Current Updates Kota RJ
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Current Updates Kota RJ, Media Agency, KOTA, Kota.
10/03/2026
आज से इंदौर-दिल्ली हिसार तक और यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल भी
कोटा। इंदौर-नई दिल्ली सुपर फास्ट (20957-58) बुधवार से हिसार तक चलेगी। विस्तार के चलते यह ट्रेन सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी तथा सतरौद स्टेशन होते हुए हिसार तक जाएगी। इसके चलते यह ट्रेन आप नई दिल्ली नहीं जाएगी।
तीन-तीन फेरे करेगी
इसके अलावा 11 मार्च से यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर से हर बुधवार सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06544 बीकानेर से हर शनिवार रात 1 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यशवंतपुर से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 2.20 तथा बीकानेर से दोपहर 12.45 बजे रहेगा।
रास्ते में यह ट्रेन तुमकुर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, एसएसएस हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, घाटप्रभा, मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रिंगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ तथा श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
इस ट्रेन में 5 सामान्य, 11 शयनयान, 3 वातानुकूलित तृतीय एवं 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
10/03/2026
झालावाड़ में टूटी ओएचई,
काली सिंध थर्मल की घटना
कोटा। झालावाड़ स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में रविवार को ट्रेन संचालन के लिए लगे बिजली के तार (ओएचई) अचानक टूट गई। इसके चलते फैक्ट्री के अंदर का मालगाड़ी संचालन प्रभावित हुआ। सूचना पर झालरापाटन से मौके पर पहुंची टावर वैगन द्वारा तारों की मरम्मत की गई। फैक्ट्री के अंदर की घटना होने के कारण इस घटना का मुख्य रेल यातायात पर कोई असर नहीं हुआ। फिलहाल तार टुटने के कारणों का पता नहीं चला है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पावर प्लांट के अंदर की ओएचई का रखरखाव का काम भी रेलवे द्वारा किया जाता है। शुरुआती जांच में रखरखाव में कमी की बात सामने आ रही है। गश्त के दौरान सामने आई खामियों को नजरअंदाज किया गया।
घास खोद रहे सीनियर कर्मचारी
मामले में स्टाफ कर्मियों ने बताया कि ओएचई की निगरानी का काम जूनियर अनुभवहीन कर्मचारियों से करवाया जा रहा है। जबकि अनुभवी सीनियर कर्मचारियों को ऑफिस में बैठा रखा है। 4200 ग्रेड पे कर्मचारी से ऑफिस में घास खुदवाने और साफ सफाई का काम करवाया जा रहा है।
उल्लेखनीय की झालावाड़ पावर प्लांट में कोयले से बिजली बनती है। रेलवे द्वारा मालगाड़ियों से रोज कोयला प्लांट में भेजा जाता है।
10/03/2026
शिवपुरी धाम कोटा के महंत सनातन पूरी जी महाराज का देवलोकगमन अत्यंत ही दु:खद है । महाराज जी ने न केवल विश्व स्तरीय 525 शिवलिंगों के साथ थेगड़ा धाम बनाया बल्कि समाज को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहे, इस क्षैत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
महाराज जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, लंबे समय से महाराज जी से जुड़े रहने का सौभाग्य मिला और उनका स्नेह एवं प्रेम मेरे साथ-साथ सारे परिवार पर भी रहा ।
मैं अपनी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें । 🙏🏻
ॐ शांति।
08/03/2026
गुजरात में हत्या कर ट्रेन से भागे दो आरोपी,
सवाई माधोपुर आरपीएफ ने पकड़ा
कोटा। गुजरात में हत्या कर जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन (12477) से भागे दो आरोपियों को सवाई माधोपुर आरपीएफ ने पकड़ा है। आरपीएफ ने शनिवार को इन आरोपियों को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपियों के नाम जसवीर सिंह (45) और हरदेव सिंह (34) हैं। यह दोनों पंजाब अमृतसर के रहने वाले हैं।
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि दो आरोपी गुजरात में हत्या कर कटरा ट्रेन से भाग रहे हैं।
ट्रेन में गशत कर रहे आरपीएफ जवानों ने तलाश कर दोनों रूपों को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपियों को सवाई माधोपुर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
आरपीएफ में दोनों को मेघपडाना थाना, जामनगर (गुजरात) पुलिस को सौंप दिया।
महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर कैंडल मार्च
08/03/2026
जब सरकार ही सोती रहे, तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं।
आज कोटा के आरकेपुरम क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ कर कार्यवाही करने की मांग की ।
आए दिन कोटा में ऐसी घटनाएं यह साबित करती है कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रही है।
Indian National Congress - RajasthanIndian National CongressSukhjinder RandhawaTika Ram JullyAshok GehlotSachin PilotRavindra TyagiAll India Mahila CongressKumari SeljaPunam PaswanAlka LambaBhanupratap SinghYashveer ShooraRajendra YadavAshok ChandnaAmin Pathan
08/03/2026
कटनी में पटरी से उतरी मालगाड़ी,
रेल संचालन प्रभावित
कोटा। कटनी-बिलासपुर रेलखंड में शनिवार सुबह करीब 11 कोयला भरी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस घटना में रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कोटा मंडल होकर गुजरने वाली संतरागाछी-अजमेर (18009) का संचालन कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से हरदुआ रेलवे स्टेशन के बीच ग्रेड सेपरेटर मार्ग से किया गया है।
इस घटना में मालगाड़ी के 6 डिब्बे और रेल पटरी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सूचना पर जबलपुर डीआरएम कमल तलरेजा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
08/03/2026
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।
यह जीत देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी का पल है।
फाइनल के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएँ। 🇮🇳🏆
चंबल क्रेशर
सादिक हुसैन ने किया सांप का रेस्क्यू
चार मूर्ति स्थित बिजली निगम में खड़ी गाड़ी में लगी आग, आज एक बार फिर दुबारा खड़ी गाड़ी में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू, आग के कारणों का नहीं चला पता, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से फिर टला बड़ा हादसा,
06/03/2026
कामेन्द्र मीणा कोटा शहर आदिवासी काँग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त
कोटा अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी द्वारा के आदिवासी काँग्रेस प्रकोष्ठ मे कोटा शहर से कामेन्द्र कुमार मीणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया |
कामेन्द्र मीणा के एसटी काँग्रेस अध्यक्ष बनने पर एसटी समाज मे खुशी की लहर दौड़ गई |
नवनियुक्त अध्यक्ष कामेन्द्र मीणा ने आदिवासी काँग्रेस के राजस्थान के शीर्ष नेर्तत्व , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया , राजस्थान प्रदेशअध्यक्ष गणेश घोगरा के साथ कोटा शहर जिला काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम का आभार व्यक्त किया |
नवनियुक्त अध्यक्ष कामेन्द्र मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर काँग्रेस को मजबूत करने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे , काँग्रेस पार्टी एसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता को निम्न स्तर से उठाकर उच्चतम पदों पर प्रोत्साहन देने का काम करती है |
राकेश जैन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Culinary Team
Attire
Website
Address
KOTA
Kota
324005