laxit.com
always be happy
02/11/2025
*फलौदी में एक और भीषण सड़क हादसा*
भारत माला रोड पर रिडमलसर चोतीणा सरहद हुआ हादसा,
बोलेरो-ट्रेलर भिड़ंत में बोलेरो सवार चालक सहित 4 लोगों की हुई मौके पर मौत,
हादसे में मरने वाले सभी लोग थे झुंझुनूं निवासी,
फलौदी जिले के भोजासर थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
#😥
*जोधपुर*
फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में टूरिस्ट बस के खड़े ट्रेलर में जा घुसने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
मिली जानकारी के अनुसार बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर निवासी बताए जा रहे हैं
सूचना मिलने पर मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। थाना अधिकारी अमानाराम ने 18 जनों की मृत्यु की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूरिस्ट बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी
हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी है
02/11/2025
पोकरण के राजमथाई गांव के सपुत अमर शहीद नरपत सिंह जी राठौड़ जिन्होंने आतंकवादियो की आमने सामने की लड़ाई में तीन आतंकवादियो को ढेर कर वीरगति को प्राप्त हुऐ 🙏🇮🇳💐
02/11/2025
01/11/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Balesar
Jodhpur
342023