Nawada Expose News
vill harilva post yogidih ps satgawan dis koderma jharkhand
#खैरा थाना क्षेत्र में छात्रा को ट्रक ने कुचला, उग्र ग्रामीणों ने पुलिस को खदेरते हुए किया पथ/राव
10/06/2026
डोमचांच जाते हैं तो नीरू पहाड़ी में एक बार जरूर रुकिए! 🥤
नीरू पहाड़ी मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने का ताजा और शुद्ध जूस बेचने वाले इस युवक की मेहनत और स्वाद की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। राहगीरों के लिए यह जगह अब खास पहचान बन चुकी है। अगर आप डोमचांच की ओर जा रहे हैं, तो यहां का ताजा गन्ने का जूस पीना न भूलें।
टाइम्स ऑफ सतगावां न्यूज़
तहखाने में छिपाकर रखी गई थी शराब, नवादा उत्पाद विभाग ने किया बड़ा खुलासा
नवादा। गुप्त सूचना के आधार पर नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक मकान में अत्यंत गोपनीय तरीके से बनाए गए तहखाने का खुलासा हुआ, जहां शराब का अवैध भंडारण किया जा रहा था।
उत्पाद टीम संख्या-3 द्वारा की गई कार्रवाई में मिर्जापुर वार्ड संख्या-22 निवासी पप्पू कुमार (30 वर्ष) के तीन मंजिला मकान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान पूजा घर और फर्नीचर के पीछे छिपाकर बनाए गए तहखाने से कुल 156.25 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आईकॉनिक व्हाइट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, मैजिक मोमेंट्स वोडका समेत बडवाइजर और किंगफिशर ब्रांड की बीयर शामिल है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब का भंडारण कर मोटरसाइकिल के माध्यम से शहर में होम डिलीवरी करता था। उत्पाद विभाग के अनुसार आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी और होम डिलीवरी के मामलों में चार बार गिरफ्तार हो चुका है तथा वह एक आदतन उत्पाद अपराधी है।
छापेमारी अभियान का संयुक्त नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन एवं प्रवीण कुमार ने किया। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सुमन भारती, सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी, लवली सिंह तथा गृह रक्षक सागर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्पाद विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पूजा घर के पीछे बने गुप्त तहखाने से 156 लीटर शराब बरामद, होम डिलीवरी करने वाला तस्कर गिरफ्तार #नवादा
देवघर में मनरेगा je घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
10/06/2026
इंतजार की घड़ी हुई खत्म आज से बासुकीनाथ शिवगंगा स्थित पाताल बाबा का दर्शन शुरू हो चुका है। जल्द से जल्द आके दर्शन कर ले
इंतजार की घड़ी हुई खत्म आज से बासुकीनाथ शिवगंगा स्थित पाताल बाबा का दर्शन शुरू हो चुका है। जल्द से जल्द आके दर्शन कर ले🙏
10/06/2026
Nawada का यही वह लड़का लड़की है जो लड़का हिंदू है और लड़की मुस्लिम दोनों 2 साल से प्यार करते थे लेकिन घर वाले नहीं मानते थे तभी दोनों ने अपने मर्जी से ही लव मैरिज शादी कर लिया और यह मामला बिहार के नवादा जिला का.....
#कौआकोल में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर
कौआकोल बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। सीओ मनीष कुमार एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन ने बताया कि पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय लोगों ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे जाम व यातायात की समस्या में राहत मिलेगी।वीडियो6 #नवादा #कौआकोल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Address
Vill Harilva Post Yogidih Ps Satgawan
Koderma
825132