Lokrang

Lokrang

Share

लोकसंस्कृति का जनपक्षधर मंच

यह संगठन किसी भी दलगत राजनैतिक पार्टी के करीब नहीं है ।
इसकी विचारधारा को धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटा नहीं जा सकता ।
संस्था के संविधान 4 के अनुसार संस्था का उद्देश्य है -
क-लोक कला, लोक साहित्य, लोककथा, लोकगाथा, लोक संस्कृति, लोक संगीत( गायन,वादन एवं नृत्य ) का अध्ययन, संवर्द्धन, संरक्षण और अनुसंधान करना ।
ख-देश के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रम

07/04/2026

योगेन्द्र चौबे जी एडवाइजरी कमेटी, रंगमंच, संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य हैं और शुरू से लोकरंग से जुड़े रहे हैं। रायगढ़ में आप प्राध्यापक हैं और गुड़ी नामक सांस्कृतिक संगठन के अगुवा भी हैं। कई बार आपकी उपस्थिति ने लोकरंग को मान दिया है। बेहद सरल और सहज स्वभाव के योगेन्द्र चौबे जी इस बार पुनः लोकरंग में पधार रहे हैं। आपका स्वागत है।

Photos from Lokrang's post 06/04/2026

आज बच्चों की टीम लोकरंग आयोजन का पोस्टर चिपकाने निकली है। इमरान, आसिफ़, आफ़ताब, सन्नी प्रजापति, अनूप, आशू, जावेद, अनुराग शर्मा और छोटू इस काम में जुटे हुए हैं। गाँव का नेतृत्व जनाब हदीस अंसारी का है, जो पेशे से अध्यापक हैं।

Photos from Lokrang's post 06/04/2026

कल की गतिविधियाँ, आज के अख़बारों में। लोकरंग 2026:11-12 अप्रैल।एक सांस्कृतिक अभियान। अगली पीढ़ी तैयार हो रही कार्यभार संभालने के लिए।

Photos from Lokrang's post 05/04/2026

मीडिया का सहयोग और लोकरंग आयोजन की तैयारी की आज की ख़बरें ।

03/04/2026

प्रो. सुभाष चंद्र सैनी, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और “देस हरियाणा” पत्रिका के संपादक होंगे लोकरंग 2026 के मुख्य अतिथि।

30/03/2026

प्रेरणा कला मंच, बनारस, लोकरंग 2026 में: नाटक और जनगीत के साथ ।

29/03/2026

कहानीबाज़ थिएटर सोसायटी व गुड़ी नाट्य संस्था रायगढ़, छत्तीसगढ़ , लोकरंग 2026 में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और गायन के साथ-साथ, पहली रात नाटक-उल्लू पंचायत का मंचन भी करेगी। मोहन सागर और योगेन्द्र चौबे के निर्देशन में यह टीम दोनों रात छत्तीसगढ़ के विविध लोकनृत्य प्रस्तुत करेगी।आइए इस टीम का स्वागत करें।

28/03/2026

लोकरंग में बहुत सारे विद्वान अध्यापक और उनके शोधार्थियों का आना लगातार बढ़ता रहा है। गाँव में रहने और समूह में सोने की व्यवस्था के बावजूद लोग आते हैं और लोकरंग की विचारगोष्ठी में शामिल होते हैं। लोकरंग इस बार ग़ाज़ीपुर के दो सजग अध्यापकों का स्वागत करता है।

27/03/2026

हम एक साथ कई मोर्चे पर जूझ रहे हैं लेकिन रास्ता समाज के हाशिए के लोगों की तरफ़ हो, उनकी लड़ाई लड़ने का हो, तो हम लड़ते रहेंगे। लोकरंग को आर्थिक मदद देने वाले कई मित्रों ने कल कहा कि बार कोड से वे मदद नहीं भेज पा रहे हैं । मैं यहाँ सीधे लोकरंग सांस्कृतिक समिति का अकाउंट नंबर शेयर कर रहा हूँ
Account 50100600244349
IFSC code HDFC0001112
Lokrang Sanskritik Samiti
आप सहयोग देने के बाद एक एसएमएस कर दें और पूरा पता भी लिख दें। यह सपोर्ट आपका जुड़ाव भी होगा संस्था से।

Photos from Lokrang's post 26/03/2026

लोकरंग 2026 का संपूर्ण कार्यक्रम

25/03/2026

• लोकरंग में इस बार त्रिपुरा राज्य की झलक देखने को मिलेगी: अगरतला की खुम्पुई कल्चरल अकादमी द्वारा पूर्वोत्तर का प्रसिद्ध लेबांग बोमनी, ममिता और 'होजागिरि' डांस प्रस्तुत किया जाएगा। ये तीनों नृत्य उत्तर-पूर्व आदिवासी और आदिम संस्कृति की कलाएँ हैं। पांचाली जी का आभार, जो त्रिपुरा से कुशीनगर के एक अविकसित गाँव में पधार रही हैं।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


B-4/140 Vishal Khand, Gomtinagar
Lucknow
226010