Pramod Sharma

Pramod Sharma

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pramod Sharma, Politician, Lucknow.

Photos from Bhupendra Singh's post 10/06/2026
10/06/2026

एक युग, एक संकल्प, एक नया भारत! 🇮🇳
राष्ट्र प्रथम, सेवा अनवरत! देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत होने की हार्दिक बधाई।

चरैवेति, चरैवेति - यही तो मंत्रा है अपना 🙏🏻

09/06/2026

ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल की सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

09/06/2026

जनजातीय गौरव, जननायक, स्वतंत्रता सेनानी, भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।
मातृभूमि के सम्मान और जनजातीय समुदाय के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आपका अदम्य साहस और शौर्य अनंतकाल तक प्रेरणा देता रहेगा। आप जनजातीय समुदाय ही नहीं, राष्ट्र का गौरव हैं। राष्ट्र सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा।

08/06/2026

लहरों की कलकल में छिपा है पृथ्वी का कल
विश्व महासागर दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि पृथ्वी के जीवन चक्र को बनाए रखने वाले महासागरों को प्रदूषण मुक्त रखेंगे और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

07/06/2026

"सुरक्षित भोजन, आरोग्यमय जीवन"
आप सभी को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

06/06/2026

अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य और राष्ट्रवाद के जीवंत प्रतीक, हिंदवी स्वराज के संस्थापक वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस 'हिंदू साम्राज्य दिवस' की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
युगप्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज जी का त्याग, कुशल कूटनीति और सुशासन के प्रति उनका अटूट संकल्प सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
जय भवानी, जय शिवाजी!

05/06/2026

राष्ट्र ऋषि श्री गुरुजी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के उत्थान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए समर्पित करने वाले, परम पूजनीय माधव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गुरुजी ने न केवल संघ के कार्य का विस्तार किया, बल्कि 'राष्ट्र सर्वोपरि' के विचार को जन-जन के हृदय में स्थापित किया। उनके महान विचार और तपस्वी जीवन हमें सदैव माँ भारती की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रकृति ही जीवन का आधार है। आइए, पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और धरती को हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
"एक पेड़ माँ के नाम" के संकल्प के साथ प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सुंदर पर्यावरण का उपहार दें।
पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ — यही भविष्य की सबसे बड़ी पूँजी है।

05/06/2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, जनप्रिय नेता एवं करोड़ों प्रदेशवासियों के प्रेरणास्रोत पूज्यनीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, जिससे आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

आपका समर्पण, आपका नेतृत्व और आपकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
MYogiAdityanath

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lucknow