NSS Unit GC Kullu
NOT ME BUT YOU
27/12/2025
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू मे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ"
कुल्लू, 27/12/2025
सात दिवसीय एनएसएस (NSS) विशेष शिविर के पहले दिन का शुभारंभ एक जीवंत प्रभात फेरी और परिचय सत्र के साथ हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों में अनुशासन और ऊर्जा का संचार करने के लिए एक स्फूर्तिदायक योगाभ्यास किया गया। स्वयंसेवकों को विभिन्न कार्य समूहों में विभाजित करने के बाद, उन्होंने नाश्ते से पहले परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। दोपहर के सत्र में औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए; उन्होंने प्रेरक मुख्य भाषण दिया और इकाई द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद ने शिविर के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी, जहाँ प्रो. प्रोमिला राणा, डॉ. रामनाथ, डॉ. नंदिनी, डॉ. अनुपमा और प्रो. सपना भी उपस्थित रहे। उसके बाद इकाई अध्यक्ष सृष्टि शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया। दोपहर के भोजन के बाद, स्वयंसेवकों ने सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न टीम-बिल्डिंग खेलों और गतिविधियों में भाग लिया। चाय के विश्राम के बाद, दिन का समापन एक उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जो इस एक सप्ताह के शिविर की एक सफल और जोशपूर्ण शुरुआत रही।
22/12/2025
आज दिनांक 22-12-2025को राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर खेमचंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस बैठक में 55 स्वयंसेवियो ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की इस बैठक को बुलाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि 7 दिवसीय स्पेशल कैंप के लिए स्वयंसेवियों का चयन करना और उन्हें इस कैंप के बारे में जानकारी देना ।इस बैठक में स्वयंसेवी वंदना ने एडवेंचर कैंप लगाया था तो उसने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किया और स्वयंसेवी भूमिका ने आपदा मित्र का कैंप लगाया तो उसने भी अपना अनुभव साझा किया। स्वयंसेवी डिंपल RD ZONAL के लिए चयनित हुए थे तो उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया
16/12/2025
आज दिनाँक 16-12-2025 को NSS इकाई कुल्लू द्वारा चुनाव के महत्व के बारे मे रैली का आयोजन किया गया था जिसमे राजनीतिक शास्त्र के विधार्थियों ने मुख्य रूप से भागीदारी दी जिसमे की कुल 60 स्वयंसेवी और 80 विधार्थियों ने भाग लिया
इस रैली में हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश राणा और हमारे प्रोग्राम ऑफिसर डॉ खेम चंद और प्रोफेसर रामनाथ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, रैली कॉलेज कैंपस से शुरू होकर कॉलेज गेट तक थी इस रैली में नारों द्वारा चुनाव के प्रति जगरूकता फैलाई गई।
14/11/2025
Pre RDC zonal camp के लिए चयनित हुआ कुल्लू महाविद्यालय का एनएसएस इकाई का डिंपल ठाकुर
एनएसएस इकाई कुल्लू के परिवार की ओर से स्वयंसेवी डिंपल को ढेर सारी शुभकामनाएं
NSS India
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS Unit GC Kullu
10/11/2025
दिनांक- 10/11/2025
आज एन.एस.एस कुल्लू इकाई द्वारl राजकीय महाविद्यालय परिसर मे सफाई कराई गई इसमें लगभाग 80 वालंटियर ने भाग लिया इसमे मुखय रूप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद तथा डॉ. प्रोमिला राणा शामील थे l एन.एस.एस. इकाई ने मिलकर महाविद्यालय की पार्किंग,आर्ट्स ब्लॉक,तथा प्रिंसिपल ऑफिस के बहार साफ सफाई की l साथ ही महाविद्यालय के छोटे छोटे स्थानो मे भी सफाई की गई l सभी स्वयंसेवकों को दो-दो के समूहों में बाँटा गया।साथ ही सभी वालंटियर को रेफ्रेशमेंट्स भी दी गयी l
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Unit GC Kullu
07/11/2025
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चार स्वयंसेवी "डिंपल , राजेन्द्र, राधिका और पार्वती ने दिनांक 06/11/2025 को "राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला-4 (कोटशेरा)" में आयोजित "राज्य स्तरीय pre-RD चयन शिविर 2025" में NSS इकाई कुल्लू का प्रतिनिधित्व किया।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Unit GC Kullu
07/11/2025
शुक्रवार 07 नवंबर 2025
आज राष्ट्रीय गीत के 150वी जयंती पर NSS GC Kullu इकाई द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया। जिसमे 50 स्वमसेवियो ने भाग लिया और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० प्रोमिला राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा राष्ट्रीय गीत के बारे में बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने अमर उपन्यास 'आनंदमठ' में शामिल किया, जो 1882 में प्रकाशित हुई । रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे संगीतबद्ध किया था। इसकी रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को की था।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Unit GC Kullu
शुक्रवार 07 नवंबर 2025
आज राष्ट्रीय गीत के 150वी जयंती पर NSS GC Kullu इकाई द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के अग्रदूत, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती पर NSS GC कुल्लू द्वारा आयोजित "पदयात्रा" कार्यक्रम
31/10/2025
शुक्रवार 31 अक्तूबर 2025
आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एन एस एस ईकाई द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया । जिसमें 80 स्वयंसेवियों ने भाग लिया और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० खेम चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा सुबह 9 बजे कॉलेज से शुरू हुई थी और माल रोड़ से होकर लोअर ढालपुर तक और वहा से सर्वरी और बस अड्डा के पीछे होकर भूतनाथ पुल से राष्ट्रीय राज मार्ग 03 से होकर तलोगी तक गए और वहा से वापिस कॉलेज आए और सबको रिफ्रेशमेंट दी गई। यह पदयात्रा 8 कि० मी० की आयोजित की गयी थी। इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। जिसमें कि पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन मुख्य था ।
24/09/2025
आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू इकाई द्वारा "56वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस" बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राकेश राणा जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मां शारदा की वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा जी ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने स्वयं सेवकों को संदेश दिया कि हमें अपने देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रेरित योजना है तथा हम सभी को महात्मा गांधी जी के सिद्धांतो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं आधुनिक युग में इसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे एकल गीत, पहाड़ी नृत्य, अर्ध शास्त्रीय नृत्य , लाहौली, कुल्लवी तथा पहाड़ी शिमला नाटी प्रस्तुत की और एक पहाड़ी फैशन शौ भी प्रस्तुत किया गया तथा स्वयं सेवकों ने "एन एस एस का महत्त्व" विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया। इसके पश्चात RDC HOLDER 2025 बेबी शर्मा ने अपनी documentary प्रस्तुत की और अपनी दिल्ली यात्रा के अनुभव को स्वयंसेवियों के साथ साझा किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के हाथों से स्वयंसेवियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त स्थान के आधार पर पुरस्कार दिए गए जिसमे Talent Hunt में राजेंद्र ने प्रथम और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में प्रेरणा ने प्रथम और मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रंगोली प्रतियोगिता में महेश्वरी ने प्रथम और खुशबु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयं सेवकों को रिफ्रेशमेंट दी गई। रिफ्रेशमेंट कमेटी में अलिषा,अंबिका, दिया, किरण, महक और सवित्र ने अपनी भागीदारी दी। सजावट अभिनव द्वारा करावी गयी थी। मंच संचालन अध्यक्ष सृष्टि शर्मा, मनस्वी शर्मा, दिया, और, राधिका द्वारा किया गाय। DJ चलने की जिम्मेदारी सुंदर की थी और सभी स्वयंसेवियों ने अनुशान बनाये रखा। पुनीत द्वारा सभी गतिविधियों की तस्वीर निकली गयी।
22/09/2025
20 सितंबर, 2025 : -
आज जिला स्तरीय PRE-RD SELECTION के लिए विभिन्न महाविद्यालयों से स्वयंसेवी कुल्लू महाविद्यालय आए थे जिन्होंने इसमें भाग लिया | पांच महाविद्यालयों राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय सैंज, राजकीय महाविद्यालय पनारसा, राजकीय महाविद्यालय हरीपुर, राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी से 18 स्वयंसेवियों ने इसमें भाग लिया। इस SELECTION CAMP में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्राप्त माननीय सुमित ठाकुर और पिछले वर्ष RD- CAMP दिल्ली में भाग लेने वाली कुल्लू महाविद्यालय की बेबी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। PRE - RD SELECTION के लिए सर्वप्रथम स्वयंसेवियों की लंबाई और फ्लैट फुट की जांच की गई और उसके बाद उनका ड्रिल टेस्ट लिया गया जिसके आधार पर उनका चयन किया जाना है। डॉ. ख़ेम चंद , प्रो. अजय और प्रो. निश्चल ड्रिल टेस्ट के ऑफिशियल जजेस रहे। इसके पश्चात स्वयंसेवियों का चयन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आधार पर होना था जिसके जजेस प्रो. पूजा और प्रो. ठाकुरसैन मुख्य रूप से रहे। इसके बाद प्रेसिडेंट अवॉर्डी सुमित ठाकुर जी द्वारा सभी स्वयंसेवियों का इंटरव्यू लिया गया। इस प्रकार से ड्रिल टेस्ट, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और इंटरव्यू के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वयंसेवियों का चयन किया जाना है। इसमें कुल्लू महाविद्यालय के स्वयंसेवियों तृष्णा, डिंपल, राजेन्द्र, चेतन, राधिका, पार्वती, भावना, भूमिका और अलीषा ने भाग लिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Near Dhalpur Ground
Kullu