7Tak News

7Tak News

Share

Sevan Tak News

23/05/2026

आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमुई के सोनो प्रखंड अंतर्गत धौलाजोर गांव में बारावोहिया आहार जीर्णोद्धार कार्य को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं संबंधित जेईई ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जाएगा।

#आहार_जीर्णोद्धार #ग्रामीण_विरोध

23/05/2026

जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जमीन विवाद को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमुई पुलिस, एसपी और डीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शंकर साह को पटना से गिरफ्तार किया गया है। गिद्धौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

23/05/2026

जमुई जिले के कुछ महत्वपूर्ण खबरें......

23/05/2026

बेगूसराय में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का CCTV वीडियो सामने आया। स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने पूर्व मुखिया समेत चार लोगों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी।

#पूर्वमुखिया #दबंगई #बिहारसमाचार

23/05/2026

आहार निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध

23/05/2026

एमडीएम चावल को लेकर हंगामा, लेकिन वीडियो से नहीं हुई पुष्टि

जमुई में एमडीएम चावल को लेकर विवाद सामने आया। ग्रामीणों ने सवाल उठाए और आरोप लगाए, वहीं विद्यालय प्रभारी ने अपनी सफाई दी। सामने आए वायरल वीडियो से चावल बेचने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी। मामले के बाद शिक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आधारित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं होने की बात रिपोर्ट में भी कही गई है।

#मिडडेमील ीडियो

23/05/2026

मुंबई में मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने गौ तस्करी, अवैध गोवंश परिवहन और गैरकानूनी बूचड़खानों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार MCOCA कानून लागू किया गया है। साथ ही ‘अल नीनो’ को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी और एहतियाती योजना बनाने की बात कही।

22/05/2026

नोएडा की सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही युवती और बाइक सवार युवक के बीच मामूली टक्कर के बाद जमकर बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक लगातार कहता रहा — “तू जा यहां से…” लेकिन युवती गुस्से में भिड़ती रही और युवक की बाइक गिराकर उसे थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद युवक ने भी पलटकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे युवती सड़क किनारे जाकर गिर पड़ी।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

22/05/2026

जमुई में स्वास्थ्य, शिक्षा और जल जीवन मिशन को लेकर डीएम की बड़ी बैठकें संपन्न

सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई। अस्पताल में ड्रेनेज, आरओ वाटर कूलर, एसी, इन्वर्टर और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर आयोजित वेबिनार में डीएम एवं डीडीसी ऑनलाइन शामिल हुए। हर घर सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन करेंगे और हर शनिवार विद्यालयों में “नो-बैग डे” मनाया जाएगा।

22/05/2026

दो महिलाओं ने एक ही हथकड़ी में बंधे होने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर ऐसे किया फरार, देखकर हर कोई रह गया हैरान! 😱

22/05/2026

छात्र जीवन की यादों में खोए नीतीश कुमार, युवाओं को सुनाई संघर्ष और आंदोलन की कहानी।

“छात्र जीवन में हमलोग समाज और व्यवस्था में बदलाव के लिए लगातार आंदोलन करते थे। उस समय पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहते थे। युवाओं की ताकत ही देश और समाज को नई दिशा देती है।” — बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar

Want your business to be the top-listed Media Company in Jamui?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


जमुई
Jamui
811307