RK +2 high school jainagar koderma
RK+2 high school jainagar koderma
24/12/2025
जयनगर: राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित
आज राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, जयनगर में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, वार्षिक परीक्षा की तैयारी तथा शैक्षणिक प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक बरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार , सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण बनाने की अपील की। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों की प्रगति को लेकर सुझाव साझा किए।
अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा विद्यालय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। वहीं शिक्षकों द्वारा बच्चों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराते हुए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।
14/11/2025
"आपकी जिज्ञासा, मेहनत और सपनों में अपार शक्ति है। बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!"
"अपने भीतर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखें—हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!"
16/10/2025
पढ़ाई एक निवेश है – इसका ब्याज जीवनभर मिलता है।
जो आज पसीना बहाता है, वही कल चमकता है।”
“डर को नहीं, किताबों को साथी बनाओ।”
“परीक्षा दिमाग का खेल है, दिल से नहीं डर से नहीं।”
“मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।”
“सफलता उसी की होती है जो कभी हार नहीं मानता।”
06/10/2025
(RAIL TEST-OCTOBER)
"कड़ी मेहनत और एकाग्रता से परीक्षा देते हुए हमारे नन्हे विद्यार्थी!"
"मेहनत करने वालों का हर टेस्ट आसान हो जाता है — मासिक परीक्षा(RAIL TEST) का एक सुंदर दृश्य!"
21/06/2025
"नशा मुक्त भारत की दिशा में एक मजबूत कदम..."
आज दिनांक 10/06/2025 को हमारे विद्यालय में राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार "निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
👉 मुख्य उद्देश्य
विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के नुकसान के बारे में जागरूक करना
समाज को नशामुक्त बनाने की प्रेरणा देना
युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना
🎤 प्रमुख गतिविधियाँ
जागरूकता रैली
पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता
नशा उन्मूलन पर भाषण
नाटक / स्किट प्रस्तुतियाँ
शपथ ग्रहण समारोह – "हम नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी रोकेंगे"
📢 मुख्य संदेश
> "नशा से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो।"
"नशा मुक्त समाज, स्वस्थ राष्ट्र की पहचान।"
📸 इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हुई। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
21/06/2025
🌿 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌿
आज हमारे विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 🧘♀️🧘♂️
छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। यह आयोजन न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश देता है, बल्कि मन की एकाग्रता और आत्मिक शांति का भी अनुभव कराता है।
थीम: "योग से जीवन में संतुलन"
योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो आज विश्वभर में स्वास्थ्य और शांति का प्रतीक बन चुकी है।
🙏 आइए, हम सब मिलकर योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और एक स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं।
📸 कार्यक्रम की झलकियाँ नीचे साझा की गई हैं।
#योग_दिवस #स्वस्थ_भारत
06/06/2025
"प्रिय गजाला,
आपकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! आपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से जो सफलता प्राप्त की है, वह न केवल आपके लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। भविष्य में भी आप ऐसे ही सफलता की ऊँचाइयों को छूएं, यही मेरी शुभकामनाएँ हैं।"
05/06/2025
राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय जयनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ेड़_माँ _के_नाम 2.0
.0
🏡🏡
13/09/2024
दिनांक 13/09/2024 को आर.के प्लस 2 हाई स्कूल जयनगर कोडरमा में रेल टेस्ट लिया गया!
11/09/2024
2024 खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय kabbadi खेल में
अंडर 14
अंडर 17
अंडर 19
Rk+2HS जयनगर विजेता रही
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Pahridih Jainagar
Koderma