UP POST VIRAL

UP POST VIRAL

Share

खबरों की दुनिया मे सबसे विश्वसनीय कार्यक्रम के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करना ही हमारी प्राथमिकता है।

23/12/2025

ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
2017 उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा निलंबित।
डिवीजन बेंच ने ₹15 लाख के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया।

29/11/2025

एसाआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार बीएलओ हुए सम्मानित

डुमरियागंज।शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल
विधानसभा 306 डुमरियागंज में निर्वाचन संबंधी कार्यों को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करने और शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले चार निष्ठावान बी0एल0ओ व बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार महोदय की उपस्थिति में इन बी0एल0ओ को उनकी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप जिला अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सम्मानित होने वालों में शिक्षामित्र श्रीमती मंजू त्रिपाठी 25, डेंगहा जोत कस्तूरी, श्रीमती सुनीता वर्मा बी0एल0ओ 12, पचमरी, राजकुमार चौधरी बी0एल0ओ 16, पिपरा पाण्डेय, और हेलाल अनीस हैदर बी0एल0ओ 176, पोखरियाडीह हल्लौर शामिल हैं।इन सभी बी0एल0ओ ने मतदाता सूची के अपडेशन, सत्यापन, और त्रुटि रहित बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा किया। प्रशासन ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में बी0एल0ओ की भूमिका आधारशिला के समान होती है। यह सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें। सम्मानित होने वाले सभी बी0एल0ओ ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

28/11/2025

🚨 UP BREAKING | पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

कानपुर से तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (81) का निधन हो गया है।
25 सितंबर 1944 को कानपुर में जन्मे जायसवाल ने कांग्रेस सरकार में गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभाई थी।

जानकारी के मुताबिक वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

28/11/2025

ब्रेकिंग न्यूज़।

लखनऊ शहर में जबरदस्त ट्रैफिक जाम। शहर के अधिकांश इलाकों में ट्रैफिक थमा।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक रोक दिया है। एयरपोर्ट से लेकर गोमतीनगर। सुल्तानपुर रोड। सिविल हॉस्पिटल। लोहिया पथ। राजभवन। वीवीआईपी गेस्ट हाउस रोड। विधानसभा मार्ग। कालिदास चौराहा। हर तरफ ट्रैफिक जाम। हजारों वाहन और लोग इस भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे हैं। पुलिस VVIP फ्लीट और रूट मैनेज करने में लगी है।

27/11/2025

पीस पार्टी ने उठाया एसाआईआर-2025 में तकनीकी खामियों का मुद्दा

बीएलओ प्रशिक्षण और ऐप सुधार की मांग

डुमरियागंज। पीस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रियाज खान ने अपने साथियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसाआईआर2025 कार्य के दौरान आ रही गंभीर तकनीकी और प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एस.डी.एम. डुमरियागंज को एक ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इन अनियमितताओं के कारण सैकड़ों मतदाताओं, विशेषकर विवाहित महिलाओं, के नाम मतदाता सूची से कटने का खतरा मंडरा रहा है।

पीस पार्टी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में मुद्दों को अवगत कराते हुए बताया कि
बीएलओ ऐप में 2003 की मतदाता सूची का अपडेट न होना, जिससे पुराने नामों को खोजा नहीं जा पा रहा है।
बीएलओ द्वारा अनुचित प्रशिक्षण या कार्यभार अधिक होने के कारण फॉर्म अपलोड करते समय एसाआईआर में तीसरा विकल्प चुनकर दायित्व से मुक्त होने की कोशिश की जा रही है। इससे पात्र मतदाता भी अपनी पहचान से मुक्त होने की कगार पर पहुँच रहे हैं।बीएलओ ऐप में 'पति का नाम' ड्रॉप-डाउन विकल्प न आना, जिससे विवाहित महिलाओं के फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना है।पार्टी के उलेमा कोऑर्डिनेटर, मौलाना कलीमुल्लाह फ़ैज़ी ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सभी बीएलओ को पुनः प्रशिक्षण दिया जाए, ऐप में 2003 की सूची को पूरी तरह अपडेट कराया जाए, और 'पति' ऑप्शन का ड्रॉप-डाउन ठीक किया जाए, ताकि मतदाताओं का विश्वास बना रहे। इस दौरान निमतुल्लाह ,मोहम्मद असलम अखिलेश निषाद अंसार ,अहमद आदि उपस्थित रहे।

24/08/2025

दिल्ली नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्ट्रे डॉग्स के लिए फीडिंग पॉइंट्स की मैपिंग शुरू की है।

24/08/2025

CBI ने मुंबई में अनिल अंबानी के घर छापा मारा है, बैंक लोन फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई!
ी_खबरें

24/08/2025

TMC और सपा ने ‘क्रिमिनल नेता बिल’ पर बनी JPC का बहिष्कार किया।
ी_खबरें

24/08/2025

CRPF के पूर्व प्रमुख अनीश दयाल सिंह को डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नियुक्त किया गया।
ी_खबरें

09/04/2025

"नया आधार ऐप मोबाइल ऐप के ज़रिए फेस आईडी प्रमाणीकरण प्रदान करता है. कोई भौतिक कार्ड नहीं, कोई फोटोकॉपी नहीं"

◆ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया

New Aadhaar App | No photocopies |

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


The Mall Avenue
Lucknow
226001