Knowledge Endeavour

Knowledge Endeavour

Share

तेज खबर, तेजी से असर

ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂ 21/09/2023

ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ

ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ Jalandhar....

16/09/2023

पाकिस्तान पर हो निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक ; कपिल वर्मा
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹

15 सितंबर 2023 को शिवसेना अखंड भारत ने अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर अशीष और डीएसपी हिमायूँ भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की| जिनकी शहादत पर आज श्रीराम चौक में शिवसेना अखंड भारत की पूरी टीम ने पाकिस्तान का झंडा फूँका और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की| शिवसेना अखण्ड भारत हमेशा आंतकवाद और नशे के ख़िलाफ़ है और रहेंगे।

इस श्रद्धांजली की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने की| शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय प्रधान श्री अजय मेहता जी दिशा निर्देश अनुसार, पंजाब अध्यक्ष चन्दर प्रकाश चांद,पंजाब व्यापार सेल अरुण वर्मा ,पंजाब युवा चेयरमैन चन्दर प्रकाश और पंजाब प्रधान युवा विवेक कौशिक की अध्यक्षता में पाकिस्तान का झंडा फूंका और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन किया!

इस विशेष श्रद्धांजलि समरोह मे राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा पाकिस्तान पर निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक का समय आ गया है,भारत के प्रधानमन्त्री नरिंदर मोदी को चाहिए पाकिस्तान पर निर्णायक करवाई करे।कपिल वर्मा ने कहा पाकिस्तान एक आंतकवादी देश है और वह हमेशा भारत की शांति भंग करने की कोशिश करता रहता है। अनंतनाग मे पाकिस्तान के आंतकवादी हमले मे वीरगति को प्राप्त हुए शिवसेना अखण्ड भारत देश के शहीदों को नमन करती है।

इस श्रद्धांजलि समरोह मे जिला चेयरमैन सचिन सोनी,जिला प्रधान युवा कशिश मदान,उप प्रधान विनय हंस,सेक्रेटरी दीपक अरोरा,वेस्ट प्रधान राहुल आहूजा,केंट प्रधान हरश वधवा,ज़िला चेयरमैन महिला मीनू भगत,जिला चेयरमैन मनजीत ठाकुर,सरबजीत राय सेक्रेटरी पंजाब महेश बहल, मनोज सोनी सीनियर वाइस प्रधान, कमलजीत ,अभी,जेमी,अभी गिल,गौरव,आदि शिवसैनिक मौजूद थे।

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਕੋਦਰ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਫਰੈਂਡਸ ਬੇਕਰੀ ਦੇ ਸਾਮਣੇ ਸ਼ਾਮਾਂ ਚਿਕਨ ਕੋਰਨਰ ਢਾਬੇ ਦਾ ਸੰਚਾਲਕ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵ 14/09/2023

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਕੋਦਰ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਫਰੈਂਡਸ ਬੇਕਰੀ ਦੇ ਸਾਮਣੇ ਸ਼ਾਮਾਂ ਚਿਕਨ ਕੋਰਨਰ ਢਾਬੇ ਦਾ ਸੰਚਾਲਕ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਕੇ ਵੇਚ ਰਿਹਾ ਸੀ ਹਿੰਦੂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਅਨੁਸਾਰ ਪ੍ਰਤੀਬੰਧਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹਲਾਲ ਮੀਟ, ਕਿਓਂਕਿ ਜਿਸ ਤਰਾਂ ਮੁਸਲਮਾਨ ਵਾਸਤੇ ਝਟਕੇ ਦਾ ਮੀਟ ਖਾਣਾ ਗੁਨਾਹ ਹੈ ਉਸੇ ਤਰਾਂ ਹਿੰਦੂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਵਿੱਚ ਹਲਾਲ ਮੀਟ ਖਾਣਾ ਗੁਨਾਹ ਅਤੇ ਪਾਪ ਹੈ!

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਕੋਦਰ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਫਰੈਂਡਸ ਬੇਕਰੀ ਦੇ ਸਾਮਣੇ ਸ਼ਾਮਾਂ ਚਿਕਨ ਕੋਰਨਰ ਢਾਬੇ ਦਾ ਸੰਚਾਲਕ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਕੋਦਰ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਫਰੈਂਡਸ ਬੇਕਰੀ ਦੇ ਸਾਮਣੇ ਸ਼ਾਮਾਂ ਚਿਕਨ ਕੋਰਨਰ ਢਾਬੇ ਦਾ ਸੰਚਾਲਕ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਕੇ ਵੇਚ ਰਿਹਾ ....

Photos from Knowledge Endeavour's post 13/05/2023

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत हासिल की सुशील रिंकू ने।
जीत की खुशी में निकाला जा रहा है रोड-शो...
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जालंधर (वार्ता) : लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ एक बार फिर से आप पार्टी के खाते एक लोकसभा सीट आ गई। बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू की बड़ी जीत हुई है। सुशील रिंकू ने करीब 58 हजार 691 मतों से एक बड़ी लीड से जीत दर्ज की है, जोकि एक बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। वहीं सुशील रिंकू की जीत के बाद सीएम भगंवत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां दोनों ने इस जीत के साथ जनता को जीत की बधाई दी और कहा यह हमारी नहीं जनता की जीत है। वहीं दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सुशील रिंकू के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा रोड शो निकाला जा रहा है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते सुशील रिंकू ने कहा कि चुनावों में पार्टी सुप्रीम होती है, चेहरे सुप्रीम नहीं होते। लोग पार्टी के काम देखती है।

उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने राज्य में जो काम किए हैं, तथा लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके आधार पर लोगों ने उन्हें वोट डाली है तथा उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई है। कांग्रेस पार्टी को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से उकता चुके हैं। कांग्रेस में तकरीबन परिवारवाद चलता रहा है और जिसे खत्म करना बहुत मुश्किल है। लोग पार्टी की परफार्मैंस देखते हैं। लोगों ने जो आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है, इससे परिवारवाद की राजनीति का दोआबा में अंत हो गया है। संसद में जाने को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि जब लोगों ने उन्हें चुना है तो वह जरूर लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे।

26/04/2023

भाजपा महिला मोर्चा ने मंडल 3 के अध्यक्ष की घोषणा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जलांधर (कर्ण लुथर)
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में चित्त नगर में अंजू भल्ला को महिला मोर्चा मंडल 3 की अध्यक्ष बनाया गया है।इस अवसर पर विशेष रूप में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी,ज़िला महिला मोर्चा व सेंट्रल हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,पूर्व पार्षद बालकृष्ण बाली,मंडल महामंत्री श्याम, मंडल उपाध्यक्ष राघव, जिला महामंत्री सुखबीर चट्ठा, शमा चौहान, जिला उपप्रधान रजनी गुप्ता ,सोशल मीडिया इंचार्ज अंजू डेविड उपस्थित हुए।मीनू शर्मा ने नई मंडल अध्यक्ष को हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनावों में पार्टी इतिहास रचेगी।उन्होंने मंडल अध्यक्ष को पूरी तरह से लोक सभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रुपिंदर, पूनम ,रानी ,बिना, उषा विशु ,सिम्मी ,पूनम ,प्रिया, निर्मला ,गुरविंदर ,रूही ,मोनिका आदि उपस्थित थी।

20/04/2023

टीम रमन अरोड़ा ने सुशील रिंकू के हक में होने जा रही भगवंत मान और केजरीवाल की रैली को रिकॉर्ड तोड़ सफलता दिलाने एंव भारी गिनती वाली चुनावी सभा बनाने के लिए कर दिए जमीन आसमान एक।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जालंधर (लुथर) 20 अप्रैल
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

आम आदमी पार्टी लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू के चुनाव प्रचार को उस समय भारी बल मिला, जब आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जालंधर केंद्रीय विधानसभा की रैली में टीम रमन अरोड़ा सैकड़ों की गिनती में इकट्ठा होने लगे।

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सैंट्रल हलके के साईं दास स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। यह रैली आज 3:00 बजे शुरू होने वाली है। इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए टीम रमन अरोड़ा पिछले कई दिनों से जुटी थी।

टीम रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा करवाने में कई दिनों से जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू मैदान में उतरे हैं उसी दिन से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दिन रात एक कर सुशील रिंकू के हक में चुनाव प्रचार शुरू किया हुआ है।

आज की चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर भी विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों में मोहल्ला स्तर पर सैकड़ों नुक्कड़ बैठक की गई। आज की चुनावी सभा में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है।

18/04/2023

महिलाओं के लिए शिक्षा एंव अपने क्षेत्र का चौतरफा विकास मेरा मुख्य फोकस होगा : करमजीत कौर चौधरी
जालंधर (लुथर)
जालंधर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वह जालंधर के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की विरासत को आगे बढ़ाएंगी, जिन्होंने संसद में जालंधर के मुद्दों को सही ढंग से उठाया था। शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिला तो मैं चौधरी संतोख सिंह की तरह अच्छा काम करती रहूंगी। मैं विशेष रूप से दलित समुदाय के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, जिन्हें आप के एक साल के शासन के दौरान उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार उनका मुख्य ध्यान होगा। उन्होंने कहा, “मैं जिले की महिलाओं को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान दूंगी। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जालंधर जिले में 3,68,705 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। आप को 3,17,388 वोट मिले थे। कांग्रेस एक बार फिर जीत को दोहराएगी। शाहकोट विधायक हरदेव सिंह लाडी के साथ उन्होंने कुलार, मुबारकपुर बांसियां, मेहमादपुर, ईदा, बल नौ, नारंगपुर डोना, सोहल झाबल, महला चन्ना, मोतीपुर, चचोवाल, बादली और बारा जागीर में कई सभाएं कीं। कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को जिले के सभी वर्गों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग कई मिनट तक उनके पक्ष में नारे लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जहां भी जाती हूं, लोग संतोख सिंह चौधरी के अच्छे कामों का जिक्र करना नहीं भूलते। मैं वादा करती हूं कि जालंधर के लोगों को उसी तरह की देखभाल मिलती रहेगी जो उन्हें चौधरी संतोख सिंह से मिलती थी।

निगम और ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी से इतिहास का खूबसूरत जालंधर शहर अब बन गया है “नरक से भी बदतर” 12/04/2023

निगम और ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी से इतिहास का खूबसूरत जालंधर शहर अब बन गया है “नरक से भी बदतर”

निगम और ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी से इतिहास का खूबसूरत जालंधर शहर अब बन गया है “नरक से भी बदतर” निगम और ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी से इतिहास का खूबसूरत जालंधर शहर अब बन गया है “नरक से भी बदतर” Jalandharनिगम और ट्रैफिक ....

जालंधर में चाची के खिलाफ, भतीजा करेगा चुनाव प्रचार 10/04/2023

जालंधर में चाची के खिलाफ, भतीजा करेगा चुनाव प्रचार

जालंधर में चाची के खिलाफ, भतीजा करेगा चुनाव प्रचार जालंधर में चाची के खिलाफ, भतीजा करेगा चुनाव प्रचार All India Newsजालंधर में चाची के खिलाफ, भतीजा करेगा चुनाव प्रचार FacebookTwitterPinte...

जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल। 10/04/2023

जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल।

जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल। जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल। Jalandharजालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्.....

19/01/2023

भाजपा ज़िला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ हुई पहली कार्यकारिणी की बैठक

जालंधर (19 जनवरी ) भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की पहली बैठक जालंधर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई।इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा सचिव अनिल सच्चर, जिला भाजपा प्रभारी एवं भाजपा लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री, अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,उपस्थित हुए।इस मौके पर सुशील शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुशील शर्मा ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया हैं कि हमें अपनी अपनी ज़िम्मेदारीयों का निर्वाहन करते हुए सामाजिक हित में ज्यादा से ज़्यादा कार्य करने है।उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य हम सभी को करना है। प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के सहयोग से पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में अपना झंडा बुलंद करेगी।इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाना है। भाजपा जिला जालंधर के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सक्रिय कार्यपद्धति व स्पष्ट नीतियों से ही देश हित, जनहित के कार्य संभव हैं। इसी नीति के बल पर भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा अब जनहित के लिए सबका साथ सबका विकास नीति के अंतर्गत कार्यरत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोगों की पहली पसंद है।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,अश्वनी भंडारी, मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,सौदागर सिंह,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,बालकृष्ण बाली,कोषाध्यक्ष हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज श्री गोपाल कृष्ण सोनी,ऑफिस महामंत्री योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और विपन शर्मा,मीडिया इंचार्ज तरुण शर्मा,भी मौजूद थे।।

03/01/2023

जालंधर के कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, कई अवैध निर्माण भी गिराए

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने ओल्ड फगवाड़ा रोड पर अवैध रूप से बनाई गई कालोनी पर डिच चला दी। उक्त कालोनी में कई अवैध निर्माण भी हो रहे थे, उस पर कार्रवाई की गई है।

नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि वज्र एंक्लेव के सामने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेसी नेता वडिंग की अवैध कालोनी है। इससे पहले भी सुखदेव वशिष्ठ ने वडिंग के कई कालोनियों पर डिच चलाई थी।
आपको बता दें कि निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश लगातार अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ एक्शन ले रहे है। इसी के चलते आज निगम टीम ने उक्त अवैध कालोनी पर कार्रवाई की।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jalandhar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jalandhar
144001