Tech With Deepak
✨ सफ़र लम्बा है दोस्त बनाते रहिए 😊🤝
दिल मिले न मिले ❤️ हाथ मिलाते रहिए ✨🤗
06/06/2026
खुद की लंबाई बनी सिरदर्द, 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन में दर्द, अब विभाग ने दिया नया... See more
01/06/2026
💯👉 Male hippos have a unique romantic flair! To claim their territory and attract females, they fan their short tails while defecating, spreading f***s up to 10 meters away.
Surprisingly, this is where their love is on display!
01/06/2026
Nawazuddin Siddiqui is an acclaimed Indian actor known for his realistic performances and versatile roles in Hindi cinema. He was born on May 19, 1974, in Budhana, Muzaffarnagar district, Uttar Pradesh, India, into a farming family.
After earning a degree in chemistry from Gurukul Kangri University, he worked briefly as a chemist before pursuing his passion for acting. He moved to Delhi and later studied at the prestigious National School of Drama, graduating in 1996.
31/05/2026
यह कहानी सिर्फ एक भाई-बहन की नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग और अटूट हौसले की मिसाल है। परिवार की आर्थिक तंगी, पिता की बीमारी और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच एक बड़े भाई ने अपने सपनों से पहले अपनी छोटी बहन के भविष्य को चुना।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार की हालत बेहद कमजोर थी। पुश्तैनी जमीन बचाने से लेकर घर चलाने तक की जिम्मेदारी बड़े भाई के कंधों पर आ गई थी। ऐसे कठिन समय में उसने शहर जाकर सुरक्षा गार्ड की नौकरी शुरू की। रात-रात भर चौकीदारी करने के बाद भी उसका एक ही लक्ष्य था—बहन की पढ़ाई किसी भी हालत में नहीं रुकनी चाहिए। अपनी थकान, मुश्किलें और जरूरतें भूलकर वह लगातार बहन की पढ़ाई के लिए पैसे भेजता रहा।
भाई की मेहनत और त्याग आखिरकार रंग लाए। छोटी बहन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.1 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं था, बल्कि कई सालों के संघर्ष, त्याग और उम्मीदों की जीत थी। परिवार के लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा हुआ था।
लेकिन इस कहानी का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद लड़की को वह सम्मान और बधाई नहीं मिली, जिसकी वह हकदार थी। वजह सिर्फ इतनी थी कि वह एक चौकीदार की बहन है। यह घटना समाज की उस सोच को उजागर करती है, जहां कई बार इंसान की मेहनत से ज्यादा उसकी आर्थिक स्थिति और पेशे को महत्व दिया जाता है।
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि प्रतिभा कभी अमीरी या गरीबी की मोहताज नहीं होती। सीमित संसाधनों के बावजूद अगर इरादे मजबूत हों, तो सपनों को सच किया जा सकता है। एक भाई की रातों की मेहनत और बहन की लगन ने यह साबित कर दिया कि संघर्ष ही असली सफलता की नींव होता है।
साथ ही, यह समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि सम्मान किसी की हैसियत देखकर नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और मेहनत को देखकर दिया जाना चाहिए। क्योंकि असली पहचान पैसे से नहीं, बल्कि इंसान के हौसले और त्याग से बनती है।
31/05/2026
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। लीग स्टेज में 5 बार की चैंपियन टीम ने 14 में से 6 मैच जीते। 12 अंकों के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही।
अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय ए टीम में जगह मिल गई है। वह रियान पराग के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी।
बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मेंस सिलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में आगामी ट्राई सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को भारत ए टीम में शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है।
रियान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान के रिहैबिलिटेशन का मैनेजमेंट बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COI) द्वारा किया जाएगा।
IPL 2026 में रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 28.08 की औसत और 123.44 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाया। नाबाद 74 रन 19वें सीजन में उनका बेस्ट स्कोर रहा।
31/05/2026
प्रवीण कुमार सोबती जी ने महाभारत में भीम का किरदार निभाया आज हमारे बीच नहीं है। ओम शांति लिखकर इनको अंतिम विदाई जरूर दे।
31/05/2026
भारत की बेटी ईशा सिंह ने ISSF वर्ल्डकप में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 43/50 का वर्ल्ड रिकॉड बनाया है ❤️❤️
30/05/2026
जयमाल से पहले बे!होश हुई दुल्हन, दूल्हे ने शादी किया इनकार, दुल्हन को होश आया तो...see more
30/05/2026
वैशाली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने जमीन और ब्लड तक बेचा। नौकरी लगते ही पत्नी ने उसे और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया।
मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए उसने दिन-रात मजदूरी की। शहर में किराए पर कमरा लेकर रहता था, जिससे उसकी पत्नी पढ़ सके। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी। नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया।
पीड़ित पति का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज के ही मित्र के साथ बढ़ गई। पति ने आरोप लगाया कि 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
पत्नी और उसका पति अब एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। 10 साल के बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब मां के साथ नहीं रहेगा।
नगर थाने के एसएचओ सिकंदर कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने लाई थी। पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
29/05/2026
रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौ"त हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हा"दसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:18 बजे PCR कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे और धुएं से प्रभावित लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Lucknow
212651