Ljp R social media

Ljp R social media

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ljp R social media, Political Party, Jamui.

24/05/2026

जमुई के लिए बड़ी खुशखबरी!

झाझा-बटिया रेल लाइन परियोजना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। वर्षों की निरंतर प्रयास के बाद यह सपना हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है - 2027 तक इसे उड़ान मिलने की उम्मीद है।

जमीन अधिग्रहण मंजिल के करीब है। 20-ई के प्रकाशन के साथ ही किसान भाई-बहनों को मुआवजा और निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

लागत ₹496.37 करोड़ | लंबाई 20 किमी | 02 स्टेशन (सोनो, बटिया)

हमारे नेता श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन और एनडीए सरकार के संकल्प से जमुई विकास की नई मार्ग को प्रशस्त कर रहा है।

23/05/2026

Happy Birthday Mom 💝

मेरी मां - मेरी ऊर्जा

23/05/2026

बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक निर्णय!

केंद्र सरकार द्वारा बिहार में 29 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिलना राज्य के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भगवानपुर – महुआ – समस्तीपुर रेल लाइन का शामिल होना क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है।

इस परियोजना से रेल संपर्क और अधिक सुलभ एवं सुगम होगा, व्यापार और शिक्षा को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि विकास, सुविधा और समृद्धि की नई पटरी है।

हाजीपुरवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार।

Photos from Ljp R social media's post 23/05/2026

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री Chirag Paswan जी ने हाजीपुर सदर में श्री सुधीर कुमार जी के सुपुत्र के निधन उपरांत शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।

23/05/2026

मेरी सरकार और मेरे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर जितना संभव हो सका, उतने लंबे समय तक आम जनता को राहत देने का प्रयास किया है। आज भी हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
मेरा मानना है कि यह एक अस्थायी दौर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इज़राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का समाधान जल्द निकलता है, तो परिस्थितियां भी सामान्य होने लगेंगी। सरकार हर निर्णय बेहद जिम्मेदारी और परिस्थितियों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ही ले रही है।

जनहित हमारे लिए सर्वोपरि है और जनता को राहत मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

23/05/2026
Photos from Ljp R social media's post 22/05/2026

आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में प्रदेश महासचिव, बिहार श्री अनिल सिंह जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री Chirag Paswan जी से मुलाकात की।

21/05/2026

कौशाम्बी के धनपरा गाँव में जो हुआ, वो दिल दहला देने वाला है।

ट्रैक्टर से निर्दोष लोगों को कुचल दिया गया। 4 लोग मौके पर ही चले गए। एक अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

सपा के गुंडों ने एक परिवार से चार बेटे छीन लिए। यही है PDA का "समाजवाद"।

आज उन परिवारों से मिला। घरों में जो सन्नाटा था, जो दर्द था - वो शब्दों में बयान नहीं होता। उन्हें बस इतना कहा - हम यहाँ हैं, आपके साथ खड़े हैं।

#सपा_गुंडाराज #श्रद्धांजलि

21/05/2026

जिस दिन राजनेता धर्म की राजनीति करना छोड़ देंगे, और धर्मगुरु राजनीति भाषा बोलना बंद कर देंगे, समझ लेना उस दिन देश वास्तविक तरक्की की राह पर रहेगा ”

Want your organization to be the top-listed Government Service in Jamui?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Jamui