Anmol Media

Anmol Media

Share

Watch Anmol media Live Tv #digitalmediaplatform tuned for all breaking news in Hindi !

26/12/2023

अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के उपलक्ष्य में राम कथा व विष्णु महायज्ञ का होगा आयोजन।

भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र पासी ने किया "जन-जन के मन में जय श्री राम" अभियान शुरुआत

श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ के माध्यम उत्सव मनाएंगे - डॉ. पुष्पेंद्र पासी

भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र पासी ने आज बंथरा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा की, बहुत लंबे इंतजार के बाद हमे ये सौभाग्य प्राप्त हो रहा की हमारे आराध्य मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम अपने घर वापस आ रहे हैं। इस अवसर पर भागवत कथा तथा पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ आगामी 22 जनवरी को झंडेश्वर महादेव, हरौंनी सरोजनी नगर में होगा। 24 जनवरी से एक पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का भी आरंभ होगा जिसकी पूर्णाहुति 28 जनवरी को होगी। 29 जनवरी को प्रसाद वितरण होगा।

इसके साथ ही उन्होंने ने जन जन के मन में जय श्री राम अभियान की शुरुआत की भी घोषणा की। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर का क्षेत्रवासी हिस्सा बने । इसके लिए हमने एक अनूठा प्रयास किया है। सभी लोग अपना योगदान, अपनी श्रद्धा भगवान के प्रति व्यक्त कर सकें इसलिए हमने एक अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत हम क्षेत्र के प्रत्येक घर से एक मुट्ठी चावल लेकर अयोध्या जायेंगे और पूरी जनता की तरफ से भगवान के श्री चरणों में अर्पित कर उसका प्रसाद बना कर अयोध्या में महाप्रसाद वितरण का आयोजन करेंगे।

भागवत कथा, विष्णु महायज्ञ व इस अभियान के प्रचार-प्रसार, आमंत्रण के लिए 5 रथ, बंथरा स्थित आजाद गेस्ट हाउस से, श्रीराम की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी तथा उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद भी दिया ।

12/10/2023

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न रहा।

07/10/2023

ग्राम चौपाल में गांव की समस्याओं का समाधान किया गया!

06/10/2023

सपा पदाधिकारियों में झड़प का वीडियो viral!

05/10/2023

सहकारिता विभाग चला रहा है समृद्धि योजना!

05/10/2023

24 साल की महिला की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी !

01/10/2023

एक व्यक्ति की दबंगई से दर्जनों गांवों की रफ्तार ठप

पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन मार्ग में डाल रखा है छप्पर

शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

21/09/2023

मां शब्द को सरमसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाली मां।

21/09/2023

बांसी तहसील में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम एवं लेखपाल संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया

20/09/2023

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी में अधिवत्ताओ का धरना जारी है

20/09/2023

जिला अधिकारी संजीव रंजन जी का कलेक्ट्रेट के सभागार में विदाई समारोह संपन्न रहा ,भावुक रहे अधिकारी गण

16/09/2023

सिद्धार्थनगर जिले के प्रभारी और नगर विकास ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे। प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली, अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उसका ब्लॉक के माधवपुर गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की । माधवपुर गांव में आयोजित चौपाल के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं को देखकर प्रभारी मंत्री काफी गदगद दिखे। चौपाल के इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने आयुष्मान कार्ड लाभार्थी महिला व पुरुष को कार्ड वितरित किया और मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर-घर से महिलाओं द्वारा लाई गई मिट्टी को कलश में इकट्ठा किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने प्रदेश की सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधा और भाजपा को वोट करने की अपील की। बाद में मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास बहुत ही तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया आज 28 विपक्षी पार्टियों इंडिया के नाम से गठबंधन कर लोगों को गुमराह करने का कम कर रही है यह सारे के सारे इकट्ठा हुए 28 बल्ब फ्यूज है इसलिए अगर पब्लिक इन्हें जीताती है तो उनके घर में अंधेरा ही रहेगा उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश भाजपा और नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष के इस आरोप की विकास भाजपा ने किया नहीं इसलिए अब माटी का सहारा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है इसलिए वह क्या जाने की माटी का मोह, प्यार और इज़्ज़त क्या होता है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Indira Nagar
Lucknow
226016