Updiary.in
सच लिखने का जज्बा है, अगर सच पढ़ने का जज्बा हो तो पैनल से जुड़े
07/02/2026
लखनऊ: सीएम जनता सेवा योजना के बस संचालन में मानदेय वृद्धि
➡चालक-परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी
➡2.18 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 2.32 रुपये प्रति किमी
➡ग्रामीण अंचलों में संचालित बसों का किराया 20 फीसदी कम
➡योजना के तहत प्रदेश में 299 बसों का संचालन हो रहा
➡परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्णय की जानकारी दी
20/01/2026
लखनऊ: काकोरी में 6 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
➡एलडीए VC प्रथमेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई
➡ग्राम बेहटा में 60 बीघा भूमि पर प्लाटिंग ध्वस्त
➡निजी विकासकर्ताओं द्वारा बनाई गई सड़कें ध्वस्त
➡नालियां,बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस तोड़े गए
10/01/2026
बहराइच: SDM महसी आलोक प्रसाद के खिलाफ सौंपा गया पत्र
दो होमगार्डों ने DM ऑफिस पहुंचकर सौंपा शिकायती पत्र
CM योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अधिकारियों को भेजा ऑनलाइन पत्र
SDM महसी आलोक प्रसाद पर लगाए गंभीर आरोप
दिव्यांग व्यक्ति को पेश कराए जाने से नाराज़ हुए SDM महसी: होमगार्ड
SDM महसी ने फील्ड में कई राउंड दौड़ लगवाई: होमगार्ड
ब्राह्मण होमगार्ड की चोटी उखाड़ने को कहा, दी गालियां: होमगार्ड
होमगार्ड संघ ने 3 से 4 दिन के अंदर कार्यवाही किए जाने की करी मांग
कार्यवाही न होने पर आगे आर-पार की लड़ाई लड़ने की कही बात
SDM महसी सुरक्षा में तैनात है दोनों होमगार्ड
होमगार्ड रमाकांत मिश्रा, राजाराम शुक्ल का SDM पर गंभीर आरोप
05/01/2026
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है.32 हजार 679 भर्ती के लिए राज्य सरकार ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट की घोषणा कर दी है. CM योगी के निर्देशों पर दिए गए इस फैसले से 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. इसमें आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर शामिल है.
05/01/2026
लखनऊ विशेष -
आठवीं तक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे , नौवीं से बारहवीं तक नौ से तीन पढ़ाई होगी !!
04/01/2026
लखनऊ के नागरिकों को भवन मानचित्र पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नये बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम ‘फास्टपास’ (fastpas) लागू कर दिया है।
इस नये सॉफ्टवेयर के जरिए भूखण्ड स्वामी अपने मकान व दुकान का नक्शा स्वयं पास कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और चंद मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा। इस नयी व्यवस्था से शहर में अपना मकान व दुकान बनाने जा रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
04/01/2026
पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके करीबियों पर एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ित के घर शुक्रवार रात सनसनीखेज घटना हुई। पीड़ित के मुताबिक, देर रात 10:22 बजे लखनऊ की स्वस्तिका सिटी स्थित घर के मुख्य गेट पर एक महिला सहित सात संदिग्ध लोग पहुंचे। उनके हाथों में भारी-भारी बैग थे। कुछ देर बाद गेट पर जोरदार आवाज हुई। संदेह होने पर पीड़ित कौशल किशोर तिवारी ने सीसीटीवी देखा तो गेट के बाहर संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
31/12/2025
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की नई प्रक्रिया शुरू हो गई है। 60,244 पदों पर भर्ती के बाद अब 32,679 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे। भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है।
30/12/2025
| 2025 में जियो पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल अनिश्चितताओं से सोने में लगा टॉप गियर, कीमतें पहुंची ₹1,40,000/10 ग्राम के पार, जानें एक साल में कहां से कहां पहुंचा सोना
29/12/2025
कुलदीप सेंगर की सजा रोकने वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
लखनऊ जाड़े का कहर
भीषण ठंड कोहरे के साथ चल रही शीतलहर
18 जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
25 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना
नोएडा से लखनऊ तक ठंड में ठिठुरे लोग
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में ऑरेंज अलर्ट, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच में ऑरेंज अलर्ट, श्रावस्ती , गोंडा, बस्ती, बलरामपुर में भी अलर्ट, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर में अलर्ट, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर में अलर्ट
बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, इटावा, शाहजहांपुर, बुलंदशहर में भयंकर ठंड, कानपुर, गाजियाबाद और बरेली सबसे ठंडे जिले
22/12/2025
63 साल की उम्र में MP के BJP नेता दीपक जोशी ने दूसरी शादी की है. कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री से विवाह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सियासी हलकों में इसकी चर्चा खूब हो रही.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B-96, Vibhuti Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010