Jamui Hunt

Jamui Hunt

Share

सच, सटीक एवं शानदार

27/05/2026

जमुई जिले के चकाई स्थित +2 DDB कोराने हाईस्कूल में आधारभूत संरचना का अभाव, कम संसाधन में मिल रही बेहतर शिक्षा || Jamui Hunt Media
• Report: Abhishek Kumar Jha | जमुई जिले के चकाई प्रखंड के सुदूर नक्सल प्रभावित गांव कोराने स्थित +2 देव देव बैकुण्ठ उच्च विद्यालय बदहाल आधारभूत संरचना के कारण शिक्षा की गुणवत्ता से जूझ रहा है। तकरीबन 1550 छात्र-छात्राओं के नामांकन वाले इस विद्यालय में सिर्फ 15 कमरे हैं, जिनमें से 3 क्षतिग्रस्त हैं। विद्यालय में कला कक्ष को रसोई में तब्दील कर मिट्टी के चूल्हे पर मिड-डे मील बनाया जा रहा है। आईसीटी लैब स्टोररूम और स्पोर्ट्स रूम नाइटगार्ड कक्ष बन गया है। कक्षा 11वीं की पढ़ाई लाइब्रेरी में जबकि 12वीं के छात्र बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉमर्स फैकल्टी के अभाव में इच्छुक छात्र दूसरे विषय चुन रहे हैं या जसीडीह-देवघर पलायन कर रहे हैं। वोकेशनल एजुकेशन शुरू करने पर विचार चल रहा है।
लगभग 82 लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्री 4 साल से 50% अधूरी है, जिससे स्कूल असुरक्षित है। छात्रावास में बिजली-पानी की भारी किल्लत है। 1500 बच्चों के लिए सिर्फ दो आरओ से पेयजल की व्यवस्था है। परिसर में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है।
यहां 6 शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि डेपुटेशन पर आए 5 शिक्षकों ने विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था में जान फूंक दी है। बच्चे बगल के विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज हैं। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र ने डीईओ को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। वहीं,डीईओ दयाशंकर ने पीएम-श्री योजना के तहत बजट से सुविधा विस्तार का भरोसा दिया है।

26/05/2026

रतनपुर में दिव्यांग को पड़ोसी ने किया परेशान, पुलिस से की शिकायत

गिद्धौर थाना के अंतर्गत रतनपुर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति और उसके पड़ोसी गोत्तिया को लेकर विवाद सामने आया है। दिव्यांग संजय साह पिता स्वर्गीय सीताराम साह थाना में आवेदन देते हुए पड़ोसी संजू देवी एवं अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने थाना में दी गई लिखित शिकायत में कहा कि उक्त पड़ोसी हमें परेशान कर रहे हैं आगे उन्होंने बताया कि हमारे पड़ोसी संजू देवी एवं अन्य लोग मिलकर रात 12 बजे हमारे घर का बाथरूम, नल जल पाइप सहित अन्य सामान हथौड़ी से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घर में के समीप एक अमरूद का पेड़ भी उन लोगों ने काट दिया है साथ ही हम लोगों को साथ गाली गलौज करते हुए कहता है कि तुम सभी लोगों को झूठा केस में फंसा कर जेल भेज देंगे आगे संजय साह बताया कि वह इस मामले को लेकर गिद्धौर थाना में गुहार लगा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

26/05/2026

जमुई डीएम ने तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर दिखाई सख़्ती, बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश || Jamui Hunt Media
जमुई डीएम श्री नवीन की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने भवन, क्लासरूम, टेक्निकल लैब्स और वर्कशॉप को आधुनिक बनाने, संसाधनों की कमी दूर करने के कड़े निर्देश दिए। हॉस्टल में सुरक्षा, साफ-सफाई व अनुशासन पर जोर दिया। लैब, वर्कशॉप व छात्रावासों में निर्बाध बिजली, पावर बैकअप और स्वच्छ पेयजल अनिवार्य करने को कहा। डीएम ने कहा- तकनीकी शिक्षा का स्तर उठाना व युवाओं को हुनरमंद बनाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर डीईओ दयाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

26/05/2026

गिद्धौर का प्रसिद्ध - दुर्गा मन्दिर 🚩

26/05/2026

जमुई में 27 को बहेगा काव्य रस, दिग्गज कवियों से सजेगी महफ़िल || Jamui Hunt Media
Sanjay Kumar Singh | Dainik Jagran

24/05/2026

जमुई में 27 को बहेगा काव्य रस, दिग्गज कवियों से सजेगी महफ़िल || Jamui Hunt Media
Sanjay Kumar Singh | Dainik Jagran

24/05/2026

जमुई जिला प्रशासन पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शंकर साह को गिद्धौर पुलिस ने पटना में दबोचा || JAMUI HUNT MEDIA

गिद्धौर के रतनपुर गांव निवासी शंकर साह की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे ने अब राहत की से ली है। जिला प्रशासन और सीओ गिद्धौर के नाम बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर चर्च में आये शंकर साह की गिरफ्तारी ने बेशक सम्राट सरकार के दावों को मजबूती प्रदान की है। खाकी को खुली छूट देने का असर भी अब लोगों को दिख रहा है,लेकिन शंकर साह की गिरफ्तारी ने दो बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल 1 : क्या प्रशासनिक महकमे से अर्जी लगाने के बाद सुनवाई न होने से की जाने वाली प्रतिक्रिया के लिए अकेले शंकर साह जिम्मेदार है ?
सवाल 2 : शंकर साह की गिरफ्तारी से गिद्धौर पुलिस ने सामाजिक सौहार्द को प्रस्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाई है, लेकिन ये विचारणीय है कि, सिस्टम की ऐसी कौन सी लापरवाही थी, जिससे एक आम इंसान इस तरह के कृत्य करने पर आमादा हो जाता है। यदि गलती शंकर साह की है तो कानून के इस फैसले का स्वागत होना चाहिए, लेकिन यदि गलती सिस्टम की है तो अकेले शंकर साह को इसका खामियाजा क्यों भुगतना पड़ रहा है ?
हालांकि Jamui Hunt Media किसी भी आपराधिक तथ्यों को बढ़ावा नहीं देता लेकिन शंकर साह की गिरफ़्तारी ने नवोदित पीढ़ियों को कानून के प्रति सम्मान और आदर की शिक्षा दी है।

24/05/2026

जमुई के प्रभारी मंत्री की छवि को धूमिल करने की हुई कोशिश : चन्दन सिंह

• Report: Abhishek Kumar Jha | JAMUI HUNT MEDIA

बिहार सरकार के Public Health Engineering Department, सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री श्री संजय अपने प्रभार जिले में कार्यक्रम के दौरान पटना से जब ट्रेन द्वारा जमुई पहुंचे थे,तब जमुई आगमन को लेकर जमुई प्रशासन द्वारा स्थानीय तौर पर कार्यक्रम स्थल जाने को लेकर गाड़ी मुहैया कराई गई थी। लेकिन कुछ समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारों द्वारा इसे भ्रामक तरीके से पटना से सरकारी गाड़ी मंगाने की खबर बनाकर प्रकाशित और प्रसारित किया गया था।
उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए लोजपा (र) के प्रदेश महासचिव सह तारापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चन्दन सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के आलोक में Lok Janshakti Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने स्वयं अपने कार्यकर्ताओं से ईंधन के बचत करने की अपील की है। यही कारण है कि,प्रभारी मंत्री ट्रेन से जमुई पहुंचे। लेकिन कुछ पत्रकारों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। लोजपा का हर एक सिपाही नरेन्द्र मोदी के निर्देश और चिराग पासवान के आदेश का कर्मठता से इसका पालन कर रहा है।

22/05/2026

जमुई में रेलयात्रियों को बड़ी सौगात, मिलेगी सुविधा। || Jamui Hunt Media

21/05/2026

जमुई बस डिपो की लौटेगी रौनक,परिवहन मंत्री Damodar Rawat ने दी सौगात || Jamui Hunt Media

21/05/2026

जमुई पुलिस ने की 24 घंटे में 10 गिरफ़्तारी || Jamui Hunt Media
Jamui Police

Want your business to be the top-listed Media Company in Jamui?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jamui