Vidhya Guru Cheritable Institute

Vidhya Guru Cheritable Institute

Share

VGCI (Vidhya Guru Cheritable Int.) Is is established in the year 2010 which name and logo are for Registration Ministry of Corporate affairs(Gov. of india)

29/11/2022
17/11/2018

Admission Open = Admission Free

Photos 15/05/2017

मेरे प्यारे Student & Fraiend माफ़ी चाहता हूँ आप से कुछ TIME से काफी व्यस्तता थी और आज एक विचार आया इसलिए इस विचार को खाश तौर से उन बच्चो के लिए जो IT FIELD में है या जाना चाहते है |

Career in IT Sector –
सामान्‍यत: जितने भी नए Software Developers बनते हैं वे पूरी तरह से Fresher होते हैं। यानी BCA, BSc. IT/CS, PGDCA, MSc. MCA आदि Degree Level Courses Complete करके जल्‍दी से जल्‍दी किसी न किसी कम्‍पनी में Job पाना चाहते हैं लेकिन सच्‍चाई ये होती है कि 3 से 5 साल का Degree Level Course करने के बावजूद 95% से ज्‍यादा Students को ये तक पता नहीं होता कि Software क्‍या होते हैं, कितने तरह के होते हैं और किस तरह का Software बनाने के लिए किस Technology की जरूरत होती है जबकि किसी भी Degree Level Course में कम से कम 18 से 24 Subjects पढ़ाए जाते हैं और प्रत्‍येक Subject का Directly या Indirectly किसी न किसी तरह से Software Development में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान होता है।

वास्‍तव में पहले से ही कोई न कोई Degree Complete कर चुके हैं फिर भी किंकर्तव्‍यविमूढ़ (Confused) स्थिति में हैं और उन्‍हें समझ में ही नहीं आ रहा कि Degree Complete करने के बावजूद अब उन्‍हें क्‍या करना चाहिए ताकि उन्‍हें कोई ढ़ग का Job मिल सके और इस Confusion की स्थिति का मूल कारण यही है कि हमारे देश के ज्‍यादातर Degree Level Colleges ऐसे हैं जिनमें उन्‍हीं Colleges में पढ़े हुए Students, Teacher के रूप में पढ़ा रहे हैं।

अब आप समझ ही सकते हैं कि ऐसे Colleges से निकलने वाला Student जब Market में आएगा, तो क्‍या करेगा क्‍योंकि हम सभी जानते हैं कि कोई भी Teacher कभी भी अपने Student को अपना 100% ज्ञान नहीं देता बल्कि कुछ न कुछ अधूरा छोड़ ही देता है। एक पुरानी कहावत भी है कि गुरू अपना आखिरी तीर अपने तरकश में ही रखता है ताकि उसका Student कभी भी उससे आगे न जा सके, उसके Competition में खड़ा न हो सके या उसका स्‍थान न ले सके क्‍योंकि Job Security तो उसकी भी नहीं है।

अब केवल यही मान लें कि हर साल Teacher अपने Student को केवल 95% Knowledge ही देता है तो अगले साल वही Student उसी College में या किसी नए College में Teacher बनता है और उस दूसरे साल वह भी अपने Student को केवल 95% Knowledge देता है। फिर तीसरे साल इस तीसरे Level के Students भी किन्‍हीं Colleges में Teacher बनते हैं और वहां भी केवल 95% Knowledge देते हैं।

अब यही क्रम आगे भी जारी रहे, तो आप समझ सकते हैं कि कुल 10 से 15 Levels में ही IT Education का स्‍तर कितना नीचे आ जाएगा और थोड़ा सा ध्‍यान दें तो आप समझ जाऐंगे कि Indian IT Sector में जो मुख्‍य तेजी आई थी वो 2000 में होने वाली Y2K Problem के बाद आई थी जिसे अब लगभग 17+ साल हो चुके हैं और इन 17+ सालों में Teachers के रूप में अगले Level के Students ने ही पढ़ाया है।

यानी 2000 से अब तक IT Sector के Education का Level इतना नीचे गिर चुका है कि अब 95% Colleges से अपनी Degree Complete करके Market में आने वाले 95% Students का कोई भविष्‍य नहीं है। वे किसी Professional Software Company में Professional Developer बनने लायक नहीं हैं क्‍योंकि उन्‍हें Education देने वाले Teachers स्‍वयं इस लायक नहीं हैं कि कोई Professional Software Develop कर सकें। अगर वे इस लायक होते, तो किसी College में 15 – 20 हजार की नौकरी करने के बजाय किसी कम्‍पनी में Professional Level के Software Develop कर रहे होते और उनकी Salary लाखों में होती।

उसके इस सवाल से ही मुझे अन्‍दाजा हो जाता है कि उसकी Degree Complete करवाने वाले Teachers कैसे रहे होंगे जो 3 से 5 साल का Degree Complete करवाने के बावजूद अपने Student को ये तक नहीं समझा सके कि उसे इन 3 से 5 सालों में Software Development ही सिखाया गया है।

और ऐसा इसीलिए है क्‍योंकि उन्‍हें भी पता है कि वे केवल अपना Syllabus पूरा कर रहे हैं और वो Syllabus भी ठीक से नहीं पढ़ा पा रहे हैं क्‍योंकि उन्‍हें खुद को वह Syllabus ठीक से Clear नहीं है। ऐसे में वे भी जानते हैं कि उनका Student स्‍वयं अपने स्‍तर पर मेहनत करके किसी Company में पहुंच सके तो पहुंच जाए, लेकिन उनमें स्‍वयं में इतनी लायकात नहीं है कि वे अपने किसी Student को किसी Company में Professional Software Developer बनने जैसा Knowledge दे सकें।

वर्तमान समय के ज्‍यादातर IT Colleges से निकले हुए या IT Field में जाने के इच्‍छुक Students की ये प्रमुख समस्‍या है कि उन्‍हें सही कोई Guidance देने वाला नहीं है जिसकी वजह से वे सही निर्णय नहीं ले पाते और होनहार होने के बावजूद IT Sector में Successful Software Developer बनने की बजाय किन्‍हीं अनचाहे Fields में अपना Career बनाने पर मजबूर हो जाते हैं।

इसलिए हालांकि मुझे किसी को Guide करना पसन्‍द नहीं है लेकिन क्‍योंकि हर रोज कम से कम एक व्‍यक्ति मुझसे Email, SMS, WhatsApp या Phone Call के माध्‍यम से ऐसा सवाल जरूर पूछता है जिसका सम्‍बंध IT Field में Career बनाने से सम्‍बंधित होता है और प्रत्‍येक व्‍यक्ति को Personal Guidance देना मेरे लिए भी Feasible नहीं होता, इसलिए आगे आने वाले कुछ Articles में मैं उन Fresher को Guide करने की कोशिश करूंगा जो कि विभिन्‍न प्रकार की IT Related Degree Complete कर चुके हैं और अब Software Development Field में आगे बढ़ते हुए अपना Career बनाना चाहता है अथवा जिनके पास कोई Degree तो नहीं है लेकिन फिर भी वे IT Field में ही अपना Career बनाना चाहते हैं।

इसलिए यदि आप भी इसी Category में आते हैं यानी यदि आप भी अपना Degree Level Course Complete कर चुके हैं या कर रहे हैं और IT Field में ही Professional Developer बनना चाहते हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा कि क्‍या और कैसे करना है अथवा आपके पास कोई Degree तो नहीं है, लेकिन फिर भी आप IT Sector में ही Career बनाना चाहते हैं और आपको लगता है कि मैं आपको Guide करने में कुछ मदद कर सकता हुं, तो आप अपनी समस्‍या, अपना सवाल अथवा अपना सुझाव Comment के रूप में लिख सकते हैं। यथासम्‍भव एक नया Article Create करके मैं आपके सवाल का जवाब देते हुए आपकी समस्‍या का समाधान करने की कोशिश करूंगा जो कि न केवल आपके लिए बल्कि आप जैसे ही अन्‍य लोगों के लिए भी उपयोगी होगा।

जबकि यदि आप स्‍वयं Professional Developer हैं अथवा किसी Company में Professional Development कर रहे हैं और Comment के रूप में पूछे जाने वाले किन्‍हीं सवालों का बेहतर जवाब दे सकते हैं, तो आपके Comments सराहनीय होंगे जो कि निश्चित रूप से किसी न किसी STUDENT को अपने Career के संदर्भ में बेहतर Decision लेने में मदद करेंगे।

आपका साथी
अमर चन्द राजपूत
+91 7417008714

Photos 26/04/2017

कंप्यूटर में कमांड ,
दुनिया भर में डिमांड

Photos 11/04/2017

Plzzz share

Want your school to be the top-listed School/college in Khatima?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Degree College Road
Khatima
KHATIMA