Deepak Kumar

Deepak Kumar

Share

साधारण व्यक्ति को विशेष बनाने के लिए एक बेहतरीन अवसर।

14/02/2026

आओ सजन वर्षगणना करें
बीते वर्षों का अवलोकन करें
पहला वर्ष आँधियों की गर्द
दूसरा वर्ष एक संघर्ष
तीसरा वर्ष सुनहरा ख्वाब
ज़िन्दगी मस्त गुज़रने लगी
अभावों में भी रौशन होने लगी
तीसरे वर्ष आयी एक नन्ही कली
थोड़ी बातूनी,बडी चुलबुली
परिवार पूरा हो गया
आठवां वर्ष संघर्ष लाया था
नए मेहमान के आने की ख़बर लाया था
मगर ज़िन्दगी रफ़्तार पकडती रही
जाने कितने मौसम बदलती रही
कभी मौसम आते जाते रहे
कभी ज़िन्दगी में ठहरते रहे
कुछ पतझड़ भी आने बाकी थे
ज़िन्दगी के इम्तिहान बाकी थे
कभी आत्मा लहूलुहान होती रही
कभी ज़िन्दगी से लडती रही
एक छोर तुमने सम्हाला था
दूजा मुझमे समाया था
संघर्षों ने हमको बताया था
ज़िन्दगी फूलों की सेज ही नहीं
काँटों के बाग़ भी मिलते हैं
बचकर चलने वाले ही पार निकलते हैं
अपने परायों की पहचान होने लगी
ज़िन्दगी भी हैरान होने लगी
कभी हम परेशान होते थे
अब ज़िन्दगी परेशान होने लगी
कैसे ये हँस लेते हैं
ज़िन्दगी से लड़ लेते हैं
जीना आखिर हम सीख ही गए
14 वर्ष पल में बीत गए
क्या खोया क्या पाया है
इसका ना हिसाब लगाया है
अब चाहतों की कोई चाहत नहीं
बीते वर्षों के अवलोकन में
एक बात समझ आ गयी
किसी सहारे की आदत नहीं
मगर एक दूजे बिन हम अधूरे हैं
इतना हमें समझा गयी
ज़िन्दगी हमें रास आ गयी
आओ सजन आने वाले कल में
एक नया कल सजायें
अब ज़िन्दगी को उसका मुकाम दिलाएं
जो छूट गया था जीवन में
उसको अब सफल बनाएँ
कुछ अपने कुछ तुम्हारे सपनों के साथ लाखों के सपनों को भी अपना बनाएं और पूरा कराएं।
-शिल्पी दीपक श्रीवास्तव

02/01/2026

26/12/2025

सफ़लता का फंडा।

selling

22/09/2024

To My Daughter
तुम मेरी दुनियां हो। ज़िंदगी में चाहें जितनी भी कठिनाइयां आएँ, तुम्हें कभी हार नही माननी है। तुम अपने आप पर उतना ही विश्वास रखो जितना मैं तुम पर करता हूं। तुम्हारी हिम्मत पत्थरों को भी पिघलता सकती हैं , और तुम्हारी मुस्कान हर गम को मिटा देती हैं। याद रखना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।
International Daughters Day

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


226024
Lucknow
226028