UP Breaking

UP Breaking

Share

ताज़ा अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारी UP Breaking पर

08/06/2026

घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की तीसरी 660 मेगावाट यूनिट से आज वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही 1980 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना की तीनों यूनिटें पूरी तरह चालू हो गई हैं।
प्रदेश में वर्ष 2022 से अब तक 660 मेगावाट की 11 नई सुपरक्रिटिकल यूनिटें शुरू हो चुकी हैं, जिससे कुल 7260 मेगावाट तापीय ऊर्जा क्षमता जुड़ गई है।
इस उपलब्धि के बाद उत्तर प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे प्रदेश को अधिक विश्वसनीय और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

08/06/2026

आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

08/06/2026

जिला मुरादाबाद में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक हथौड़े से तोड़ना पड़ रहा है। एंबुलेंस के अंदर मरीज लेटा हुआ है और उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। सोचिए, स्वास्थ्य सेवाओं के यह हाल हैं...

08/06/2026

वाराणसी के रामनगर क्षेत्र के सुजाबाद में गंगा की तलहटी से एक विशाल शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मल्लाहों को यह शिवलिंग दिखाई दिया, जिसके बाद करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मदद से इसे बाहर निकाला गया।

शिवलिंग का वजन लगभग 2 कुंतल बताया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शिवलिंग करीब 2500 वर्ष पुराना हो सकता है, हालांकि इसकी वास्तविक आयु और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी।

08/06/2026

महंगी हुई गैस तो जिस ‘सिलेंडर’ से चूल्हा जलता था उसे ही चूल्हा बना लिया।

08/06/2026

काशी के प्रतिष्ठित गोदौलिया चौराहे पर भारत के पहले Urban Ropeway Transportation Project के अंतिम स्टेशन का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वाराणसी में यातायात को नई दिशा देने के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा को और अधिक सुगम बनाएगी।
आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस यह रोपवे परियोजना वाराणसी के शहरी परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है।

08/06/2026

सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले 736 नए स्थायी हेलिपैड तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही पहले से मौजूद कई हेलिपैडों का नवीनीकरण और मरम्मत भी की जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद प्रदेश में हेलिपैडों का जाल बिछ जाएगा, जिससे ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक हवाई पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।
इस पहल से वीआईपी आवागमन, आपदा प्रबंधन, मेडिकल इमरजेंसी और सुरक्षा संबंधी अभियानों को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि हर 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर एक हेलिपैड उपलब्ध होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

08/06/2026

अयोध्या में STF और यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रदेश के कई जिलों में वांछित कुख्यात अपराधी भानुप्रताप सिंह उर्फ बबलू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर कुल ₹1.90 लाख का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या में आधी रात पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार भानुप्रताप को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

गोरखपुर निवासी भानुप्रताप सिंह पर हत्या, डकैती और लूट समेत 40 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार वह सुपारी लेकर हत्याओं को अंजाम देता था। उसके कब्जे से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें कुछ विदेशी मूल के होने की आशंका जताई जा रही है।

भानुप्रताप पर आजमगढ़ से ₹1 लाख, अंबेडकरनगर से ₹50 हजार, गोरखपुर से ₹25 हजार और बस्ती से ₹15 हजार का इनाम घोषित था। उसकी मौत को यूपी पुलिस और STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

08/06/2026

मऊ और बलिया के बीच सफर अब और अधिक सुगम व सुरक्षित बनने जा रहा है। भारत सरकार और NHAI ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के 4-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दे दी है।

📍 परियोजना की प्रमुख विशेषताएं: रतनपुरा और रसड़ा में दो नए बाईपास का निर्माण तीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और दो एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण मार्ग की कुल लंबाई लगभग 59 किलोमीटर होगी परियोजना की लागत बढ़कर ₹2300 करोड़ से अधिक पहुंची

08/06/2026

राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर आंधी और तेज बारिश के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Lucknow