Jaipur Rural Police
Official page of Jaipur Rural Police, #Rajasthan. सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Please do not report crime here.
Emergency Police Helpline 100
Police Control Room No. 0141-2209741, 2209765
05/09/2026
: साइबर सुरक्षित राजस्थान" जागरूकता अभियान माह सितम्बर 2026
अभियान के तहत दिनांक 05/09/2026 को जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आमजन व विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा ऑनलाइन ठगी एवं धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
#साइबर सुरक्षित राजस्थान
Rajasthan Police IGP Jaipur Range DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
05/09/2026
साइबर सुरक्षित राजस्थान
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026
इन्वेस्टमेंट स्कैम - Investment Scam
इसमें धोखाधड़ी वाली योजनाएँ शामिल होती हैं जो उच्च रिटर्न का वादा करती हैं, जो अक्सर सच होने से भी ज्यादा आकर्षक होता है।
Do's:
✓ पंजीकृत संस्थाओं के साथ निवेश करें
✓ निवेश उत्पादों की पुष्टि करें
सूचित रहें : विनियमित संस्थाओं और वित्तीय उत्पादों के विश्वसनीय सूचना स्रोतों का पालन करें।
Don't:
✓ घबराएँ नहीं : शांत रहें और ऑफर की पुष्टि करें
✓ अविश्वसनीय व बिना किसी जोखिम के रिटर्न पर भरोसा न करें।
✓ संदिग्ध ट्रेडिंग ऐप्स का प्रचार करने वाले सोशल मीडिया ग्रुप से दूर रहें।
✓ खतरे की घंटी को नजरअंदाज न करें अगर रिटर्न समय के साथ बहुत ज्यादा लग रहा हो, तो सतर्क रहें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।
Rajasthan Police
IGP Jaipur Range
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
#साइबर_सुरक्षित_राजस्थान
05/09/2026
गोगा नवमी के इस शुभ अवसर पर, उनके इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए राजस्थान पुलिस प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा का संकल्प दोहराती है।
गोगामेड़ी एवं राज्यभर के अन्य मंदिरों/मेलों में सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आइए, इस पावन पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं।
किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करें: 112
#112
05/09/2026
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी के मूल्यों को सिखाने वाले हर गुरु को शत-शत नमन।
राजस्थान पुलिस उन सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करती है, जो हमें कर्तव्यनिष्ठ बनकर राष्ट्र की सेवा करने की राह दिखाते हैं।
05/09/2026
चुनाव का माहौल है, सतर्क रहें!
चुनावी दौर में 'डिजिटल वोटिंग', 'वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने' या 'पार्टी सदस्यता' के नाम पर आने वाले Fake Link, Deepfake वीडियो और भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।
सुरक्षा के जरूरी नियम:
* किसी भी अनजान लिंक पर Click न करें।
* अपना OTP, बैंक PIN या गोपनीय जानकारी साझा न करें।
* सोशल मीडिया पर फैल रही Fake News की सत्यता जाँचें बिना उसे शेयर न करें।
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Helping Number / WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
#1930
Rajasthan Police IGP Jaipur Range DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
05/09/2026
जब धर्म की रक्षा का संकल्प हो, तो सुदर्शन चक्र सुरक्षा का प्रतीक बन जाता है।
आइए, इस जन्माष्टमी भक्ति के साथ डिजिटल सुरक्षा का संकल्प लें।
भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरणा लें,सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध से बचें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Helping Number / WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस | R4C
05/09/2026
चुनाव का माहौल है, सतर्क रहें!
चुनावी दौर में 'डिजिटल वोटिंग', 'वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने' या 'पार्टी सदस्यता' के नाम पर आने वाले Fake Link, Deepfake वीडियो और भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।
सुरक्षा के जरूरी नियम:
* किसी भी अनजान लिंक पर Click न करें।
* अपना OTP, बैंक PIN या गोपनीय जानकारी साझा न करें।
* सोशल मीडिया पर फैल रही Fake News की सत्यता जाँचें बिना उसे शेयर न करें।
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Helping Number / WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
#1930
04/09/2026
: "साइबर सुरक्षित राजस्थान "
साइबर जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026
✅"Boss Scam" साइबर एडवाइजरी
फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग।
साइबर ठग बॉस या वरिष्ठ अधिकारी बनकर व्हाट्सएप/ई-मेल पर भेजते हैं अर्जेंट मैसेज, खाते में पैसे ट्रांसफर कराने से लेकर संवेदनशील डेटा चुराने तक की करते हैं कोशिश।
साइबर ठग सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनी के बॉस, वरिष्ठ अधिकारी अथवा बिजनेस पार्टनर बनकर व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से संपर्क करते हैं और तत्काल धनराशि ट्रांसफर करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा साझा करने अथवा गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं।
साइबर अपराधी पहले कंपनी, उसके प्रमुख अधिकारियों, ई-मेल पैटर्न, कॉन्टेक्ट्स और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी की पहचान अपनाकर कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। विश्वास पैदा करने के लिए ठग असली नाम, पद, प्रोजेक्ट और अन्य वास्तविक जानकारियों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कर्मचारी को मैसेज वास्तविक होने का भ्रम हो जाता है।
✅कंप्यूटर में मालवेयर डालकर व्हाट्सएप तक पहुंच बनाने की कोशिश
साइबर ठग कार्यालय के लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ट्रोजन हॉर्स मालवेयर के जरिए जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि डेस्कटॉप व्हाट्सएप से लिंक है तो वे क्यूआर कोड को हाईजैक कर व्हाट्सएप पर अपनी फोटो लगाकर कर्मचारी को बॉस के नाम से धनराशि ट्रांसफर करने के लिए मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद ठग तत्काल भुगतान, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा ट्रांसफर करने या गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं। ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट, क्रिप्टो अथवा नगद निकासी के माध्यम से आगे स्थानांतरित किया जा सकता है।
✅इन संकेतों से पहचानें बॉस स्कैम-
° ई-मेल एड्रेस में अचानक या मामूली बदलाव होना।
° कार्यालय समय के बाद असामान्य तरीके से संपर्क किया जाना।
° अत्यधिक अर्जेंट अथवा गोपनीय लेनदेन करने का दबाव।
° किसी नए या अज्ञात बैंक खाते में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश।
° फोन या वीडियो कॉल पर बात करने से बचना।
° भाषा और ग्रामर में असामान्य या गंभीर गलतियां होना।
° व्हाट्सएप, ई-मेल अथवा कॉल पर असामान्य वित्तीय निर्देश मिलना।
✅एक कॉल से बच सकती है कंपनी की बड़ी रकम
किसी भी वित्तीय अथवा डेटा संबंधी अनुरोध की पुष्टि व्यक्तिगत रूप से या संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक फोन नंबर पर कॉल करके जरूर करें। केवल व्हाट्सएप अथवा ई-मेल पर प्राप्त निर्देश के आधार पर कोई भुगतान न करें। साथ ही केवल डिस्प्ले नेम देखकर भरोसा करने के बजाय पूरा ई-मेल एड्रेस और डोमेन नेम ध्यानपूर्वक जांचें। कंपनियों को उच्च-मूल्य अथवा असामान्य भुगतान के लिए मल्टीलेवल अप्रूवल सिस्टम लागू करना चाहिए और केवल स्वीकृत भुगतान प्रक्रियाओं एवं अधिकृत संचार माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।
✅व्हाट्सएप और सिस्टम की सुरक्षा भी जरूरी:-
व्हाट्सएप वेब और लिंक्ड डिवाइसेज के अनावश्यक सेशन लॉगआउट करने, सिस्टम, एंटीवायरस एवं सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपटेडड रखने तथा व्हाट्सएप पर टू फैक्टर वेरीफिकेशन सक्रिय रखें।
✅ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत:-
यदि कोई व्यक्ति साइबर स्कैम का शिकार हो जाता है अथवा साइबर ठग इस तरह की ठगी का प्रयास करते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दें। वित्तीय साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।
Rajasthan Police IGP Jaipur Range DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Category
Contact the organization
Telephone
Address
JAIPUR
Jaipur
302016