में उसके भाई की तहरीर पर थाना को०कटरा पर मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351 (3), 109(1), 61 बीएनएस व 3/5 (1) उ०प्र०विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

"सोमेन बर्मा" वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक: 08.12.2025 को उपरोक्त घटना के षड़यत्र में शामिल 07 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा०न्यायालय/जेल भेजा गया। जिनका

विवरण निम्नवत् है -

1. रूस्तम खाँ पुत्र सरुल्ला निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 35 वर्ष

(अब्दुल का जीजा)

2. शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रुस्तम खाँ निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-27 वर्ष (अब्दुल की दीदी)

3. गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-

35 वर्ष (अब्दुल का जीजा)

4. शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-24 वर्ष (अब्दुल की दीदी)

5. कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-48 वर्ष (अब्दुल का चाचा)

6. मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व० गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 59 वर्ष (अब्दुल का चाचा)

7. वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 25 वर्ष (अब्दुल का दोस्त)

23/07/2025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 23 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी 24 जुलाई रात्रि 02:28 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:54 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - व्याघात दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:10*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:20*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी- आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 04:39 से शाम 05:54 तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*
💥 *विशेष - चतुर्दशी अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को शाम 04:43 से 25 जुलाई सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
➡️ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को अमावस्या है।*
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

21/07/2025

"ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को बोलने से रोकना सिर्फ़ विपक्ष की नहीं, लोकतंत्र की भी आवाज़ दबाना है। जब सवाल तीखे हों, तब चुप्पी जवाब नहीं हो सकती।"-राजधर दुबे

.in

14/04/2024

*स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल और गणेशगंज वार्ड पहुंचे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी*

*साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,अतिक्रमण हटवाकर सफाई करने और ढक्कन रखने के निर्देश*

मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी स्थानीय नागरिकों को हों रही समस्याओं को लेकर नगर के गणेशगंज वार्ड और नगर के जिला महिला अस्पताल पहुंचे।जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण को लेकर जिला अस्पताल से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।नगर के गणेशगंज वार्ड में अतिक्रमण और नाली की सफाई की शिकायत को लेकर स्थानीय नागरिकों की मांग पर नपाध्यक्ष निरीक्षण करने पहुंचे।जहा उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर नाली की सफाई को पहले करवाने और उसके बाद अतिक्रमण हटवाकर नाली का ढक्कन रखवाने का निर्देश दिया।भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यरत मोनू मौर्या को पुत्री होने पर बधाई देने महिला अस्पताल पहुंचे। जहा उन्होंने नागरिकों की शिकायत को सुना और सीएमएस से वार्ता कर उसका निस्तारण भी किया।इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था और भर्ती हुए मरीजों और उनके तीमारदारों का भी हाल चाल लिया।उनसे जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में भी पूछा।अस्पताल प्रशासन को मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया है।इस अवसर पर सभासद नीरज गुप्ता,अजय मोदनवाल,शिव कुमार सोनी,अशोक सोनी,पालिका से लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार अन्य लोग मौजूद रहे।

14/04/2024

आज दिनांक 14/4/2024 (नवरात्री षष्ठी दिन ) रविवार के दिन करिये माँ के मंगला आरती का दिव्य दर्शन
अतिदुस्तर अतिकठिन है,मातु अविधा काम
भव से मुक्ति दीजिए,परमशक्ति माँ विंध्यवासिनी नाम
जय माँ विंध्यवासिनी🚩🚩🙏🏻🙏🏻

14/04/2024

प्रेस नोट

निषाद समाज को राजनैतिक रूप से संगठित होने के साथ ही शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्कता है: अनुप्रिया पटेल

जो समाज अपने महापुरुषों का स्मरण नहीं करता, वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है
मीरजापुर, 13 अप्रैल
“निषाद समाज को राजनैतिक रूप से संगठित होने के साथ ही शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्कता है।”
यह विचार अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को जनपद के बालूघाट चुनार में आयोजित गुहराज निषाद जी की जयंती के अवसर पर व्यक्त किया।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों का स्मरण नहीं करता, वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास से प्रेरित नहीं होता, वह समाज कभी भी गौरव के भाव से पूर्ण नहीं हो सकता।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आप निषाद राज का स्मरण करके उनके व्यक्तित्व से निरंतर स्वयं प्ररेरित हो रहे हैं एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास को जानने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह सराहनीय कार्य हैं।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इसके साथ हमें एक और काम करने की जरूरत है। हमारा निषाद राज आजादी के 75 सालों बाद भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने निषाद समाज से आह्वान किया कि आज के इस अवसर पर मैं आप सभी से यही कहना चाहती हूं कि आप राजनैतिक रूप से संगठित हों। यह नितांत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही साथ आप शैक्षणिक रूप से और मजबूत बनिए यह भी बहुत आवश्यक है। यदि आप सही मायने में पिछड़ेपन की बेड़ियों से आजाद होना चाहते हैं तो शिक्षा से बेहतर इसका कोई माध्यम नहीं हो सकता है। इसलिए आप अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दीजिए। ये भावी पीढ़ी शिक्षित होकर ही आपके समाज को आगे ले जा सकती है।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जितना योग्य अगली पीढ़ी होगी, उतना ही समाज का भविष्य उज्जवल होगा। आप कितनी भी ताकत अर्जित कर लीजिए, लेकिन यदि योग्यता और शिक्षा का अभाव है, तो हम उन उचांइयों के साथ न्याय नहीं कर पाते हैं।
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि आज आप यह भी संकल्प लीजिए कि आने वाले समय में आप और मजबूत होते जाएं। हमें युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखने का भी संकल्प लेना है।
इस अवसर पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में स्थापित निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम आयोजन करता नगर अध्यक्ष रामश्ररे निषाद‌।
इस दौरान निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष आर.एन. इ.पी राजकुमार निषाद, संगठन जिला अध्यक्ष दीपक निषाद, पूर्व चेयरमैन श्री विजय वर्मा, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच दुखरन पटेल, महामंत्री हरिशंकर पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता केसरवानी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आईटी हेमंत कुमार बिंद, विधानसभा अध्यक्ष नंदू निषाद, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामबंधु निषाद, आईटी सेल राजन निषाद, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, जोन अध्यक्ष वरुण पटेल, जोन अध्यक्ष श्याम कुशवाह, राहुल ओझा कन्हैयालाल, साहब निषाद, मिख्खु निषाद, मनोज निषाद, रामविलास निषाद, श्याम जी निषाद, भारत लाल निषाद आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

14/04/2024

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Lucknow
226010