ANA WIRE
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ANA WIRE, Media/News Company, 2/118, vishal khand, NR Ambedkar maidan, Gomtinagar, Lucknow.
आज सुबह लखनऊ की हैडलाइनस
1)वाटर मीटर के लिए चुकाने होंगे 10म 0 से 1000 , जलकर ने मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा ।
2) ख़राब मौसम और बारिश से बिजली गुल , 6 लाख किन आबादी अँधेरे में ,15 उपकेन्द्र हैं प्रभावित ।
3) अब दूध भी पॉलिथीन में पैक नहीं मिलेगा ।
4) लखनऊ में स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक ,1 युवती की मौत ,अस्पतालों को अलर्ट ।
5) साइबर ठगों ने पीसीएस अफसर के खाते से उड़ाए 7 हज़ार ।
6) शहर में खड़े 3500 टावर, एलडीए -नगर निगम को यह भी नहीं पता कितने टावर लगे हैं ।
7) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगेगीं 6 फ्लड लाइटें ।
8) सेक्टरों में बांटा जाएगा जनेश्वर पार्क , तय हुई जिम्मेदारी ।
9) प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में डॉग बिल्लो भी होंगे तैनात ।
10) लखनऊ समेत 6 शहरों में चलेगी छोटी बसें , ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद ।
11) सपा राज्यकार्यकारिणी में जगपाल दास गुर्जर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सचिव नामित किया।
12) 31 ट्रेनों के चारबाग़ स्टेशन पर बदल गए प्लेटफार्म |
खबर- प्रियम पाठक
प्रदेश सरकार का पिछला बजट
उत्तर प्रदेश 2015 -16 का बजट 24 फरवरी 2015 को पास किया गया |
मुख्य बिन्दु -
-> 302687 करोड़ का बजट
-> 2014-15 के बजट के मुक़ाबले कुल 10% ज्यादा राशि
-> वित्तीय घाटा 2.96% सकल घरेलू उत्पाद मे
->राज्य के कर्ज अपने सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 27.5% होने की उम्मीद
->किसान वर्ष के रूप में मनाया गया|
->1000 कृषि केन्द्रों को खोलने की घोषणा |
-> मेडिकल शिक्षकों की रिटायर उम्र 65 वर्ष|
इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया ---
-> कृषि
-> शिक्षा
-> पावर
-> स्वास्थ्य
-> सड़क निर्माण
-> इनफ्रास्ट्रक्चर
-> ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
आवंटित राशि---
-> 600 करोड़ - किसान दुर्घटना बीमा योजना
-> 425 करोड़ - लखनऊ मेट्रो
-> 100 करोड़ - महिला सम्मान कोश
-> 100 करोड़ - मेधावियों को लैपटाप वितरण
-> 2727 करोड़ - समाजवादी पेंशन
-> 25764 करोड़ - 2100 मेगावॉट बिजली उत्पादन के लिए
-> 5840 करोड़ - परिवार कल्याण योजना
-> 2276 करोड़ - अल्पसंख्यक कल्याण योजना
-> 300 करोड़ - लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे
-> 100 करोड़ - लोहिया ग्रामीण परिवहन योजना
-> 854 करोड़ - कला कैंसर संस्थान के लिए जिसमे से 111 करोड़ आवंटित किए गए|
अब देखना यह होगा कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार आने वाले बजट मे क्या खास करती है चूंकि इस समय प्रदेश में सियासी पारा अपनी चरम सीमा पर है व सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति को लेकर मंथन कर रही हैं|
खबर- प्रियम पाठक
राहुल गांधी का बुंदेलखंड का दौरा
दौरे की दिनांक-- 22 जनवरी , 2016(एक दिवसीय दौरा)
दौरे का मुद्दा -- किसानो का हाल जानने के लिए |
कार्यक्रम
-> सूखाग्रस्त ग्रामीण इलाकों का दौरा
-> किसानो का दुख-दर्द सुनेगे
दौरा क्यों ?
-> 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों की सहानुभूति जुटाने के लिए
-> पिछले 3 सालों से सूखे की मार झेल रहा है बुंदेलखंड
-> किसानो की हालत दयनीय
-> किसान अत्महत्या करने पर मजबूर
नोट-- 1) आज(18 जनवरी,16) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने किया है बुंदेलखंड का दौरा.....
2) किसानों का हाल जानने निकले राहुल 23 नवंबर को सहारनपुर में करीब छह किलोमीटर पदयात्रा कर चुके हैं. |
news--Suyogya raj dwivedi
फ़ेल कर दिया आईएसआईएस का प्लान
लखनऊ- इंटरनेशनल ग्रुप आनानिमस ने दावा किया है की उन्होने पूरी दुनिया को आतंक के साये मे डाल चुके आतंकी संगठन आईएस के एक आतंकी हमले का प्लान फ़ेल कर दिया है | दावे मे कहा गया है की आईएस अगला निशाना इटली को बना रहा था |
‘ऑपरेशन आईएसआईएस’ नाम से अकाउंट चला रहे एक व्यक्ति ने लिखा की आनानिमस से जुड़े कुछ हैकर्स ने आतंकी संगठन के हमले की साजिश नाकाम कर दी है और अब उनका अगला निशाना आईएस के बाकी हमलो को नाकाम करना है |
पेरिस मे हुए पिछले दिनो आतंकी हमले के बाद आनानिमस ग्रुप ने जंग का ऐलन किया था उस समय ग्रुप ने एक विडियो के जरिये कहा था की वे आईएस के आतंकियो को खोज निकालेगे और उनके खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन की शुरुवात करेगे | विडियो मे कहा था की जंग छिड़ चुकी है और जबर्दस्त साइबर हमलो के लिए तेयार रहो |
आपको बता दे की क्रिसमस पर एक ट्वीट किया गया और उसमे लिखा गया ,’हमने एक हमला नाकाम कर दिया है, आईएस इटली के खिलाफ है और अब हमे उम्मेद है की हम बाकी हमलो को नाकाम कर पायेगे | बाद मे इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया और इसके बाद एक और ट्वीट मे कहा की यह ग्रुप अब आईएस पर और भी हमले करेगा |
खबर- प्रियम पाठक
life is a struggle.....keep trying
29/12/2015
पानी के जरिये घरो में आरहा जहर
लखनऊ-एक तरफ जहा पुरे देश में पानी बचाने की कवायद चल रही है।वही लखनऊ के इन्दिरानगर में सुख काम्प्लेक्स के पास पड़ी वाटर लाइन में जॉइंट के पास पानी का रिसाव हो रहा है और साथ यह रिसाव नाले के पास हो रहा है जिससे नाले का सारा पानी वाटर लाइन में जा रहा है । और यह पानी ज़हर का काम कर रहा है यह पानी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है ।इसकी जानकारी अधिकारियो को है पर वो जान कर अनजान बने हुए है।इससे इस मार्ग का आवागमन भी बाधित हो रहा है । और आम जनता को परेशानी हो रही है।
खबर-साक्षी चतुर्वेदी
ANA WIRE Media/news company
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
2/118, Vishal Khand, NR Ambedkar Maidan, Gomtinagar
Lucknow
226016