Awadh live
information is life
आप सब कैसे मेरी न्यूज़ कहा तक यानी किस प्रदेश तक पहुँच रही कमेंट करके बताए
13/04/2026
लखनऊ
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया चेयरमैन की मुस्लिमों से अपील
जनगणना में गंभीरता से भाग लें
मौलाना खालिद रशीद
धर्म और मातृभाषा के कॉलम सावधानी से भरने पर जोर
धर्म के खाने में इस्लाम लिखवाने की सलाह
मातृभाषा में उर्दू दर्ज कराने की अपील उर्दू को पहचान तहजीब और विरासत बताया सही आंकड़ों से बनेंगी बेहतर सरकारी नीतियां
जनगणना को नागरिक जिम्मेदारी से जोड़ा सहयोग से ही सुरक्षित होगा धर्म और भाषा का भविष्य
देश व समाज की तरक्की में भागीदारी की अपील
मथुरा में बड़ा हादसा 10 की मौत
* News*
आजमगढ़ : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान
आजमगढ़ पहुंचे धर्मेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम और चुनाव आयोग को लेकर दिया बड़ा बयान
डिप्टी सीएम आज तक कोई बात किए हो जो पूरी हुई हो : सांसद
डिप्टी सीएम किसी काम के नहीं है यह केवल बयान वीर है
तमाम चुनाव में चुनाव आयोग से कितनी शिकायतें हुई लेकिन किसी पर चुनाव आयोग का रिएक्शन नहीं आया
बीजेपी के लोग जो कहते हैं वहीं चुनाव आयोग के लिए कानून बन जाता है
चुनाव आयोग केवल बीजेपी की भक्ति में जुटा हुआ है अभी पश्चिम बंगाल में लाखों वोटो का मामला फंसा हुआ है
प्रयागराज
आरपीएफ के कांस्टेबल ने रेलयात्री की बचाई जान,
“ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए यात्री की जान बचाई,
शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12987 प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से दोपहर 12:11 बजे जा रही थी,
इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खो बैठा,
यात्री प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया,
प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा ने तत्परता दिखाई,
साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से सुरक्षित बाहर खींच लिया,
बचाए गए यात्री का नाम सुरेश कुमार सरोज, निवासी सराय हरिया, पोस्ट बहादुरगढ़, जिला प्रयागराज है,
जो प्रयागराज जंक्शन से आबू रोड तक यात्रा कर रहे थे,
यात्री ने स्वयं को पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ बताया और अपनी यात्रा जारी रखी,
आरपीएफ के कांस्टेबल द्वारा यात्री को बचाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,
मौके पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों ने कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा के साहसिक और कर्तव्यनिष्ठ कार्य की सराहना की है।
कानपुर
थाना कल्याणपुर की पनकी रोड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पनकी रोड पर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट
30 से 40 नवयुवकों में आपस में थप्पड़ घूंसो से जमकर मारपीट
मारपीट के दौरान पनकी रोड पर ट्रैफिक रहा जाम
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश
अमरोहा पहुंचे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई कि मौत पर रखें गए शोक संदेश कार्यक्रम में लिया हिस्सा।
ईरानी प्रतिनिधि के आने पर मोहल्ला दानिशमंदान स्थित आजाखाना वज़ीर-उल-निशा में जुटी बड़ी संख्या में भीड़।
ईरान के सर्वोच्च नेता की मौजूदगी में अंजुमनों और संस्थाओं ने सौंपे ताजीयत-नामे।
प्रयागराज
माफिया अशरफ के करीबी प्रापर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या से जुड़ी खबर,
रेकी करने वाले मोहम्मद हुसैन उर्फ प्लंबर और मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर को किया गया गिरफ्तार,
करेली थाना पुलिस और एसओजी सिटी जोन की संयुक्त टीम ने रेलवे डॉट पुल बक्शी मोढा से किया गिरफ्तार,
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बाइक बरामद,
गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेजा जेल,
मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी और उसका भाई राशिद दुर्रानी अभी पुलिस के पकड़ से दूर,
खुलासे के लिए पुलिस की कुल पांच टीम लगाई गई है,
आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद का शूटर था,
बुधवार 8 अप्रैल को जमीनी विवाद में मोहम्मद इरफान को मारी गई थी गोली,
इलाज के दौरान SRN हॉस्पिटल में हुई थी मौत,
सिटी जोन के करेली थाना क्षेत्र के गौसपुर इलाके का मामला।
प्रयागराज
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की हुई मौत,
मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी के पास हुई घटना,
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एन एच 35 प्रयागराज वाया मांडा मिर्जापुर रोड से मृत लेपर्ड को कब्जे में लिया,
वन्य जीव श्रेणी वन में शामिल लेपर्ड यानि तेंदुआ का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया,
मृत लेपर्ड मेल यानि नर तेंदुआ है और उम्र 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है,
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है,
क्षेत्रीय वन अधिकारी मेजा रेंज अजय सिंह की मौजूदगी में लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया,
यमुनानगर जोन के क्षेत्रीय वन अधिकारी मेजा रेंज अंतर्गत प्रयागराज वाया मांडा मिर्जापुर मार्ग
पर हुआ था हादसा।
लखनऊ: मोहम्मद इकबाल की और संपत्तियां जब्त करेगी ईडी।
बेनामी संपत्तियों की जांच में जुटी ईडी, तीन अफसरों की टीम गठित।
सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में फैली संपत्तियों की पड़ताल।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व एमएलसी की भूमिका की जांच तेज।
अवैध खनन से खड़ी की गई संपत्तियों पर ईडी की नजर।
31 मार्च को विशेष अदालत ने इकबाल को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया।
2022 से फरार चल रहा है बसपा का पूर्व एमएलसी।
जांच में शामिल होने के कई नोटिस के बावजूद नहीं हुआ पेश।
दुबई भागने की जानकारी, ईडी की कार्रवाई और तेज।
1000 करोड़ की तीन चीनी मिलें पहले ही हो चुकी हैं जब्त।
डायनमिक, हनीवेल और मेलो इंफ्राटेक पर ईडी का शिकंजा।
लखनऊ
पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा
अब तक 233 एफआईआर
12 मार्च से अब तक प्रदेश भर में 19,882 निरीक्षण/छापे की कार्रवाई
एलपीजी वितरकों के विरुद्ध 33 और कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ 200 एफआईआर
मौके से 20 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 237 व्यक्तियों को किया गया अभियोजित
प्रदेश में 97,000 किलोलीटर पेट्रोल और 1,26,000 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Uttar Pardesh
Lucknow