Koderma TODAY

Koderma TODAY

Share

Jhumri Telaiya Koderma News Sharing !!

Photos from Koderma TODAY's post 19/09/2026

बिहार:- रजौली चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 39 लीटर बीयर के साथ दो गिरफ्तार झारखंड से बिहार में प्रवेश करने से पहले दो शराब तस्कर गिरफ्तार l
#रजौली
#रजौलीचेकपोस्ट
#उत्पादविभाग
#उत्पादविभागकीकार्रवाई
#बीयरबरामद
#अवैधशराब
#शराबतस्करी
#झारखंडबिहारबॉर्डर
#शराबबंदी

19/09/2026

झारखंड/धनबाद NH-2 पर तड़के बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार l
धनबाद :-दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग NH-2 पर शनिवार तड़के करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप बिहार से कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे यात्रियों में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे में सुरक्षित बचे यात्रियों को भी पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से आवश्यक मदद उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दुर्घटना के बाद बस NH-2 पर ही पलटी हुई है। इससे कुछ समय के लिए मौके पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। बस चालक का नाम मनोहर शर्मा बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। हालांकि चालक के फरार होने की परिस्थितियों और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल बरवाअड्डा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा केवल चालक को झपकी आने के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी। हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Photos from Koderma TODAY's post 18/09/2026

झारखंड/ कोडरमा:-
कोडरमा के जंगलों में बनाया गया अवैध महुआ शराब को ऐसे ही शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुँचाया जाता है l
फोटो लोकेशन:- तिलैया बस्ती से गजहंडी जाने वाली सड़क की.

17/09/2026

नवादा से अपहृत कोडरमा के डोमचांच जंगल में मिला ई-रिक्शा चालक l
कोडरमा। नवादा के रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक पप्पू राय को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर डोमचांच थाना क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। बदमाशों ने परिजनों से 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है।

Photos from Koderma TODAY's post 17/09/2026

सुप्रभात.....
जगह का अनुमान लगाईये झुमरीतिलैया में ये तस्वीर कहाँ की है....?

Photos from Koderma TODAY's post 16/09/2026

जगह का अनुमान लगाईये झुमरीतिलैया में स्थित ये छठ तालाब कहाँ है,....?
इस बार छठ शुरू होने से पहले ही इतना पानी है.

Photos from Koderma TODAY's post 11/09/2026

सुप्रभात.....
क्या लगता है कब तक बन कर तैयार होगा...?
फोटो लोकेशन:- तिलैया बस्ती l

Photos from Koderma TODAY's post 10/09/2026

जय बाबा झरनाकुण्ड l

10/09/2026

सुप्रभात....
झारखंड/ कोडरमा/
वृंदाहा वॉटर फॉल में सेल्फी लेने एवं रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से गयी 14 वर्षीय किशोर की जान।

09/09/2026

झारखंड़ के गिरिडीह में ACB का बड़ा एक्शन घुस खोर दारोगा पुनीत गौतम रंगेहाथ गिरफ्तार, साइबर थाना में मचा हड़कंप
30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गये

Telephone

Website

Address


Domchanch
Kodarma
825418

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koderma TODAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Kodarma.