Vishal Kumar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vishal Kumar, Public Figure, Jaunpur.
26/03/2026
फर्क था हम दोनों की मोहब्बत में,
मुझे उससे ही थी, उसे मुझसे भी थी। 🥰🥰
26/03/2026
नितांत अकेलापन है यहां पर,
एक तन्हाई,
मायूसी,
और खालीपन भी है।
राह धूमिल,
बोझिल,
ओझल सी है।
भरोसा टूटने लगा है–
शराफत,
मेहनत,
किस्मत पर से।
मंजिल है भी,
ऐसा यकीन
फिसलता जा रहा है
रेत-सा,
उंगलियों के बीच से।
दूर क्षितिज में,
एक चमकीला भ्रम है,
मेरे सपनों के शहर का,
और मैं,
मैं अपनी अनंत यात्रा पर हूॅं,
उसे पाने की।
पर फ़ासला है कि
इक कदम भी घटता नहीं है,
सालों चलने के बाद.... भी ।
"दिसंबर की धुंध में,
सब कुछ धुंधला हो जाता है..
रास्ते भी, चेहरे भी,
और वो एहसास भी
जिसे कभी “हम” कहा जाता था ! 💞
सर्दी सिर्फ मौसम में नहीं होती,
कुछ रिश्ते भी दिसंबर जैसे होते हैं..
खामोश, ठंडे,
और धीरे-धीरे दूर होते हुए !💔
जब धुंध शहर पर उतरती है,
तन्हाई दिल के अंदर
चुपचाप जम सी जाती है" !! 🖤
30/11/2025
जाने वाले की सजा आने वाले को ना दो
हो सकता है नया शख्स पुराने से अच्छा हो...!!
दाम ऊँचे हो सकते हैं
ख़्वाहिशों के…..!!
मगर खुशियाँ,
हरगिज़ सस्ती नहीं सकती...!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Website
Address
Jaunpur
2552