Dr. Neera Yadav

Dr. Neera Yadav

Share

(मोदी का परिवार)
Member of legislative Assembly koderma,Jharkhand

17/06/2026

कोडरमा के प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद को जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि हमारी समृद्ध परंपरा, स्थानीय कारीगरों की मेहनत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी। इससे केसरिया कलाकंद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी, स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध होंगे तथा रोजगार और आय के अवसरों में व्यापक वृद्धि होगी। यह सम्मान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी सशक्त करेगा।

Photos from Dr. Neera Yadav's post 16/06/2026

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री Aditya Sahu जी की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री Babulal Marandi जी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री Vijay Sharma जी, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री Sudesh Mahto जी और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रधान जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Karmveer Singh जी भी उपस्थित रहे।

Photos from Dr. Neera Yadav's post 13/06/2026

आवास पर लोगों से मिलते हुए.

समस्याओं के समाधान का प्रयास...

09/06/2026

अमर शहीद बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका साहस, त्याग और संघर्ष आज भी हम सभी को प्रेरित करता है।

Photos from Dr. Neera Yadav's post 08/06/2026

आज भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी Parimal Nathwani जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई।

परिमल नथवानी जी को नामांकन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका समृद्ध अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से झारखंड के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य की आवाज संसद में और अधिक मजबूती के साथ उठेगी तथा जनहित के विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

Photos from Dr. Neera Yadav's post 07/06/2026

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से उनके झारखंड प्रवास के दौरान हुई आत्मीय मुलाकात.

पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन का और भी विस्तार होगा...
Nitin Nabin

Photos from Dr. Neera Yadav's post 07/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी के रांची आगमन पर मोराबादी स्थित कुच्चु में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री आदित्य साहू जी के आवास पर स्वागत और अभिनंदन...
Nitin Nabin
Aditya Sahu

Photos from Dr. Neera Yadav's post 06/06/2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री Nitin Nabin जी का झारखंड में स्वागत, अभिनंदन. जोहार..

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुई.

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री आदित्य साहू जी, संगठन मंत्री माननीय श्री कर्मवीर सिंह जी, प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता माननीय श्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुवर दास जी, केंद्रीय मंत्री माननीया श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी समेत पार्टी के वरीय नेता, सांसद और विधायक शामिल हुए...

05/06/2026

सबों से विनम्र अपील..

किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुलकर खत्म करें.

ऐसा ना करें कि किसी की जिंदगी चली जाय और कई परिवार बिखर जायें...

04/06/2026

बीती रात लगभग 9:30 बजे मेरे सहायक एवं निजी चालक, चितरपुर निवासी श्री राजकुमार यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दुखद घटना में उनके पिता, माता एवं पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके पिता की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

गंभीर चिंता का विषय यह है कि घटना से पूर्व ही उनकी माता को आरोपियों द्वारा गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबाने का प्रयास किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही मैंने कोडरमा थाना प्रभारी से दूरभाष पर संपर्क कर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया था। दुर्भाग्यवश समय रहते अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप इतनी भयावह घटना घटित हुई।

इस पूरे प्रकरण में कोडरमा थाना प्रभारी की भूमिका संदेह के घेरे में है तथा पुलिस प्रशासन का रवैया अत्यंत निराशाजनक प्रतीत होता है। मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है ताकि दोषियों को शीघ्र कठोर दंड मिल सके और पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो सके।

यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे किसी भी परिस्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Hemant Soren
Babulal Marandi
Rabindranath Mahato

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Koderma?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Koderma
Koderma
825410