Abdul Rafey
प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी
अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश
30/06/2024
आज उस नेता का जन्मदिन है. जिसकी आंखो में प्रदेश की खुशहाली का ख्वाब है. वह जब बोलता है तो उसकी जुंबा में आम आदमी के हिस्से का दर्द झलकता है, वह हरवक्त बच्चों की पढ़ाई को लेकर फिक्रमंद रहता है कि कैसे उनको बेहतर समयुगीन शिक्षा उपलब्ध हो सके, वह लोगो को अच्छी व सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना चाहता है. वह चिंतित रहता है कि कैसे किसान को फसल का सही दाम मिल सके. वह पर्यावरण को स्वच्छ और नदियों को धारा को निर्मल बनाना चाहता है.
ऐसा नही है कि वह सिर्फ सोचता है बल्कि उसने सत्ता में रहने के दौरान समकालीन तकनीकि शिक्षा के लिए अनेको पालिटेक्निक व इंजिनीयरिंग कालेजों की स्थापना की और 12 पास करने वालों बच्चों के हाथ में लैपटॉप दिया. इसी लैपटॉप क़ो लेकर कितने भद्दे तंज किए गए लेकिन वह आज भी लाखों बच्चों की रोजगार का जरिया बना हुआ है.वह लखनऊ को आईटी हब बना रहा था और लखनऊ को एक्सप्रेस वे के माध्यम से प्रदेश के हर हिस्से से जोड़ रहा था ताकि किसी भी जिले से लखनऊ पहुंचने में अधिकतम 4-5 घंटे का समय लगे. यदि वह होता तो प्रदेश का जो नौजवान जाकर बंगलौर में आईटी सेक्टर में काम कर रहा है.वह लखनऊ में सोमवार से शुक्रवार तक काम करके 4-5 घंटे की यात्रा कर अपने गृह जनपद पहुंच जाता. शनिवार, रविवार अपने घर रहता फिर सोमवार को सुबह लखनऊ पहुंच जाता. उसने एक्सप्रेस वे बनाया तो उसे उसके किनारे वातानूकुलित भंडार गृह, मंडियों और डेयरी प्लांट की स्थापना की ताकि किसान अपने फसल को सुरक्षित रख सके और लाभदायक मूल्य पा सके. उसने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था तक आसान पहुंच के लिए 108 व 102 एंबुलेस चलाकर युगांतकारी परिवर्तन करने के साथ प्रदेश में जौनपुर, बदांयू, शाहजहांपुर, मेरठ समेत 8 जिलों में मेडिकल कालेज की स्थापना की. उसने लखनऊ में गोवती रिवर फ्रंट बनाकर दिखाया कि कैसे नदियों के जल को साफ किया जा सकता है. उसने तमाम जिलों में नए पार्क समेत लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाया ताकि विकास की अंधा-धुंध दौड़ में बढ़ रहे को प्रदूषण को कम किया जा सके.
पर अफसोस उसे हम समझ ही नही सके कि वह हमारे और हमारी पीढ़ियों की मुस्तकबिल की खातिर सुनहरे ख्वाब बुन रहा है. हम सभी ने उसके दूरदर्शी नेतृत्व की बजाए नफरत को चुन लिया.
उसकी शख्सियत का अंदाज इस बात से लगाइए कि वह जब मुख्यमंत्री था तब भी और जब आज विपक्ष में है तब भी उसकी जुंबा से आप नफरत का एक शब्द नही सुन सकते है जबकि वह शख्स भली - भांति जानता है कि उसको झूठ, नफरत व कट्टरता का सहारा लेकर सत्ता से दूर किया गया. लेकिन वह श्रद्धेय नेताजी का लाल है. उसकी परविश में नेताजी ने समाजवादी आदर्शो के बीज बोएं है. वह बीज आज एक मजबूत दरख्त की तरह अडिग है जिसपर कभी नफरत और कट्टरता का रंग नही चढ़़ ही नही सकता. वह नेताजी का लाल है.उसकी तरबीयत समाजवाद की पाठशाला रहे विशाल हृदय वाले नेताजी की छांव में हुई है. उसे पता है कि मानवीय मूल्यों की गरिमा की कैसे रक्षा की जाती है. उसे पता है कि नफरत के बीच मोहब्बत व अमन के बीज को कैसे उगाया जाता है. उसने अबकी बता दिया कि कैसे किसी निरंकुश सत्ता को नेस्तानाबूद किया जाता है.
आपके व्यक्तित्व की असल परीक्षा तब होती है जब परिस्थितियां बिल्कुल विपरीत हो जाएं.....यदि उस दौर में भी आप अपने आदर्शो और सिद्धांतों से इंच मात्र भी नही डगमगाते है तो आप किसी भी जीत - हार की परिभाषा से बड़े हो जाते है. हम सभी को गर्व है कि हमारा नेता अपने मूल्यों और आदर्शो से समझौता नही करता. जब चारो-ओर नफरत से राजनैतिक वातावरण धुंध हो रही हो तब आपके जैसा नेतृत्व ही इंसानियत व मानवता को बचाए रखने का भरोसा पैदा करती है.
संविधान रक्षक,पीड़ीए नायक, लोकतंत्र के भविष्य,किसानों की आशा,नौजवानों की उम्मीद, विकास पुरुष,क्षमतावान नेतृत्वकर्ता जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हम सभी आपके उत्तम स्वास्थ एंव दीर्घायु होने की मंगलकामना करते है. आप यूं ही समाजवाद के ध्वज को बुलंद करते रहे.
15/03/2024
देश में 2 तरह की बयार है। एक राहुल गांधी की न्याय यात्रा में 5 गारंटियों और किसान नीति की ठंडी हवा है तो दूसरी ओर मोदी सत्ता के भ्रष्टाचार और घोटालों की गर्म हवा।
इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में 37 खरब का घोटाला हुआ है। जिस मेघा इंजीनियरिंग ने बीजेपी को 1200 करोड़ का चंदा दिया, वह टीवी9 समूह का मालिक है।
बहरहाल, एसबीआई ने 2019 से 24 तक के घोटाले का ब्योरा दिया है। 2500 करोड़ उससे पहले का घोटाला है।
एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को यह नहीं बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाले हरेक कंपनी के लिए एक यूनिक कोड जनरेट होता है। उससे लेन–देन का पूरा ब्योरा मिल जाता है।
कोर्ट ने आज एसबीआई को तथ्य छिपाने के लिए फिर डांटा है।
मसलन, वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ने बीजेपी को एक दिन में 52 करोड़ का चंदा दिया।
मेघा इंजीनियरिंग को चंदा देने के एक ही महीने बाद ठेका मिला।
पाकिस्तान की हब पावर कंपनी ने पुलवामा हमले के एक माह बाद बीजेपी को चंदा दिया।
सब लिस्ट में मौजूद हैं। यहां तक कि यूपी में बिजली दे रही कंपनी ने भी बीजेपी को चंदा दिया।
बड़ी बात यह है कि चंदे का यह खेल इस देश में लूट की वह कहानी लिख गया, जो आजाद भारत में पहली बार है।
चंदा, यानी प्रोटेक्शन मनी। हर गलत काम से बचाने की सुरक्षा निधि। जैसे, सिलक्यारा हादसे की जिम्मेदार नवयुग कंस्ट्रक्शन का बीजेपी को चंदा।
इलेक्टोरल बॉन्ड की कब्र से भूत बाहर आ रहे हैं। लोगों को समझ आ रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे सोने की सड़क कैसे बनी।
लेकिन, जो बात कही जानी है वह यह कि मैं, आप, हर भारतीय इस लूट के शिकार होकर गरीब कैसे बन गए।
क्यों हम मध्यमवर्गीय आज लोन पर जिंदा हैं? क्यों इस देश में नौकरी नहीं है? क्यों इस देश में दौलत 434 अमीरों के पास है, जो बीजेपी को चंदा देते हैं?
11/03/2024
अहले वतन को रमजान मुबारक
आप सबका जीवन खुशियों और रहमतों से भरा हो और देश में अमन शांति, आपसी प्रेम, मेलजोल और विश्वास का रिश्ता मजबूत हो।
27/02/2024
अलविदा शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ साहब
संविधान बचाना है तो वोट करो इस देश की खातिर
12/01/2024
साइकिल चलती जाएगी
आगे बढ़ती जाएगी.....
🚴🚴🚴🚴🚴🚴🚴🚴🚴
01/01/2024
देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद देश वासियों को नये साल की हार्दिक बधाई🥀
नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा...💐🎊
Jawaan फिल्म के इस सीन में शारुख खान ने 2024 से पहले देश वासियों को एक पैग़ाम दिया है
06/09/2023
इंडिया हो या भारत, बात ऐसी है कि भाजपा शासित हमारे देश की #बेरोजगारी दर पकिस्तान से भी अधिक है। पाकिस्तान में बेरोजगारी दर 6.3 % है, जबकि भारत की बेरोजगारी दर 8 % है। जिस पाकिस्तान को आँख दिखाने की बात करते हैं, बेरोजगारी के मामले में उनसे भी आगे पहुँच चुके हैं।
ज़रा सोचिये देश की क्या दशा कर दी है इन्होंने...
06/09/2023
Make in India, digital india, khelo India बोलने वाले मोदी जी India से ही नफ़रत करने लगे "भारत और इंडिया" एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कहां-कहां तक मिटाओगे ?
कितना भी नफ़रत कर लो मोदी जी,
जुड़ेगा "भारत"
जीतेगा "INDIA"
31/08/2023
जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA!!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Lucknow